Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौरासी में टेंपो पलट ने से दो बच्चे की जान गई
Pappu Roat
चौरासी में टेंपो पलट ने से दो बच्चे की जान गई
More news from राजस्थान and nearby areas
- वन्दे भारत1
- चोरासी विधान सभा क़ी जनता क़ी मेहरबानी से मुझे एक विधायक बनने का मोका मिला, ओर मेरी इच्छा थी कि शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम करूँ, इसी अनुरूप 40 प्रतिभावान विद्यार्थी एवं 10 अध्यापकगण क़ो हवाईयात्रा करवायीं, दिल्ली के शेक्षणिक, एतिहासिक एवं दार्शनिक स्थलो क़ा भ्रमण करवाया ! । मेरे द्वारा यह यात्रा करवाने के पीछे मुख्य उद्देश्य —- राज कुमार रोत हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले अधिकतर बच्चे गरीब घर से आते है और इन बच्चों को 10वी और 12वी पास करने के बाद आगे किस की तैयारी करनी हैं ? क्या बनना हैं ? यह मार्गदर्शन बहुत कम मिल पाता है, साथ ही हमारे यहां बहुत सी प्रतिभा है जो IAS व RAS, इंजीनियरिंग, डॉक्टर व अन्य कई क्षेत्र में जा सकते हैं लेकिन उनको अवसर नही मिल पाता। इस भ्रमण से हमारे यहां के बच्चे देश की उच्चतम शिक्षण संस्था JNU एवं दिल्ली जैसी यूनिवर्सिटी में भ्रमण करके यहां जो पढ़ाई का माहौल है उसको समझेंगे और प्रेरणा लेंगे कि हमें भी जीवन में कुछ करना है, साथ ही पढ़ाई और आगे बढ़ने को लेकर इनका उत्साह भी बढ़ेगा। यह मुहिम पिछली क्लास में पढ़ने वाले बच्चों में भी एक प्रेरणा का कार्य करेगी। सभी बच्चों में आगे बढ़ने की (कॉम्पिटिशन) भावना बढ़ेगी और आने वाले समय में हमारे यहां से कई प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी जो पूरे डूंगरपुर जिले एवं आदिवासी समाज का नाम रोशन करेंगी1
- પ્રવીણ કલાલ ફતેપુરા ફતેપુરા પાટલા પ્લોટ માં આવેલ ઓમ શાંતિ પરિવાર દ્વારા મહાશિવરાત્રીના પાવન પર્વે મંત્રી શ્રી રમેશભાઈ ના અધ્યક્ષ સ્થાને રાખવામાં આવ્યો હતો મહાશિવરાત્રી પર્વ ફતેપુરા શહેર સહિત શિવાલયો 'હર હર મહાદેવ, અને 'બમ બમ ભોલે' ના જયકારાથી ગુંજી ઉઠયા હતા ફતેપુરા ઓમ શાંતિ પરિવાર અને દીદીયો દ્વારા પ્રોગ્રામનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું અને મોટી સંખ્યામાં ગામ લોકો પધારી પ્રોગ્રામને સફળ બનાવ્યો હતો શહેર શિવાલયોમાં વહેલી સવારથી શવિલિંગ પર જળાભિષેક, દૂધાભિષેક કરવા તેમજ બીલીપત્ર ચઢાવી પૂજા અર્ચન કરવા શિવભક્તોની ભારે ભીડ જોવા મળી હતી. મહાદેવ મંદિર, નીલકંઠેશ્વર મંદિર,મહાદેવ મંદિર ફતેપુરા લાઈટ ડેકોરેશન થકી સજાવવામાં આવ્યા હતા. શહેર સહિત જિલ્લાના શિવાલયોમાં વિવિધ ધાર્મિક કાર્યક્રમો થકી મહાશિવરાત્રી પર્વની ઉત્સાહભેર રંગે ચંગે ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. મંત્રીશ્રી દ્વારા લોકોને ધાર્મિક પ્રવચન આપી પ્રોત્સાહન કર્યા હતા અને દીદીઓએ પણ આ બાબતે સમજણ આપી ભક્તિ માર્ગની સીડીઓ વિશે સમજણ આપી હતી અને દરેક ભક્તોને મીઠાઈ અને પ્રસાદનું વિતરણ કરવામાં આવ્યું હતું પાછલા પ્લોટ માં આવેલ ઓમ શાંતિ પરિવારજનો તેમજ ગ્રામીજનો દ્વારા ઓમ નમઃ શિવાય ના નામથી ગુંજી ઉઠ્યું હતું5
- आगामी त्योहारों एवं पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बांसवाड़ा पुलिस द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। रेंज स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के नेतृत्व में शहर बांसवाड़ा में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, थाना अधिकारी, एमबीसी, रिजर्व पुलिस बल सहित विभिन्न इकाइयों के अधिकारी-जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों—सुरजपोल, डायलाब, कंधारवाड़ी, कॉलेज रोड, नया बस स्टैंड, आजाद चौक, सदर बाजार, महालक्ष्मी चौक, राजतालाब, कस्टम चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना रहा। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र परतापुर में भी वृत्ताधिकारी के नेतृत्व में थाना परतापुर पुलिस एवं रिजर्व बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव व त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को बांसवाड़ा स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा के बाद राजे ने आमजन से आत्मीय संवाद किया और हालचाल जाना। उनकी सादगी और सहजता ने लोगों का दिल जीता। इस दौरान समर्थकों ने उत्साह में पूछा—“मैडम, कब बन रहे सीएम?” जिस पर राजे मुस्कुराती नजर आईं। मंदिर दर्शन के पश्चात वे तलवाड़ा के लिए रवाना हुईं। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई2
- ग्राम पंचायत आड़ में नई ग्राम पंचायत जगलावदा मैं अतिवृष्टि के कारण और दवाओं का चलने के कारण फसलों का जबरदस्त नुकसान4
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के दौरान आसपुर विधायक उमेश डामोर ने जनजातीय (टीएसपी) क्षेत्र की उपेक्षा का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, किसान और आमजन इस बजट से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे, लेकिन यह बजट विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका। विधायक डामोर ने कहा कि वर्ष 2025-26 के बजट में टीएसपी जनजाति उप-योजना क्षेत्र के अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 1750 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और जीवन स्तर को ऊंचा उठाना था, किंतु सरकार ने मात्र लगभग 55 प्रतिशत राशि ही खर्च की। शेष राशि व्यय न होना आदिवासी जनता के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि पिछले बजट में राजस्व ग्रामों का ड्रोन सर्वे पूरा कर आगामी वर्ष में 2 लाख परिवारों को नए पट्टे देने की घोषणा की गई थी। टीएसपी क्षेत्र में शिविर आयोजित होने के बावजूद पात्र परिवारों को पट्टे नहीं मिल पाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि आदिवासी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर पट्टा वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को वास्तविक लाभ मिल सके। विधायक डामोर ने कहा कि युवा स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की दिशा और दशा तय करता है, लेकिन वर्तमान बजट युवाओं के सपनों को साकार करने में प्रभावी नहीं दिखता। विधायक ने ट्राइबल टूरिज्म सर्किट योजना का मुद्दा भी उठाया। पिछले बजट में 100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी, जिसमें त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीतामाता अभयारण्य तथा मातृ कुंडिया मंदिर जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि घोषित 100 करोड़ रुपये में से एक भी रुपया व्यय नहीं किया गया। हालांकि, उन्होंने बेणेश्वर धाम के लिए 130 करोड़ रुपये की नई घोषणा का स्वागत किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि घोषणाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए। विधायक डामोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि रामगढ़ से आसपुर तक बनी डामरीकरण सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, इसलिए इसका शीघ्र नवीनीकरण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मांग रखते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र आसपुर के ब्लॉक आसपुर में आज भी राजकीय महाविद्यालय का अभाव है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए डूंगरपुर या सलूम्बर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की व्यय होता है। उन्होंने आसपुर में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की। विधायक ने आसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ते मरीजों के दबाव का उल्लेख करते हुए इसे उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग की, ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। अंत में विधायक उमेश डामोर ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि वास्तविक विकास चाहता है। सरकार यदि संवेदनशीलता के साथ कार्य करे तो प्रदेश को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।1
- Post by VAGAD news241
- बांसवाड़ा कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने कुशलगढ़ उपखंड के विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सबसे पहले उपखंड अधिकारी कार्यालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल, तहसीलदार शंकरलाल मइड़ा तथा विकास अधिकारी रामराज से योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। कृषि विस्तार विभाग में सहायक निदेशक छगनलाल दामा को लघु कृषि गणना कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए, जबकि कृषि अधिकारी उर्वशी अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। जल संसाधन विभाग में कनिष्क अभियंता अनिल कुमार भी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए गए। अंत में ग्राम पंचायत चुडादा में निरीक्षण कर ग्राम विकास अधिकारी को अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार न्योल, शंकरलाल मइड़ा एवं रामराज उपस्थित रहे।1