logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा इतना असर और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा इतना असर बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़े भैंसे ईको-सिस्टम के साथ-साथ टूरिज्म पर होगा सकारात्मक असर *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर समृद्ध हो रहे जंगल* भोपाल। मध्यप्रदेश के वाइल्ड लाइफ और ईको-सिस्टम के लिए 28 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। आज प्रदेश की धरती यानी कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैसों की आमद हुई। इनमें एक नर और तीन मादा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में इन भैसों को रिलीज किया। इन भैसों की आमद से एक तरफ प्रदेश के जंगल समृद्ध होंगे, तो दूसरी तरफ टूरिज्म पर भी सकारात्मक असर होगा। इनके आने से स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार इन भैसों को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। 150 साल बाद मध्यप्रदेश की धरती पर, कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर जंगली भैंसा आया है। यह हमारे पर्यावरण के लिए, पारिस्थितिक तंत्र के लिए अद्भुत अवसर है। हमारी अपनी धरती पर हमारे यहां से गए हुए मेहमान का शुभागमन है। इनके आने से पारिस्थितिक तंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अवसरों से हमारा जंगल समृद्ध होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो सारे वन्य प्राणी जो एक-एक करके विलुप्त हो गए थे और यहां से चले गए थे, वो अब मध्यप्रदेश के जंगल में आ रहे हैं। *बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इन जानवरों से हमारे जंगलों की शोभा बढ़ेगी। यह आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। टूरिज्म पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे हमारा असम के साथ एक नया रिश्ता भी बना है। मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को भी धन्यवाद देता हूं। पिछली मुलाकात में हमने जंगली भैंसा और गैंडा लाने की बात की थी। आज उस मुलाकात का पहला चरण शुरू हुआ है। 4 जंगली भैंसे हमारे पास आए हैं। इनमें तीन फीमेल और एक मेल है। ये किशोरावस्था से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए स्वस्थ रहेंगे। ये मां कामाख्या का आशीर्वाद भी हैं। *भावी पीढ़ी को मिलेगा लाभ* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारा प्रदेश चीता और लेपर्ड स्टेट है। प्रदेश में मगरमच्छ घड़ियाल और भेड़िया भी पर्याप्त संख्या में पाए जाते हैं। प्रदेश अब वल्चर स्टेट यानी गिद्ध स्टेट भी बना है। वन्य प्राणियों के मामले में मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश अब इन वन्य प्राणियों से दोबारा समृद्ध हो रहा है। कई सौ साल पहले विलुप्त हुए पर अपनी प्राणियों के पुनर्स्थापना से मध्य प्रदेश के समृद्ध वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण का सपना साकार हो रहा है। हमारा यह प्रयास भावी पीढ़ियों को लाभ देगा। *लिखा जा रहा नया इतिहास* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारें अधोसंरचना और जन कल्याण के काम तो करती ही हैं, लेकिन परिस्थिति तंत्र के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2022 में समूचे एशिया महाद्वीप से गायब हो चुके चीतों को फिर से बसाया गया। हमारे गांधी सागर और श्योपुर के कुनो में चीते आनंद से रह रहे हैं। हमारा नोरादेही अभ्यारण्य भी चीतों के लिए तैयार हो रहा है। अभी कल के दिन भी हमने नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा निर्णय करते हुए विधानसभा का विशेषण बुलाया और आज ही हमने जंगल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जंगल के नए मेहमान का स्वागत किया है। कान्हा की धरती हमारे जंगल का नया इतिहास लिखा जा रहा है।

23 hrs ago
user_Amit kumar Jar
Amit kumar Jar
Murwara Or Katni, Madhya Pradesh•
23 hrs ago

सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा इतना असर और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा इतना असर बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़े भैंसे ईको-सिस्टम के साथ-साथ टूरिज्म पर होगा सकारात्मक असर *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर समृद्ध हो रहे जंगल* भोपाल। मध्यप्रदेश के वाइल्ड लाइफ और ईको-सिस्टम के लिए 28 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। आज प्रदेश की धरती यानी कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैसों की आमद हुई। इनमें एक नर और तीन मादा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में इन भैसों को रिलीज किया। इन भैसों की आमद से एक तरफ प्रदेश के जंगल समृद्ध होंगे, तो दूसरी तरफ टूरिज्म पर भी सकारात्मक असर होगा। इनके आने से स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार इन भैसों को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। 150 साल बाद मध्यप्रदेश की धरती पर, कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर जंगली भैंसा आया है। यह हमारे पर्यावरण के लिए, पारिस्थितिक तंत्र के लिए अद्भुत अवसर है। हमारी अपनी धरती पर हमारे यहां से गए हुए मेहमान का शुभागमन है। इनके आने से पारिस्थितिक तंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अवसरों से हमारा जंगल समृद्ध होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो सारे वन्य प्राणी जो एक-एक करके विलुप्त हो गए थे और यहां से चले गए थे, वो अब मध्यप्रदेश के जंगल में आ रहे हैं। *बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इन जानवरों से हमारे जंगलों की शोभा बढ़ेगी। यह आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। टूरिज्म पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे हमारा असम के साथ एक नया रिश्ता भी बना है। मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को भी धन्यवाद देता हूं। पिछली मुलाकात में हमने जंगली भैंसा और गैंडा लाने की बात की थी। आज उस मुलाकात का पहला चरण शुरू हुआ है। 4 जंगली भैंसे हमारे पास आए हैं। इनमें तीन फीमेल और एक मेल है। ये किशोरावस्था से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए स्वस्थ रहेंगे। ये मां कामाख्या का आशीर्वाद भी हैं। *भावी पीढ़ी को मिलेगा लाभ* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारा प्रदेश चीता और लेपर्ड स्टेट है। प्रदेश में मगरमच्छ घड़ियाल और भेड़िया भी पर्याप्त संख्या में पाए जाते हैं। प्रदेश अब वल्चर स्टेट यानी गिद्ध स्टेट भी बना है। वन्य प्राणियों के मामले में मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश अब इन वन्य प्राणियों से दोबारा समृद्ध हो रहा है। कई सौ साल पहले विलुप्त हुए पर अपनी प्राणियों के पुनर्स्थापना से मध्य प्रदेश के समृद्ध वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण का सपना साकार हो रहा है। हमारा यह प्रयास भावी पीढ़ियों को लाभ देगा। *लिखा जा रहा नया इतिहास* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारें अधोसंरचना और जन कल्याण के काम तो करती ही हैं, लेकिन परिस्थिति तंत्र के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2022 में समूचे एशिया महाद्वीप से गायब हो चुके चीतों को फिर से बसाया गया। हमारे गांधी सागर और श्योपुर के कुनो में चीते आनंद से रह रहे हैं। हमारा नोरादेही अभ्यारण्य भी चीतों के लिए तैयार हो रहा है। अभी कल के दिन भी हमने नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा निर्णय करते हुए विधानसभा का विशेषण बुलाया और आज ही हमने जंगल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जंगल के नए मेहमान का स्वागत किया है। कान्हा की धरती हमारे जंगल का नया इतिहास लिखा जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत दमोह रोड स्थित महाकाल ढाबा के समीप 28 अप्रैल 2026 की बीती रात भगवती मानव कल्याण संगठन के जागरूक सदस्यों ने घेराबंदी कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 3 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। संगठन के सदस्यों को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संगठन ने रात करीब 8 बजे घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन शराब की खेप बरामद कर ली गई। मौके से कुल 147 पाव अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 99 पाव प्लेन एवं 48 पाव मसाला (लाल) शराब शामिल है। संगठन के सदस्यों ने अवैध शराब और बिना नंबर की मोटरसाइकिल को पुलिस एवं चौकी प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। संगठन का आरोप है कि शासन के नियमों के अनुसार शराब की बिक्री केवल अधिकृत दुकानों से होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद खुलेआम अवैध शराब का परिवहन और बिक्री जारी है। संगठन ने कहा कि आबकारी नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है और प्रशासन इस पर मौन बना हुआ है। संगठन ने मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अनुसूचित जाति जनजाति युवा संगठन के अध्यक्ष जीतेंद्र जाटव ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना रैपुरा सहित पूरे पन्ना जिले में अवैध शराब बिक्री, अवैध रेत उत्खनन एवं मादक पदार्थों का परिवहन खुलेआम हो रहा है, लेकिन संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी रैपुरा द्वारा रात में चाय बेचकर जीवनयापन करने वाले गरीब एवं कम उम्र के युवकों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल हटाने एवं जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला डीजीपी, डीआईजी एवं आईजी भोपाल तक उठाया जाएगा।
    1
    पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत दमोह रोड स्थित महाकाल ढाबा के समीप 28 अप्रैल 2026 की बीती रात भगवती मानव कल्याण संगठन के जागरूक सदस्यों ने घेराबंदी कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 3 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की।
संगठन के सदस्यों को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संगठन ने रात करीब 8 बजे घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन शराब की खेप बरामद कर ली गई।
मौके से कुल 147 पाव अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 99 पाव प्लेन एवं 48 पाव मसाला (लाल) शराब शामिल है। संगठन के सदस्यों ने अवैध शराब और बिना नंबर की मोटरसाइकिल को पुलिस एवं चौकी प्रशासन के सुपुर्द कर दिया।
संगठन का आरोप है कि शासन के नियमों के अनुसार शराब की बिक्री केवल अधिकृत दुकानों से होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद खुलेआम अवैध शराब का परिवहन और बिक्री जारी है। संगठन ने कहा कि आबकारी नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है और प्रशासन इस पर मौन बना हुआ है। संगठन ने मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं अनुसूचित जाति जनजाति युवा संगठन के अध्यक्ष जीतेंद्र जाटव ने एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना रैपुरा सहित पूरे पन्ना जिले में अवैध शराब बिक्री, अवैध रेत उत्खनन एवं मादक पदार्थों का परिवहन खुलेआम हो रहा है, लेकिन संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी रैपुरा द्वारा रात में चाय बेचकर जीवनयापन करने वाले गरीब एवं कम उम्र के युवकों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल हटाने एवं जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला डीजीपी, डीआईजी एवं आईजी भोपाल तक उठाया जाएगा।
    user_Saurabh Singh
    Saurabh Singh
    पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कटनी। कुठला थाना पुलिस ने इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बैट्री सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर “Liv Fast” कंपनी की बैट्री लेकर खड़े थे और पूछताछ में उसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप रजक (26) एवं इशाक उर्फ भूरा खान (19), निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना के रूप में हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैट्री जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।
    1
    कटनी। कुठला थाना पुलिस ने इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बैट्री सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर “Liv Fast” कंपनी की बैट्री लेकर खड़े थे और पूछताछ में उसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप रजक (26) एवं इशाक उर्फ भूरा खान (19), निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना के रूप में हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैट्री जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रीठी थाना के सामने आज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था — “हमारा लक्ष्य : सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात” पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि तेज रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। 👉 तेज रफ्तार के तीन ‘ईनाम’ दुर्घटना चोट जान का नुकसान 👉 संदेश साफ है: “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” और साथ ही एक मजबूत अपील की गई — “मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती” यह अभियान अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाया गया। साथ ही डॉ. संतोष डहरिया एवं SDOP मुख्यालय के मार्गदर्शन में इसे सफल बनाया गया। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। 🔴 पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। “आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है”
    1
    रीठी थाना के सामने आज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था —
“हमारा लक्ष्य : सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात”
पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि तेज रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।
👉 तेज रफ्तार के तीन ‘ईनाम’
दुर्घटना
चोट
जान का नुकसान
👉 संदेश साफ है:
“धीरे चलें – सुरक्षित चलें”
और साथ ही एक मजबूत अपील की गई —
“मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती”
यह अभियान अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाया गया।
साथ ही डॉ. संतोष डहरिया एवं SDOP मुख्यालय के मार्गदर्शन में इसे सफल बनाया गया।
रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की।
🔴 पुलिस की अपील:
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
“आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है”
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter Dhimarkheda, Katni•
    16 hrs ago
  • _सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो! 🌹_ जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 29 अप्रैल *प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻
    1
    _सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो! 🌹_
जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 29 अप्रैल *प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    7 hrs ago
  • *जीतनगर में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक मैहर पुलिस द्वारा ग्राम जीतनगर में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में एडिशनल एसपी चंचल नागर मुख्य अतिथि के रूप में मैहर टी आई अनिमेष द्विवेदी , महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन महाराज .जीतनगर संरपच मुन्नी लाल कोल शामिल हुये इस अवसर पर एडिशनल एसपी चंचल नागर ने समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । मैहर टी आई अनिमेष द्विवेदी ने आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की । यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।
    1
    *जीतनगर में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* 
ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मैहर पुलिस द्वारा ग्राम जीतनगर में जन चौपाल  आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में एडिशनल एसपी चंचल नागर मुख्य अतिथि के रूप में मैहर टी आई अनिमेष द्विवेदी , महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग, यातायात प्रभारी विक्रम पाठक सामाजिक कार्यकर्ता रज्जन महाराज .जीतनगर संरपच मुन्नी लाल कोल शामिल हुये इस अवसर पर एडिशनल एसपी चंचल नागर ने  समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । 
मैहर टी आई अनिमेष द्विवेदी ने  आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की ।
यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क प्रभारी वंदना गर्ग द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by पत्रकारिता
    1
    Post by पत्रकारिता
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *जय माँ दक्खनी माता* 🙏🙏🙏🙏🙏 *माँ दक्खनी माई की कृपा से हर 3 वर्ष में माँ के दरबार में 4 दिवसीय निकासी परिक्रमा व वार्ड शांति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होता हैं इसी क्रम में आज माँ के मंदिर परिसर मे माँ दक्खनी माता की पालकी सवारी, ध्वजारोहण, कन्याभोज, व प्रसाद वितरण प्रमुख पंड़ा श्री नंदू निषाद के द्वारा किया जाएगा* *में वार्ड के सभी माँ भक्तो से विनम्रतापूर्वक आग्रह करता हूं कि इस त्रिवर्सीय कार्यक्रम में पहुंच कर माँ दक्खनी माई का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने व अपने परिवार को किसी भी बाहरी विपदा व परेशानी से सुरक्षित करें* *द्वितीय. कार्यक्रम* *👉पालकी सवारी, ध्वजारोहण, कन्याभोज, प्रसाद वितरण* *28//04//2026* *दिन:- मंगलवार* *समय:- दोप. > 2:30 बजे से* पूजन के उपरांत कन्याभोज के साथ संपन्न हुआ *खिरहनी फाटक,वेंकट वार्ड, निषाद स्कूल के पीछे,कटनी* संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #7509747686 #श्रद्धा #भक्ति #पूजन *आयोजक* *निषाद समाज व सभी वार्डवासी*
    1
    *जय माँ दक्खनी माता*
🙏🙏🙏🙏🙏
*माँ दक्खनी माई की कृपा से हर 3 वर्ष में माँ के दरबार में 4 दिवसीय निकासी परिक्रमा व वार्ड शांति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होता हैं इसी क्रम में आज माँ के मंदिर परिसर मे माँ दक्खनी माता की पालकी सवारी, ध्वजारोहण, कन्याभोज, व प्रसाद वितरण प्रमुख पंड़ा श्री नंदू निषाद के द्वारा किया जाएगा*
*में वार्ड के सभी माँ भक्तो से विनम्रतापूर्वक आग्रह करता हूं कि इस त्रिवर्सीय कार्यक्रम में पहुंच कर माँ दक्खनी माई का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने व अपने परिवार को किसी भी बाहरी विपदा व परेशानी से सुरक्षित करें*
*द्वितीय. कार्यक्रम*
*👉पालकी सवारी, ध्वजारोहण, कन्याभोज, प्रसाद वितरण*
*28//04//2026*
*दिन:- मंगलवार*
*समय:- दोप. > 2:30 बजे से* पूजन के उपरांत कन्याभोज के साथ संपन्न हुआ
*खिरहनी फाटक,वेंकट वार्ड, निषाद स्कूल के पीछे,कटनी*
संवाददाता//-
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
#7509747686
#श्रद्धा
#भक्ति
#पूजन
*आयोजक*
*निषाद समाज व सभी वार्डवासी*
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अतिक्रमण कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का विरोध, निगम पर मनमानी के आरोप कटनी। कटनी नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि निगम की कार्रवाई कानून व्यवस्था के बजाय “मनमानी और दबावपूर्ण” तरीके से की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को हटाना अमानवीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन का सख्ती भरा रुख केवल कमजोर वर्ग पर ही क्यों दिखाई देता है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को अब तक ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट नहीं किया गया, जो निगम की विफलता दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अतिक्रमण के नाम पर चल रही कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाए।
    2
    अतिक्रमण कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का विरोध, निगम पर मनमानी के आरोप
कटनी। कटनी नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि निगम की कार्रवाई कानून व्यवस्था के बजाय “मनमानी और दबावपूर्ण” तरीके से की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है।
जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को हटाना अमानवीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन का सख्ती भरा रुख केवल कमजोर वर्ग पर ही क्यों दिखाई देता है।
पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को अब तक ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट नहीं किया गया, जो निगम की विफलता दर्शाता है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अतिक्रमण के नाम पर चल रही कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाए।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ग्राम पंचायत रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* *ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* मैहर।. पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग श्री गौरव राजपूत निर्देशन में अमदरा पुलिस द्वारा ग्राम रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप निरिक्षक टीकाराम कुर्मी, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद बुनकर , अनिल सिंह, राजश्री नायडू , इंदू सिंह, सचिन बागरी, शामिल हुये इस अवसर पर समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । निरिक्षक टीकाराम कुर्मी द्वारा आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की । आरक्षक अनिल सिंह ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान राजश्री नायडू , इंदू सिंह द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।
    2
    *ग्राम पंचायत रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम समपन्न* 
*ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*
मैहर।. पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग श्री गौरव राजपूत निर्देशन में अमदरा पुलिस द्वारा ग्राम रैगवां में जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप निरिक्षक टीकाराम कुर्मी, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद बुनकर , अनिल सिंह, राजश्री नायडू , इंदू सिंह, सचिन बागरी, शामिल हुये इस अवसर पर समाज में घटित हो रहे साइबर अपराध से कैसे अपने आपको सुरक्षित करना है इसके उपाय बताए । 
निरिक्षक टीकाराम कुर्मी द्वारा आम जनता के लिए पुलिस किस तरह सहायक है ऊसकी जानकारी आमजनों से साझा की ।
आरक्षक अनिल सिंह ने बतया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है कार्यक्रम के दौरान राजश्री नायडू , इंदू सिंह द्वारा महिलाओं से जुड़े अपराधों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, शिकायत प्रक्रिया तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई इसके साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों और दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.