Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन्द्रानगर में संदिग्ध हालत में दो युवक बैट्री सहित पकड़े गए कटनी। कुठला थाना पुलिस ने इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बैट्री सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर “Liv Fast” कंपनी की बैट्री लेकर खड़े थे और पूछताछ में उसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप रजक (26) एवं इशाक उर्फ भूरा खान (19), निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना के रूप में हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैट्री जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।
गोकुल पटेल
इन्द्रानगर में संदिग्ध हालत में दो युवक बैट्री सहित पकड़े गए कटनी। कुठला थाना पुलिस ने इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बैट्री सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर “Liv Fast” कंपनी की बैट्री लेकर खड़े थे और पूछताछ में उसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप रजक (26) एवं इशाक उर्फ भूरा खान (19), निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना के रूप में हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैट्री जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी। कुठला थाना पुलिस ने इन्द्रानगर पावर हाउस क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को बैट्री सहित पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर “Liv Fast” कंपनी की बैट्री लेकर खड़े थे और पूछताछ में उसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप रजक (26) एवं इशाक उर्फ भूरा खान (19), निवासी कुम्हारी थाना पवई जिला पन्ना के रूप में हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैट्री जब्त कर धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ टेकाम सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।1
- अपने संपूर्ण जीवन में गरीब पीड़ित शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले जरूरत मंदो के मसीहा पूज्य दादाजी कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के 10वें पुण्य स्मरण दिवस पर कटाए घाट मोड़ पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। आज फिर पूज्य दादाजी की गरीब जरूरतमंद की मदद करने की दिखाई राह पर चलने का संकल्प और दृढ़ हुआ । आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी में ‘मौत का कुआं’ बना खुदाई स्थल, तांबे की लूट से शासन को करोड़ों का नुकसान! 🚨 कटनी। मिशन चौक पुलिया के पास सीवर लाइन खुदाई के दौरान निकली महंगी तांबे की केबल की खुलेआम लूट ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार यह केबल BSNL की बताई जा रही है, जिसे पिछले तीन दिनों से सैकड़ों लोग काट-काटकर बेच रहे हैं। 👉 मौके पर हालात इतने भयावह हैं कि यह खुदाई स्थल अब “मौत का कुआं” बन चुका है। 👉 गहरा और खुला गड्ढा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है—कभी भी किसी की जान जा सकती है। ⚠️ खुलेआम लूट का खेल सैकड़ों लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल धारदार हथियारों से तांबे की तार काटी जा रही दिनभर जलाकर कबाड़ियों को बेचा जा रहा मौके पर ना पुलिस, ना सुरक्षा व्यवस्था 💰 भारी नुकसान इस अवैध लूट से शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सरकारी संपत्ति को दिनदहाड़े लूटा जा रहा है और जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन है। 🔥 सबसे बड़ा सवाल आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना या मौत का इंतजार किया जा रहा है? 📢 जनता की सीधी मांग तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए खुदाई स्थल को सुरक्षित किया जाए तांबे की चोरी पर तुरंत रोक लगे दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो 👉 अगर अभी भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला बड़ी जनहानि और करोड़ों के घोटाले में बदल सकता है। कटनी में चल रही यह लूट और लापरवाही—अब बर्दाश्त के बाहर है!2
- रीठी थाना के सामने आज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था — “हमारा लक्ष्य : सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात” पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि तेज रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। 👉 तेज रफ्तार के तीन ‘ईनाम’ दुर्घटना चोट जान का नुकसान 👉 संदेश साफ है: “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” और साथ ही एक मजबूत अपील की गई — “मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती” यह अभियान अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाया गया। साथ ही डॉ. संतोष डहरिया एवं SDOP मुख्यालय के मार्गदर्शन में इसे सफल बनाया गया। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। 🔴 पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। “आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है”1
- *शहर के हृदय स्थल घंटाघर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने की शराब दुकान को लेकर बजरंग दल का हल्ला बोल* *24 घंटे का अल्टीमेटम नहीं हटी शराब दुकान तो होगा उग्र आंदोलन प्रदर्शन*4
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *सिंगरौली के बाद सूरत के SBI बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख रुपये की डकैती* सूरत के वराछा इलाके में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में दिनदहाड़े करीब 50 लाख रुपये की लूट हुई, 5–6 हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बैंक में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब सीएमएस वैन के जरिए बैंक में नकदी की डिलीवरी चल रही थी। सीसीटीवी में आरोपी स्टाफ को धमकाते और नकदी बैग में भरकर फरार होते दिखाई दिए। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही स्टाफ और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। उन्होंने बैंक का अलार्म सिस्टम बंद कर दिया और कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए ताकि पुलिस को सूचना न दी जा सके। भीड़भाड़ वाले इलाके में होने के बावजूद, बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाई और कैश काउंटर व CMS वैन से आए कैश बॉक्स से पैसे लूट लिए।घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। हैरानी की बात यह है कि बैंक के बाहर खड़ी CMS वैन में गनमैन मौजूद था, लेकिन उसे लूट की भनक तक नहीं लगी।1
- और खूबसूरत हुई एमपी की वाइल्ड लाइफ, सीएम डॉ. मोहन ने रिलीज किए 4 जंगली भैसें, ईको-सिस्टम पर होगा इतना असर बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़े भैंसे ईको-सिस्टम के साथ-साथ टूरिज्म पर होगा सकारात्मक असर *- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर समृद्ध हो रहे जंगल* भोपाल। मध्यप्रदेश के वाइल्ड लाइफ और ईको-सिस्टम के लिए 28 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। आज प्रदेश की धरती यानी कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैसों की आमद हुई। इनमें एक नर और तीन मादा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र में इन भैसों को रिलीज किया। इन भैसों की आमद से एक तरफ प्रदेश के जंगल समृद्ध होंगे, तो दूसरी तरफ टूरिज्म पर भी सकारात्मक असर होगा। इनके आने से स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार इन भैसों को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। 150 साल बाद मध्यप्रदेश की धरती पर, कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बार फिर जंगली भैंसा आया है। यह हमारे पर्यावरण के लिए, पारिस्थितिक तंत्र के लिए अद्भुत अवसर है। हमारी अपनी धरती पर हमारे यहां से गए हुए मेहमान का शुभागमन है। इनके आने से पारिस्थितिक तंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अवसरों से हमारा जंगल समृद्ध होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो सारे वन्य प्राणी जो एक-एक करके विलुप्त हो गए थे और यहां से चले गए थे, वो अब मध्यप्रदेश के जंगल में आ रहे हैं। *बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इन जानवरों से हमारे जंगलों की शोभा बढ़ेगी। यह आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। टूरिज्म पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे हमारा असम के साथ एक नया रिश्ता भी बना है। मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को भी धन्यवाद देता हूं। पिछली मुलाकात में हमने जंगली भैंसा और गैंडा लाने की बात की थी। आज उस मुलाकात का पहला चरण शुरू हुआ है। 4 जंगली भैंसे हमारे पास आए हैं। इनमें तीन फीमेल और एक मेल है। ये किशोरावस्था से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए स्वस्थ रहेंगे। ये मां कामाख्या का आशीर्वाद भी हैं। *भावी पीढ़ी को मिलेगा लाभ* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारा प्रदेश चीता और लेपर्ड स्टेट है। प्रदेश में मगरमच्छ घड़ियाल और भेड़िया भी पर्याप्त संख्या में पाए जाते हैं। प्रदेश अब वल्चर स्टेट यानी गिद्ध स्टेट भी बना है। वन्य प्राणियों के मामले में मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश अब इन वन्य प्राणियों से दोबारा समृद्ध हो रहा है। कई सौ साल पहले विलुप्त हुए पर अपनी प्राणियों के पुनर्स्थापना से मध्य प्रदेश के समृद्ध वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण का सपना साकार हो रहा है। हमारा यह प्रयास भावी पीढ़ियों को लाभ देगा। *लिखा जा रहा नया इतिहास* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारें अधोसंरचना और जन कल्याण के काम तो करती ही हैं, लेकिन परिस्थिति तंत्र के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2022 में समूचे एशिया महाद्वीप से गायब हो चुके चीतों को फिर से बसाया गया। हमारे गांधी सागर और श्योपुर के कुनो में चीते आनंद से रह रहे हैं। हमारा नोरादेही अभ्यारण्य भी चीतों के लिए तैयार हो रहा है। अभी कल के दिन भी हमने नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा निर्णय करते हुए विधानसभा का विशेषण बुलाया और आज ही हमने जंगल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जंगल के नए मेहमान का स्वागत किया है। कान्हा की धरती हमारे जंगल का नया इतिहास लिखा जा रहा है।1
- अतिक्रमण कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी का विरोध, निगम पर मनमानी के आरोप कटनी। कटनी नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि निगम की कार्रवाई कानून व्यवस्था के बजाय “मनमानी और दबावपूर्ण” तरीके से की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। जिलाध्यक्ष एड. अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को हटाना अमानवीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन का सख्ती भरा रुख केवल कमजोर वर्ग पर ही क्यों दिखाई देता है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को अब तक ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट नहीं किया गया, जो निगम की विफलता दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि अतिक्रमण के नाम पर चल रही कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित किया जाए।2