logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में 30 जून मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक दिनेश शर्मा की दुखद मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दिनेश अपनी बहन की विदाई कराकर घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दिनेश शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा की बहन का विवाह सोमवार रात तलवाड़ा में हुआ था। मंगलवार सुबह घर से बहन की विदाई की गई थी। इसी दौरान, दिनेश खुद अपनी गाड़ी XUV (HP 24E 3755) से तलवाड़ा से घर की ओर आ रहे थे। बढ़ाल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे; गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, छत पिचक गई, एयरबैग खुल गए थे, और शीशे-बंपर के टुकड़े सड़क किनारे बिखरे पड़े मिले। हादसे के तुरंत बाद युवक खुद गाड़ी से बाहर आ गया था, लेकिन सुबह का समय होने के कारण वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखा और तुरंत गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है; जिस घर से कुछ ही देर पहले बेटी की डोली उठी थी, अब वहीं बेटे की अर्थी उठाने की तैयारी हो रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने बताया कि साक्ष्य जुटाकर हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा, जो कि जांच का विषय है। फिलहाल युवक का पोस्टमार्टम देहरा में करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

16 hrs ago
user_Sunny Sharma
Sunny Sharma
प्रागपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
16 hrs ago
b72460b6-45d6-4f9e-81d3-9c233f8e2612

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में 30 जून मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक दिनेश शर्मा की दुखद मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दिनेश अपनी बहन की विदाई कराकर घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दिनेश शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा की बहन का विवाह सोमवार रात तलवाड़ा में हुआ था। मंगलवार

ea04150c-bd4d-41d1-b980-1ba64d115d2b

सुबह घर से बहन की विदाई की गई थी। इसी दौरान, दिनेश खुद अपनी गाड़ी XUV (HP 24E 3755) से तलवाड़ा से घर की ओर आ रहे थे। बढ़ाल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे; गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, छत पिचक गई, एयरबैग खुल गए थे, और शीशे-बंपर के टुकड़े सड़क किनारे

7043762f-334b-4c61-bf06-ce9b3e3794d8

बिखरे पड़े मिले। हादसे के तुरंत बाद युवक खुद गाड़ी से बाहर आ गया था, लेकिन सुबह का समय होने के कारण वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखा और तुरंत गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है; जिस घर से कुछ ही

देर पहले बेटी की डोली उठी थी, अब वहीं बेटे की अर्थी उठाने की तैयारी हो रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने बताया कि साक्ष्य जुटाकर हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा, जो कि जांच का विषय है। फिलहाल युवक का पोस्टमार्टम देहरा में करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलांगड़ के वीर सपूत, भारतीय सेना के जवान विशंभर सिंह (35 वर्ष) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मलांगड़ के लिए रवाना कर दिया गया। रसीला राम के पुत्र विशंभर सिंह का पार्थिव शरीर डुमखर से सेना के वाहन में भेजा गया।
    2
    आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलांगड़ के वीर सपूत, भारतीय सेना के जवान विशंभर सिंह (35 वर्ष) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मलांगड़ के लिए रवाना कर दिया गया। रसीला राम के पुत्र विशंभर सिंह का पार्थिव शरीर डुमखर से सेना के वाहन में भेजा गया।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लापता जवान अजय कुमार को लेकर उनके परिजनों ने प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, परिवार वालों ने प्रशासन को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लापता जवान अजय कुमार को लेकर उनके परिजनों ने प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, परिवार वालों ने प्रशासन को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Rewalsar, Mandi•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर जिले की घुमारवीं नगर परिषद पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कब्जा कर लिया है। इस चुनाव में अमित कुमार को अध्यक्ष और सविता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग भी उपस्थित रहे।
    1
    बिलासपुर जिले की घुमारवीं नगर परिषद पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कब्जा कर लिया है। इस चुनाव में अमित कुमार को अध्यक्ष और सविता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग भी उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिमला पुलिस ने मनीषा मर्डर मामले का बड़ा खुलासा करते हुए मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके बिजनेस पार्टनर गोविंद को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड हिमांक मित्तल ही था। मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक और गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था, और इसी विवाद के चलते हिमांक ने गोविंद के साथ मिलकर दो शूटरों को मनीषा को मारने की सुपारी दी थी। एएसपी शिमला मेहर पंवर ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले हिमांक मित्तल ने गोविंद के खाते में 8 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। हिमांक के पास सरस्वती पैराडाइज स्कूल के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस भी था, जिसका उपयोग वह मनीषा मित्तल के आने-जाने की जानकारी ट्रैक करने के लिए कर रहा था। इसके अलावा, गोविंद ने ही हत्या में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी किराए पर लेकर शूटरों को उपलब्ध कराई थी और शूटर दीपक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। घटना के बाद से आरोपी गोविंद फरार था और पुलिस से बचने के लिए वह पहले विदेश भाग गया था। विदेश से लौटने के बाद भी उसने अपना फोन बंद रखा और लगातार छिपने का प्रयास करता रहा। तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद, पुलिस ने 28 जून को गोविंद को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। मास्टरमाइंड हिमांक को भी अगले दिन, 29 जून को रोहतक से ही गिरफ्तार किया गया। एएसपी शिमला ने जानकारी दी कि तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगामी जांच चल रही है।
    2
    शिमला पुलिस ने मनीषा मर्डर मामले का बड़ा खुलासा करते हुए मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके बिजनेस पार्टनर गोविंद को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड हिमांक मित्तल ही था। मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक और गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था, और इसी विवाद के चलते हिमांक ने गोविंद के साथ मिलकर दो शूटरों को मनीषा को मारने की सुपारी दी थी।

एएसपी शिमला मेहर पंवर ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले हिमांक मित्तल ने गोविंद के खाते में 8 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। हिमांक के पास सरस्वती पैराडाइज स्कूल के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस भी था, जिसका उपयोग वह मनीषा मित्तल के आने-जाने की जानकारी ट्रैक करने के लिए कर रहा था। इसके अलावा, गोविंद ने ही हत्या में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी किराए पर लेकर शूटरों को उपलब्ध कराई थी और शूटर दीपक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे।

घटना के बाद से आरोपी गोविंद फरार था और पुलिस से बचने के लिए वह पहले विदेश भाग गया था। विदेश से लौटने के बाद भी उसने अपना फोन बंद रखा और लगातार छिपने का प्रयास करता रहा। तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद, पुलिस ने 28 जून को गोविंद को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। मास्टरमाइंड हिमांक को भी अगले दिन, 29 जून को रोहतक से ही गिरफ्तार किया गया। एएसपी शिमला ने जानकारी दी कि तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगामी जांच चल रही है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 min ago
  • हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व पंचायत प्रधान को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। पूर्व प्रधान पर 13 वर्षीय छात्रा से तांत्रिक विद्या और मौत का खौफ दिखाकर दरिंदगी करने का आरोप था, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला दिया।
    1
    हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व पंचायत प्रधान को अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। पूर्व प्रधान पर 13 वर्षीय छात्रा से तांत्रिक विद्या और मौत का खौफ दिखाकर दरिंदगी करने का आरोप था, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला दिया।
    user_Lokender singh vedic
    Lokender singh vedic
    लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया चीफ रिपोर्टर निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-26 पुलिस लाइन में एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर, अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए इन कर्मियों के पूरे सेवाकाल की सराहना की और राष्ट्र सेवा में उनके परिवारों के योगदान को भी विशेष सम्मान प्रदान किया।
    2
    पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-26 पुलिस लाइन में एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर, अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए इन कर्मियों के पूरे सेवाकाल की सराहना की और राष्ट्र सेवा में उनके परिवारों के योगदान को भी विशेष सम्मान प्रदान किया।
    user_DEV DARSHAN SHARMA PRESS
    DEV DARSHAN SHARMA PRESS
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • Post by 247 superfast ks
    1
    Post by 247 superfast ks
    user_247 superfast ks
    247 superfast ks
    ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उपमंडल बंगाणा के तहत थानाकलां भाखड़ा सड़क पर कोलका के समीप पिछले साल गिरे मलबे का पहली बरसात में बुरा हाल हो गया है। इस स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल हो रहा है। इसी के साथ, हमीरपुर से ऊना के लिए तड़के बस सेवा शुरू करने की भी मांग उठी है।
    1
    उपमंडल बंगाणा के तहत थानाकलां भाखड़ा सड़क पर कोलका के समीप पिछले साल गिरे मलबे का पहली बरसात में बुरा हाल हो गया है। इस स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल हो रहा है।

इसी के साथ, हमीरपुर से ऊना के लिए तड़के बस सेवा शुरू करने की भी मांग उठी है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.