logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश वाराणसी जंक्शन............…................

2 hrs ago
user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश वाराणसी जंक्शन............…................

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚧 दमोह-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अब फोरलेन में परिवर्तित दमोह से जबलपुर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पहले टू-लेन था। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात एवं निरंतर प्रयासों के बाद इसे फोरलेन में परिवर्तित किया गया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और विकास को गति मिलेगी। #Damoh #CMMadhyaPradesh #DamohNews #RahulSinghLodhi #NationalHighway #FourLane #MadhyaPradesh
    1
    🚧 दमोह-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अब फोरलेन में परिवर्तित

दमोह से जबलपुर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पहले टू-लेन था। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात एवं निरंतर प्रयासों के बाद इसे फोरलेन में परिवर्तित किया गया। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और विकास को गति मिलेगी।

#Damoh #CMMadhyaPradesh #DamohNews #RahulSinghLodhi #NationalHighway #FourLane #MadhyaPradesh
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एक्शन मोड में कलेक्टर, सीएमएचओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दवा स्टोर में मिली एक्सपायर दवाएं, 2 कर्मचारी निलंबित, 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर की गई कार्यवाही दमोह जिला अस्पताल के दवा स्टोर रूम और सीएमएचओ कार्यालय के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे निरीक्षण किया। जहां स्टोर में एक्सपायर दवाएं मिलीं, कई फ्रीजर बंद पाए गए और दवाओं के स्टॉक में भी भारी विसंगतियां सामने आईं। मामले में दो कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में दवाएं नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। डॉक्टरों द्वारा डिमांड भेजने के बावजूद दवाएं नहीं पहुंचने से मरीजों को बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही थी। निरीक्षण में वर्ष 2025 की डिमांड पेंडिंग मिलीं, जबकि वर्ष 2026 की 39 डिमांड भी लंबित पाई गईं। कलेक्टर ने कहा कि जरूरी दवाएं 24 घंटे में उपलब्ध कराई जानी चाहिए। स्टॉक की जांच में छह दवाओं में विसंगति मिली। कुछ दवाएं रिकॉर्ड से कम तो कुछ हजारों की संख्या में अधिक मिलीं। फ्रीजर बंद होने से उसमें रखी दवाओं के खराब होने की आशंका भी सामने आई। कलेक्टर ने एमपी औषधि पोर्टल के अनुसार ही दवाओं की आवक-जावक और वितरण करने के निर्देश दिए। वहीं सीएमएचओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी की तीन दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक युवक ने नवजात की मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को जांच के निर्देश दिए।
    1
    एक्शन मोड में कलेक्टर, सीएमएचओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दवा स्टोर में मिली एक्सपायर दवाएं, 

2 कर्मचारी निलंबित, 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर की गई कार्यवाही
दमोह जिला अस्पताल के दवा स्टोर रूम और सीएमएचओ कार्यालय के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे निरीक्षण किया। जहां स्टोर में एक्सपायर दवाएं मिलीं, कई फ्रीजर बंद पाए गए और दवाओं के स्टॉक में भी भारी विसंगतियां सामने आईं। मामले में दो कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में दवाएं नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। डॉक्टरों द्वारा डिमांड भेजने के बावजूद दवाएं नहीं पहुंचने से मरीजों को बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही थी। निरीक्षण में वर्ष 2025 की डिमांड पेंडिंग मिलीं, जबकि वर्ष 2026 की 39 डिमांड भी लंबित पाई गईं। कलेक्टर ने कहा कि जरूरी दवाएं 24 घंटे में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
स्टॉक की जांच में छह दवाओं में विसंगति मिली। कुछ दवाएं रिकॉर्ड से कम तो कुछ हजारों की संख्या में अधिक मिलीं। फ्रीजर बंद होने से उसमें रखी दवाओं के खराब होने की आशंका भी सामने आई। कलेक्टर ने एमपी औषधि पोर्टल के अनुसार ही दवाओं की आवक-जावक और वितरण करने के निर्देश दिए।
वहीं सीएमएचओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी की तीन दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक युवक ने नवजात की मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिस पर कलेक्टर ने सिविल सर्जन को जांच के निर्देश दिए।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीरबाबा बाईपास पर चढ़ते समय बेकाबू हुआ कैप्सूल, पलटकर टला बड़ा हादसा कटनी। जबलपुर से मैहर की ओर जा रहा लोडेड कैप्सूल ट्रक गुरुवार को पीरबाबा बाईपास फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर बेक हो गया। बेकाबू कैप्सूल ने सड़क किनारे लगे एनएचएआई के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त किया और चौरसिया ढाबे के पास पलटकर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन क्रमांक MP19-HA-8110 में चालक कौशल पटेल और कंडक्टर सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी टीआई अनूप सिंह ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। एसआई शशिभूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह और आरक्षक राज कुमार अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। झिंझरी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एनएचएआई की टीम ने हाइड्रा की मदद से पलटे कैप्सूल को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। जिस स्थान पर कैप्सूल पलटा, वहां चौरसिया ढाबा और निर्माण कार्य का क्षेत्र होने से लोगों की आवाजाही रहती है। हादसे के समय वहां लोगों के मौजूद नहीं होने से कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं।
    1
    पीरबाबा बाईपास पर चढ़ते समय बेकाबू हुआ कैप्सूल, पलटकर टला बड़ा हादसा
कटनी। जबलपुर से मैहर की ओर जा रहा लोडेड कैप्सूल ट्रक गुरुवार को पीरबाबा बाईपास फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर बेक हो गया। बेकाबू कैप्सूल ने सड़क किनारे लगे एनएचएआई के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त किया और चौरसिया ढाबे के पास पलटकर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
वाहन क्रमांक MP19-HA-8110 में चालक कौशल पटेल और कंडक्टर सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी टीआई अनूप सिंह ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। एसआई शशिभूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह और आरक्षक राज कुमार अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। झिंझरी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
एनएचएआई की टीम ने हाइड्रा की मदद से पलटे कैप्सूल को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
जिस स्थान पर कैप्सूल पलटा, वहां चौरसिया ढाबा और निर्माण कार्य का क्षेत्र होने से लोगों की आवाजाही रहती है। हादसे के समय वहां लोगों के मौजूद नहीं होने से कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरकारी जमीन की मांग को लेकर भूमिहीन परिवारों की आवाज बुलंद बहोरीबंद sdm को सौंपा ज्ञापन कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के किवलरहा, मोहनिया, बरवसपुरा, पटीकला और रीठी के नेगवा गांव के भूमिहीन आदिवासी व मजदूर परिवारों ने एसडीएम प्रदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक परिवार को एक-एक हेक्टेयर सरकारी राजस्व या वन भूमि आवंटित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि भूमिहीन होने के कारण परिवार पलायन को मजबूर हैं और युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने 10 दिन में जांच कर जमीन आवंटन की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर सरकारी व वन भूमि पर कब्जा करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन के दौरान छोटू कोल, राजेश सिंह ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    सरकारी जमीन की मांग को लेकर भूमिहीन परिवारों की आवाज बुलंद बहोरीबंद sdm को सौंपा ज्ञापन
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के किवलरहा, मोहनिया, बरवसपुरा, पटीकला और रीठी के नेगवा गांव के भूमिहीन आदिवासी व मजदूर परिवारों ने एसडीएम प्रदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक परिवार को एक-एक हेक्टेयर सरकारी राजस्व या वन भूमि आवंटित करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि भूमिहीन होने के कारण परिवार पलायन को मजबूर हैं और युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने 10 दिन में जांच कर जमीन आवंटन की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर सरकारी व वन भूमि पर कब्जा करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन के दौरान छोटू कोल, राजेश सिंह ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर फार्मासिस्ट सस्पेंड सस्पेंशन के आदेश के बाद बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार अलसुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों और व्यवस्थाओं में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए गए। सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मिली अन्य अनियमितताओं पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेश अहिरवार को भी निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर फार्मासिस्ट सस्पेंड
सस्पेंशन के आदेश के बाद बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार अलसुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों और व्यवस्थाओं में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए गए।
सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मिली अन्य अनियमितताओं पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेश अहिरवार को भी निलंबित किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शाहनगर: महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शाहनगर: महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
शाहनगर: महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
शाहनगर: महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश वाराणसी जंक्शन............…................
    1
    उत्तर प्रदेश वाराणसी जंक्शन............…................
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिशा की बैठक से दमोह जिले को मिलेगी नई दिशा और नई दशा — जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल दमोह जिले के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दिशा की बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि बैठक के माध्यम से जिले के विकास को नई दिशा और नई दशा मिलेगी। #Damoh #CMMadhyaPradesh #DamohNews #DishaMeeting #JilaPanchayat #MadhyaPradesh
    1
    दिशा की बैठक से दमोह जिले को मिलेगी नई दिशा और नई दशा — जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल


दमोह जिले के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दिशा की बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि बैठक के माध्यम से जिले के विकास को नई दिशा और नई दशा मिलेगी।
#Damoh #CMMadhyaPradesh #DamohNews #DishaMeeting #JilaPanchayat #MadhyaPradesh
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”.. “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”...
    1
    “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”..
“कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”...
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.