Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के सीधी नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ वार्ड क्रमांक-5 में स्थित एक शासकीय कॉम्प्लेक्स का जर्जर छज्जा देर रात भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात को हुई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर यही छज्जा दिन में गिरता तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी। इस घटना के बाद सीधी नगर पालिका की घोर लापरवाही उजागर हुई है, जिससे क्षेत्र में जर्जर भवनों के सर्वे पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Surendra prasad Dubey
मध्य प्रदेश के सीधी नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ वार्ड क्रमांक-5 में स्थित एक शासकीय कॉम्प्लेक्स का जर्जर छज्जा देर रात भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात को हुई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर यही छज्जा दिन में गिरता तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी। इस घटना के बाद सीधी नगर पालिका की घोर लापरवाही उजागर हुई है, जिससे क्षेत्र में जर्जर भवनों के सर्वे पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के सीधी नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ वार्ड क्रमांक-5 में स्थित एक शासकीय कॉम्प्लेक्स का जर्जर छज्जा देर रात भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात को हुई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर यही छज्जा दिन में गिरता तो कई लोगों की जान पर बन सकती थी। इस घटना के बाद सीधी नगर पालिका की घोर लापरवाही उजागर हुई है, जिससे क्षेत्र में जर्जर भवनों के सर्वे पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- इंदौर के महू में स्थित पातालपानी में पर्यटकों ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। यहाँ आने वाले पर्यटक नीचे उतरकर अपनी जान को सीधे जोखिम में डाल रहे हैं। पर्यटकों के अलावा अहिंसा पर्वत पर बकरियां चराने वाले बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। वे बकरियां चराते समय इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रहे हैं कि उनकी जान भारी जोखिम में है।2
- धामनोद और धरमपुरी क्षेत्र में कमजोर बारिश से चिंतित ग्रामीणों ने प्रकृति की शरण ली है। ग्राम पंचायत बालवारी के ग्राम खोकरिया मोवड़ीपुरा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 'बाग रोटी' बनाकर प्रकृति की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की। ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा सदियों पुरानी है और जब भी सूखे जैसे हालात होते हैं, तब इस सामूहिक पूजा और काकड़ पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। इस आयोजन के लिए एक दिन पूर्व गांव के वरिष्ठजनों और सरपंच के साथ बैठक की गई थी। इसके बाद ग्रामीण तय स्थान यानी तालाब की पाल पर खुले आसमान के नीचे एकत्र हुए। वहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए बाग रोटी बनाई और फसलों तथा पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। सरपंच सुरेश गिरवाल ने बताया कि खुले स्थान पर सभी ग्रामीणों का एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी बनाना और पूजा करना गांव की एकजुटता का प्रतीक है। इस तरह के सामूहिक आयोजनों से न केवल लोगों की आस्था मजबूत होती है, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और भाईचारा भी बढ़ता है। ग्रामीणों की यह आस्था रंग लाई और मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे, जिसके बाद दोपहर तक बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भगवान इंद्रदेव का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न हुए हैं और इससे यह साबित हो गया कि बुजुर्गों की पुरानी कहावतें बिल्कुल सच होती हैं।1
- विजयनगर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, जांच रिपोर्ट पेश इंदौर के विजयनगर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय के निर्देश पर एसीपी ने पुलिस की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। मामले में क्षेत्रीय पार्षद को आरोपी बनाए जाने के मुद्दे पर भी अदालत में चर्चा हुई। वहीं, हादसे में घायल लोगों के इलाज को लेकर भी हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई। जानकारी के अनुसार एक घायल महिला का इलाज अभी भी दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रितेश ईनाणी ने मीडिया को सुनवाई की जानकारी दी। बाइट: रितेश ईनाणी, अधिवक्ता, इंदौर हाईकोर्ट1
- देर रात बोरिंग से शहर परेशान! कलेक्टर से लगाई रोक की गुहार इंदौर में देर रात चल रही बोरिंग मशीनों से लोग परेशान हो गए हैं। 30 जून के बाद प्रतिबंध हटते ही शहर में रातभर बोरिंग का काम तेज हो गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्ग और बीमार लोग भी तेज आवाज से परेशान हैं। इसी शिकायत को लेकर पूर्व भाजपा पार्षद संजय कटारिया के साथ रहवासी कलेक्टर जनसुनवाई पहुंचे। लोगों ने देर रात होने वाली बोरिंग पर दोबारा प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ लोगों की परेशानी बढ़ रही है, बल्कि शहर का जलस्तर भी लगातार गिर रहा है। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Zordaar Headlines के साथ।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया गया है। यह घोषणा वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर जी द्वारा की गई है। जंतर-मंतर पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा निकाला जाएगा और 23 जुलाई को विरोध दर्ज कराते हुए महाराष्ट्र बंद रखा जाएगा।1
- इंदौर में कल्याण ज्वेलर्स पर निगम का एक्शन, डमी वाटर हार्वेस्टिंग मिलने पर ₹1 लाख का जुर्माना इंदौर नगर निगम ने एमजी रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स पर डमी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और फायर सेफ्टी में खामियां मिलने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। संस्थान को जल संचय प्रणाली और फायर सेफ्टी व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार दुरुस्त करने के लिए 5 दिन का समय भी दिया गया है। दरअसल, नगर निगम शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की लगातार जांच कर रहा है। मंगलवार को निगम की टीम ने एमजी रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान भवन के क्षेत्रफल और निर्माण के अनुरूप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार वहां डमी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पाया गया, जिसके बाद संस्थान पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम के भवन अधिकारी और जोनल अधिकारी ने बताया कि संस्थान प्रबंधन को जल संचय संयंत्र और फायर सेफ्टी सिस्टम को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा में सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बतादें, कि पिछले सप्ताह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमजी रोड का निरीक्षण कर दावा किया था कि क्षेत्र की अधिकांश प्रमुख इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हैं।नगर निगम की टीम ने मंगलवार को एमजी रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान भवन के क्षेत्रफल और निर्माण के अनुरूप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार परिसर में केवल डमी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पाया गया, जिसके चलते संस्थान पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम के भवन अधिकारी और जोनल अधिकारी ने बताया कि संस्थान प्रबंधन को जल संचय प्रणाली और फायर सेफ्टी व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 5 दिन की समय सीमा तय की गई है। यदि तय अवधि में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमजी रोड क्षेत्र का निरीक्षण कर दावा किया था कि अधिकांश प्रमुख इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हैं। इसी अभियान के तहत अब नगर निगम विभिन्न संस्थानों की जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहा है।1
- इन्दौर में नौ लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी तक फरार हैं।1