⚠️ सावधान रहें – शहर में सक्रिय बाल चोर गिरोह! ⚠️ दोस्तों, इन दिनों कुछ नाबालिग बच्चे भीख मांगने, कूड़ा बीनने या इधर-उधर घूमने के बहाने दुकानों और घरों की रेकी करते देखे जा रहे हैं। दयालु बनना अच्छी बात है, लेकिन सतर्क रहना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। कई मामलों में देखा गया है कि पहले ये आसपास घूमकर जानकारी लेते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। 🔴 अपने घर, दुकान और आसपास CCTV जरूर लगवाएं 🔴 अनजान बच्चों या संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें 🔴 अकेला देखकर किसी को भी अंदर न आने दें 🔴 तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें बच्चों को अपराध की राह पर धकेलने वाले असली गिरोह के खिलाफ सख्ती जरूरी है। हम सब जागरूक रहेंगे तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। 👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 👉 पोस्ट को शेयर करें ताकि ज्यादा लोग जागरूक हों। और जुड़े रहिए हमारे साथ कमेंट शेयर फॉलो अवश्य करें जस्ट जयपुर लाइव से
⚠️ सावधान रहें – शहर में सक्रिय बाल चोर गिरोह! ⚠️ दोस्तों, इन दिनों कुछ नाबालिग बच्चे भीख मांगने, कूड़ा बीनने या इधर-उधर घूमने के बहाने दुकानों और घरों की रेकी करते देखे जा रहे हैं। दयालु बनना अच्छी बात है, लेकिन सतर्क रहना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। कई मामलों में देखा गया है कि पहले ये आसपास घूमकर जानकारी लेते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। 🔴 अपने घर, दुकान और आसपास CCTV जरूर लगवाएं 🔴 अनजान बच्चों या संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें 🔴 अकेला देखकर किसी को भी अंदर न आने दें 🔴 तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें बच्चों को अपराध की राह पर धकेलने वाले असली गिरोह के खिलाफ सख्ती जरूरी है। हम सब जागरूक रहेंगे तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। 👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 👉 पोस्ट को शेयर करें ताकि ज्यादा लोग जागरूक हों। और जुड़े रहिए हमारे साथ कमेंट शेयर फॉलो अवश्य करें जस्ट जयपुर लाइव से
- जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में स्थित शिप्रा हाउस मैरिज गार्डन में जमीन पर कब्जा करने की कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने जेसीबी मशीन लेकर गार्डन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कई बदमाश अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति ने अपनी सिस्टर कंसर्न माता हिंगलाज एंड वरूणदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ विजय पथ स्थित शिप्रा बैंक्विट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना का खुलासा किया। समिति पदाधिकारियों ने इसे जमीन हड़पने की सुनियोजित साजिश बताया। पीड़ित एवं गार्डन मालिक सुरेश नरूला ने भावुक होते हुए कहा, “यह सिर्फ लूट नहीं थी, हमारी मेहनत, हमारी इज्जत और हमारी पहचान को रौंदने की कोशिश थी।” उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को 15 से अधिक बदमाश जेसीबी (RJ14-EA-4598, फर्म–आर.के. कंस्ट्रक्शन) लेकर गार्डन में जबरन घुस आए। बदमाशों ने दीवार तोड़कर पूरे परिसर को तहस-नहस कर दिया। तोड़फोड़ के बाद बदमाशों ने गार्डन में रखा कीमती सामान भी लूट लिया। गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक्विट हॉल में लगे एसी, कुर्सियां, सोफे, बिस्तर और कैटरिंग का सामान तक नहीं छोड़ा गया। घटना के समय नरूला अपनी पत्नी के साथ बस्सी गए हुए थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंकर लाल जाट, सुधीर शर्मा उर्फ गोपाल, रिंकू सिंह, सरदार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और पंकज गुरनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि वारदात पूरी तैयारी और योजना के तहत अंजाम दी गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शंकर सिंह उर्फ शंकर लाल जाट उर्फ शंकर लाल चौधरी के खिलाफ पुलिस थाना शिप्रा पथ में विभिन्न वर्षों में कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं रिंकू सिंह के खिलाफ भी भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में मामले दर्ज बताए गए हैं। लूटा गया सामान बरामद नहीं हालांकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और लूटा गया अधिकांश सामान बरामद नहीं हो सका है। इससे पीड़ित परिवार में असुरक्षा और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। यह घटना एक बार फिर शहर में सक्रिय भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों की ओर इशारा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और पीड़ित को न्याय कब मिलता है।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू कक्षा 5 के बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत कर परीक्षा में प्रवेश किए बांसखोह कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू इससे पहले सभी विद्यालय के कक्षा 5 के बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाकर उनका स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बालक बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस मौके पर बालक बालिकाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झर के स्टाफ गोविंद नारायण शर्मा, सुनीता मीणा, दुर्गेश मीणा द्वारा बालक बालिकाओं का तिलक लगाया ओर साथ में प्रियंका पब्लिक स्कूल के छोटूराम मीणा, व एस पी एस एकेडमी के निदेशक मुकेश मीणा व सभी विद्यालय के स्टाफ भी मौजूद थे इस दौरान कक्षा 5 की बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का शुरू हुआ इस मौके एस पी एस एकेडमी बांसखोह फाटक स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार मीणा द्वारा सभी बालक बालिकाओं व आए हुए सभी विद्यालय के स्टाफ का मुंह मीठा कराया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया3
- चाकसू के इंद्रा बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर व उपकरण जब्त चाकसू। रसद विभाग की टीम ने चाकसू में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकसू के इंद्रा बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने पाया कि घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे 5 किलो वाले सिलेंडरों में गैरकानूनी तरीके से गैस भरी जा रही थी। जिला रसद अधिकारी (ग्रामीण) संघमित्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी सुरदर्शन कुमार केपी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान रिफिलिंग में उपयोग हो रहे नोजल, कई घरेलू गैस सिलेंडर तथा छोटे सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार संबंधित दुकानदार के पास गैस रिफिलिंग का कोई वैध लाइसेंस या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। प्रथम दृष्टया मामला अवैध व्यापार का पाया गया, जिसके तहत विभाग ने प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि इस तरह के अवैध कार्य में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या शहर में और भी स्थानों पर इसी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। कार्रवाई के दौरान जिला रसद अधिकारी गोरा मीना, सौरव गुर्जर, मीनू गोदारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। छापेमारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।1
- Post by Kishori priya Ji Maharaj1
- शादी की पार्टी में डीजे पर डांस#शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी में डीजे पर नाचते#1
- जयपुर में इस्कॉन मंदिर खरबास सर्किल के पास ओवरस्पीड कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं, कार चालक मौके से फरार है। पुलिस CCTV खंगाल रही है। #jaipur #mansarovar #hitandrun #jaipurnews #rajasthan1
- BreakingNews :- दौसा में आगरा रोड सिकंदरा में जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया1
- सांभरलेक: कुमावत समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भन्दे बालाजी के तत्वावधान में गुरुवार को भन्दे बालाजी में 22 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में 22 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह सम्मेलन की शुरुआत गणेश पूजन कार्यक्रम से हुई व मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच सीताराम कुमावत उगरियावास ने दीप जला कर समारोह शुरू किया। इसके बाद सामूहिक बिन्दोरी निकाली गई तथा विवाह स्थल पहुंचने पर तोरण एवं वरमाला की रस्म के बाद फेरों का आयोजन हुआ। इसमें पं सतीश चन्द्र शास्त्री के सानिध्य में वर वधू के फेरे करवाए गए। इस अवसर पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन के कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पन्नालाल सरसवा ने की।1
- रेप-हत्या कांड: दोषियों को फांसी उपखंड के रामगढ़ पचवारा में महिला से दुष्कर्म कर हत्या करने और शव को कुएं में फेंकने के मामले में एडीजे ने दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ मानते हुए मृत्युदंड दिया। फैसला सुनाते समय जज ने मार्मिक कविता की पंक्तियां भी पढ़ीं।3