गो संरक्षण को लेकर सुमेरपुर में रैली निकाली, गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग नरेश मालवीय, सुमेरपुर । गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सुमेरपुर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रैली निकाली गई। रैली रंगमंच मैदान से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालूराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। आयोजकों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान में गोभक्त एकत्रित होने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही। संतों के सानिध्य में 11.30 बजे एक लॉरी में बछड़े को बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में भजन-कीर्तन करते हुए गोभक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश लगातार घट रहा है और तस्करी, अवैध वध, सड़क हादसों व पॉलिथीन खाने से बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून, केंद्रीय स्तर पर अलग मंत्रालय तथा प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित किया, जिसमें 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए।
गो संरक्षण को लेकर सुमेरपुर में रैली निकाली, गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग नरेश मालवीय, सुमेरपुर । गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सुमेरपुर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रैली निकाली गई। रैली रंगमंच
मैदान से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालूराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। आयोजकों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान में गोभक्त एकत्रित होने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही। संतों के सानिध्य में 11.30 बजे एक लॉरी में बछड़े को
बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में भजन-कीर्तन करते हुए गोभक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश लगातार घट रहा है और तस्करी, अवैध वध, सड़क हादसों व पॉलिथीन खाने से बड़ी संख्या
में गोवंश की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून, केंद्रीय स्तर पर अलग मंत्रालय तथा प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित किया, जिसमें 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए।
- Mahakal Ujjain ke Darbar1
- सुमेरपुर। देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘सामाजिक नेतृत्व एवं दूरदर्शी सम्मेलन-2026’ में पाली जिले के समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह युनाईटेड अमेरिका युनिवर्सिटी द्वारा श्री सत्य सांई ओडिटाेरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में डा. राजा मानवेन्द्रसिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री/पूर्व सांसद), डा. परविंदर सिंह, प्राेफेसर वल्लीपुरम कानागसेबापती, डा. के सुकुमारा, प्राेफेसर पी अमिरथवल्ली, डा. दीपक चावला एवं डा. शमा हुसैन सहित विभिन्न शिक्षाविद एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. वेंकटेशन ने की। पंकज राज मेवाड़ा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों की सहायता, तारा संस्थान के माध्यम से 2000 से अधिक नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं जांच, 38 बार रक्तदान, देहदान संकल्प, आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों की सेवा, जीव-जंतु संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उनके इसी सेवा भाव एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर इंडियन रेडक्राेस साेसायटी सहित नवभारत सेवा ट्रस्ट एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया, फोन कॉल एवं संदेशों के माध्यम से लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, जिनके लिए मेवाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर सुमेरपुर आगमन पर सोमवार शाम 6:15 बजे राजगुरु सर्किल पर नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।4
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सुमेरपुर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रैली निकाली गई। रैली रंगमंच मैदान से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालूराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। आयोजकों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान में गोभक्त एकत्रित होने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही। संतों के सानिध्य में 11.30 बजे एक लॉरी में बछड़े को बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में भजन-कीर्तन करते हुए गोभक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश लगातार घट रहा है और तस्करी, अवैध वध, सड़क हादसों व पॉलिथीन खाने से बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून, केंद्रीय स्तर पर अलग मंत्रालय तथा प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित किया, जिसमें 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए।4
- इस वीडियो से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो लोग हमेशा दूसरों का बुरा सोचते हैं एवं हर जगह से हड़पने का प्रयास करते हैं1
- Post by नरेश कुमार सिरवी1
- आज सुबह हमारे गांव चांचोडी तहसील रानी जिला पाली राजस्थान में शिव मंन्दीर के पास में कई सालो पुराने इमली के पेड़ में लगी आग को बुजाने में फालना,बाली,सादड़ी,से आये अग्नी दलों की महेनत से बुजाया गया2
- शिवगंज (शिवगंज / सिरोही) शिवगंज में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर भव्य रैली निकाली गई। कैलाश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोपालकों के सम्मान की मांग उठाई गई। 👉 Reporter RJ24 ✍️ #Shivganj #Sirohi #Rally #BreakingNews #RJ24News #GauMata #TrendingNews1
- **शिवगंज गौ भक्तों ने गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन** **शिवगंज (सिरोही), 27 अप्रैल।** ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत देशभर के संत समाज, गो सेवकों और जागरूक नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi को एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर सम्पूर्ण भारत में देशी गोवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान हेतु केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई है। उपखंड कार्यालय शिवगंज के माध्यम से प्रेषित इस ज्ञापन में गोवंश की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा गया है कि तस्करी, अवैध वध और सड़कों पर भटकते पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का भी महत्वपूर्ण आधार है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से ‘केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम’ लागू करने तथा इसके क्रियान्वयन के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग की गई है। साथ ही गोवंश को “राष्ट्रमाता” या “राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने, गो तस्करी और वध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर कठोर सजा का प्रावधान करने की भी अपील की गई है। अभियान के तहत आर्थिक दृष्टि से गो आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने, पंचगव्य उत्पादों को सरकारी खरीद से जोड़ने तथा स्कूलों के मिड-डे मील और मंदिर प्रसाद में देशी घी और दुग्ध के उपयोग को अनिवार्य करने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर आदर्श गोशाला स्थापित करने, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था करने तथा शिक्षा पाठ्यक्रम में ‘गो-विज्ञान’ शामिल करने की मांग भी रखी गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि चारा सुरक्षा कानून बनाकर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और ‘गोचर विकास बोर्ड’ के तहत संरक्षित किया जाए, ताकि गोवंश के लिए वर्षभर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। अभियान से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और गोवंश संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता मिलेगी। इस मौके परगौ तहसील प्रचारक राजेश अहीर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा जी पूर्व चेयरमैन वाजिगराम जी हनुवंत सिंह मेड़तिया भरत प्रजापति महिपाल रावल बाबू लाल जी परिहार डॉ रवि शर्मा सोहन अहीर महेंद्र देव संजय सोनी आनंदी राजपुरोहित पुजा यादव आशा राजपुरोहित अशोक माली मंगल मीणा बृजराज सिंह करण सिंह राजेंद्र सिंहउकेंद्र जी परिहार संयोजक गौ सम्मान आवाह्न अभियान उपस्थित रहे4