logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवगंज (शिवगंज / सिरोही) शिवगंज में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर भव्य रैली निकाली गई। कैलाश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोपालकों के सम्मान की मांग उठाई गई। 👉 Reporter RJ24 ✍️ #Shivganj #Sirohi #Rally #BreakingNews #RJ24News #GauMata #TrendingNews

21 hrs ago
user_REPORTER RJ24
REPORTER RJ24
पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
21 hrs ago

शिवगंज (शिवगंज / सिरोही) शिवगंज में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर भव्य रैली निकाली गई। कैलाश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोपालकों के सम्मान की मांग उठाई गई। 👉 Reporter RJ24 ✍️ #Shivganj #Sirohi #Rally #BreakingNews #RJ24News #GauMata #TrendingNews

  • user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Sirohi, Rajasthan
    🙏
    25 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • शिवगंज (शिवगंज / सिरोही) शिवगंज में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर भव्य रैली निकाली गई। कैलाश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोपालकों के सम्मान की मांग उठाई गई। 👉 Reporter RJ24 ✍️ #Shivganj #Sirohi #Rally #BreakingNews #RJ24News #GauMata #TrendingNews
    1
    शिवगंज (शिवगंज / सिरोही)
शिवगंज में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर भव्य रैली निकाली गई। कैलाश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा गया।
रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोपालकों के सम्मान की मांग उठाई गई।
👉 Reporter RJ24 ✍️
#Shivganj #Sirohi #Rally #BreakingNews #RJ24News #GauMata #TrendingNews
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Mahakal Ujjain ke Darbar
    1
    Mahakal 
Ujjain ke Darbar
    user_Ishwar Jit
    Ishwar Jit
    शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सुमेरपुर। देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘सामाजिक नेतृत्व एवं दूरदर्शी सम्मेलन-2026’ में पाली जिले के समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह युनाईटेड अमेरिका युनिवर्सिटी द्वारा श्री सत्य सांई ओडिटाेरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में डा. राजा मानवेन्द्रसिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री/पूर्व सांसद), डा. परविंदर सिंह, प्राेफेसर वल्लीपुरम कानागसेबापती, डा. के सुकुमारा, प्राेफेसर पी अमिरथवल्ली, डा. दीपक चावला एवं डा. शमा हुसैन सहित विभिन्न शिक्षाविद एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. वेंकटेशन ने की। पंकज राज मेवाड़ा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों की सहायता, तारा संस्थान के माध्यम से 2000 से अधिक नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं जांच, 38 बार रक्तदान, देहदान संकल्प, आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों की सेवा, जीव-जंतु संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उनके इसी सेवा भाव एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर इंडियन रेडक्राेस साेसायटी सहित नवभारत सेवा ट्रस्ट एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया, फोन कॉल एवं संदेशों के माध्यम से लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, जिनके लिए मेवाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर सुमेरपुर आगमन पर सोमवार शाम 6:15 बजे राजगुरु सर्किल पर नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
    4
    सुमेरपुर। देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘सामाजिक नेतृत्व एवं दूरदर्शी सम्मेलन-2026’ में पाली जिले के समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह युनाईटेड अमेरिका युनिवर्सिटी द्वारा श्री सत्य सांई ओडिटाेरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में डा. राजा मानवेन्द्रसिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री/पूर्व सांसद), डा. परविंदर सिंह, प्राेफेसर वल्लीपुरम कानागसेबापती, डा. के सुकुमारा, प्राेफेसर पी अमिरथवल्ली, डा. दीपक चावला एवं डा. शमा हुसैन सहित विभिन्न शिक्षाविद एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. वेंकटेशन ने की। पंकज राज मेवाड़ा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों की सहायता, तारा संस्थान के माध्यम से 2000 से अधिक नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन एवं जांच, 38 बार रक्तदान, देहदान संकल्प, आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों की सेवा, जीव-जंतु संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उनके इसी सेवा भाव एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर इंडियन रेडक्राेस साेसायटी सहित नवभारत सेवा ट्रस्ट एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया, फोन कॉल एवं संदेशों के माध्यम से लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, जिनके लिए मेवाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। दिल्ली से सम्मान प्राप्त कर सुमेरपुर आगमन पर सोमवार शाम 6:15 बजे राजगुरु सर्किल पर नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सुमेरपुर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रैली निकाली गई। रैली रंगमंच मैदान से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालूराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। आयोजकों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान में गोभक्त एकत्रित होने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही। संतों के सानिध्य में 11.30 बजे एक लॉरी में बछड़े को बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में भजन-कीर्तन करते हुए गोभक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश लगातार घट रहा है और तस्करी, अवैध वध, सड़क हादसों व पॉलिथीन खाने से बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून, केंद्रीय स्तर पर अलग मंत्रालय तथा प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित किया, जिसमें 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए।
    4
    नरेश मालवीय, 
सुमेरपुर । गोमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान तथा गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को सुमेरपुर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रैली निकाली गई। रैली रंगमंच मैदान से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां गोभक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कालूराम कुम्हार को ज्ञापन सौंपा। 
आयोजकों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शिक्षा क्रांति रंगमंच मैदान में गोभक्त एकत्रित होने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही। संतों के सानिध्य में 11.30 बजे एक लॉरी में बछड़े को बैठाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में भजन-कीर्तन करते हुए गोभक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश लगातार घट रहा है और तस्करी, अवैध वध, सड़क हादसों व पॉलिथीन खाने से बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है, जो चिंता का विषय है। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून, केंद्रीय स्तर पर अलग मंत्रालय तथा प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित किया, जिसमें 5000 से अधिक तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रेवदर उपखंड मुख्यालय पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवकों ने विशाल रैली का आयोजन किया । रैली की शुरुआत सरेसी माता मंदिर से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। करीब 6000 हस्ताक्षरों से संबद्ध दस्तावेजों की पोटली सिर पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए रैली का आयोजन किया गया । रैली में शामिल गौ सेवकों ने गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मंजू देवासी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रीय माता और राज्य माता घोषित करने, गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने, गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई, गौशालाओं के सुदृढ़ विकास और गौ आधारित कृषि एवं उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। साथ ही गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, घायल गौवंश के उपचार हेतु एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था, स्कूल पाठ्यक्रम में गौ विज्ञान शामिल करने और चारा सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई। गौ सेवकों ने बताया कि वर्तमान में दुर्घटनाओं, प्लास्टिक सेवन, कुपोषण और तस्करी के कारण गौवंश संकट में है, जिसे बचाने के लिए ठोस नीति और सख्त क्रियान्वयन जरूरी है। रैली में बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल रहे और सभी ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
    1
    रेवदर उपखंड मुख्यालय पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ सेवकों ने विशाल रैली का आयोजन किया । रैली की शुरुआत सरेसी माता मंदिर से हुई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। करीब 6000 हस्ताक्षरों से संबद्ध दस्तावेजों की पोटली सिर पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए रैली का आयोजन किया गया ।
रैली में शामिल गौ सेवकों ने गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मंजू देवासी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रीय माता और राज्य माता घोषित करने, गौवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने, गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई, गौशालाओं के सुदृढ़ विकास और गौ आधारित कृषि एवं उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। 
साथ ही गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, घायल गौवंश के उपचार हेतु एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था, स्कूल पाठ्यक्रम में गौ विज्ञान शामिल करने और चारा सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई।
गौ सेवकों ने बताया कि वर्तमान में दुर्घटनाओं, प्लास्टिक सेवन, कुपोषण और तस्करी के कारण गौवंश संकट में है, जिसे बचाने के लिए ठोस नीति और सख्त क्रियान्वयन जरूरी है। रैली में बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल रहे और सभी ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आबूरोड। गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में सोमवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों, महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ जुनी खराड़ी स्थित श्री राम जी मंदिर से प्रातः 10:30 बजे हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहाँ तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। “गो सम्मान हमारा अधिकार”, “गो हत्या पर पूर्णविराम, यही है विकसित भारत का मान” तथा “सनातन की यही पुकार, गौ माता को मिले सम्मान” जैसे नारों से शहर गूंज उठा। अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं समाज में जनजागरण का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। रैली के दौरान शहर थाने से पुलिस व्यवस्था चाक चोबंद नजर आई।
    4
    आबूरोड। गौ सम्मान आह्वान अभियान के समर्थन में सोमवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों, महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ जुनी खराड़ी स्थित श्री राम जी मंदिर से प्रातः 10:30 बजे हुआ।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहाँ तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। “गो सम्मान हमारा अधिकार”, “गो हत्या पर पूर्णविराम, यही है विकसित भारत का मान” तथा “सनातन की यही पुकार, गौ माता को मिले सम्मान” जैसे नारों से शहर गूंज उठा।
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं समाज में जनजागरण का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।
रैली के दौरान शहर थाने से पुलिस व्यवस्था चाक चोबंद नजर आई।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • इस वीडियो से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो लोग हमेशा दूसरों का बुरा सोचते हैं एवं हर जगह से हड़पने का प्रयास करते हैं
    1
    इस वीडियो से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो लोग हमेशा दूसरों का बुरा सोचते हैं एवं हर जगह से हड़पने का प्रयास करते हैं
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • **शिवगंज गौ भक्तों ने गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन** **शिवगंज (सिरोही), 27 अप्रैल।** ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत देशभर के संत समाज, गो सेवकों और जागरूक नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi को एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर सम्पूर्ण भारत में देशी गोवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान हेतु केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई है। उपखंड कार्यालय शिवगंज के माध्यम से प्रेषित इस ज्ञापन में गोवंश की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा गया है कि तस्करी, अवैध वध और सड़कों पर भटकते पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का भी महत्वपूर्ण आधार है। ज्ञापन में केंद्र सरकार से ‘केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम’ लागू करने तथा इसके क्रियान्वयन के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग की गई है। साथ ही गोवंश को “राष्ट्रमाता” या “राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने, गो तस्करी और वध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर कठोर सजा का प्रावधान करने की भी अपील की गई है। अभियान के तहत आर्थिक दृष्टि से गो आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने, पंचगव्य उत्पादों को सरकारी खरीद से जोड़ने तथा स्कूलों के मिड-डे मील और मंदिर प्रसाद में देशी घी और दुग्ध के उपयोग को अनिवार्य करने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर आदर्श गोशाला स्थापित करने, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था करने तथा शिक्षा पाठ्यक्रम में ‘गो-विज्ञान’ शामिल करने की मांग भी रखी गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि चारा सुरक्षा कानून बनाकर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और ‘गोचर विकास बोर्ड’ के तहत संरक्षित किया जाए, ताकि गोवंश के लिए वर्षभर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। अभियान से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और गोवंश संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता मिलेगी। इस मौके परगौ तहसील प्रचारक राजेश अहीर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा जी पूर्व चेयरमैन वाजिगराम जी हनुवंत सिंह मेड़तिया भरत प्रजापति महिपाल रावल बाबू लाल जी परिहार डॉ रवि शर्मा सोहन अहीर महेंद्र देव संजय सोनी आनंदी राजपुरोहित पुजा यादव आशा राजपुरोहित अशोक माली मंगल मीणा बृजराज सिंह करण सिंह राजेंद्र सिंहउकेंद्र जी परिहार संयोजक गौ सम्मान आवाह्न अभियान उपस्थित रहे
    4
    **शिवगंज गौ भक्तों ने गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन**
**शिवगंज (सिरोही), 27 अप्रैल।**
‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत देशभर के संत समाज, गो सेवकों और जागरूक नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi को एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर सम्पूर्ण भारत में देशी गोवंश की सुरक्षा, सेवा और सम्मान हेतु केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई है।
उपखंड कार्यालय शिवगंज के माध्यम से प्रेषित इस ज्ञापन में गोवंश की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा गया है कि तस्करी, अवैध वध और सड़कों पर भटकते पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का भी महत्वपूर्ण आधार है।
ज्ञापन में केंद्र सरकार से ‘केंद्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम’ लागू करने तथा इसके क्रियान्वयन के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग की गई है। साथ ही गोवंश को “राष्ट्रमाता” या “राष्ट्र आराध्या” का संवैधानिक दर्जा देने, गो तस्करी और वध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर कठोर सजा का प्रावधान करने की भी अपील की गई है।
अभियान के तहत आर्थिक दृष्टि से गो आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने, पंचगव्य उत्पादों को सरकारी खरीद से जोड़ने तथा स्कूलों के मिड-डे मील और मंदिर प्रसाद में देशी घी और दुग्ध के उपयोग को अनिवार्य करने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं।
इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर आदर्श गोशाला स्थापित करने, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था करने तथा शिक्षा पाठ्यक्रम में ‘गो-विज्ञान’ शामिल करने की मांग भी रखी गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि चारा सुरक्षा कानून बनाकर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और ‘गोचर विकास बोर्ड’ के तहत संरक्षित किया जाए, ताकि गोवंश के लिए वर्षभर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
अभियान से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और गोवंश संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता मिलेगी।
इस मौके परगौ तहसील प्रचारक राजेश अहीर 
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा जी 
पूर्व चेयरमैन वाजिगराम जी
हनुवंत सिंह मेड़तिया 
भरत प्रजापति 
महिपाल रावल
बाबू लाल जी परिहार 
डॉ रवि शर्मा
सोहन अहीर
महेंद्र देव
संजय सोनी
आनंदी राजपुरोहित 
पुजा यादव
आशा राजपुरोहित 
अशोक माली
मंगल मीणा
बृजराज सिंह 
करण सिंह
राजेंद्र सिंहउकेंद्र जी परिहार संयोजक गौ सम्मान आवाह्न अभियान उपस्थित रहे
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.