Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sujangarh ki dinez se badbu bhi aati h or pani bhi nikalta h rode bhi futhi h dinez fel h rode futhi h dinez se pani nikal raha h
Naanuali ashraf
Sujangarh ki dinez se badbu bhi aati h or pani bhi nikalta h rode bhi futhi h dinez fel h rode futhi h dinez se pani nikal raha h
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Churu के जैन गेस्ट हाउस में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (एबीवीपी) जयपुर प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, अभियानों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला संयोजक Kuldeep Singh Jagawat ने बताया कि बैठक कुल 12 सत्रों में आयोजित हुई, जिसमें संगठन की विषय सूची, अभियान योजना और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मिशन साहसी, स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, हल्दीघाटी गौरव ज्ञान परीक्षा और छात्रसंघ चुनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री Ashwini Sharma, जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री Puran Singh Shahpura, प्रांत अध्यक्ष Dinesh Jain और प्रांत मंत्री Shubhendra Singh Nirwan भी उपस्थित रहे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर दर्दनाक हादसे के बीच इंसानियत की मिसाल: पत्नी के निधन के बाद एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी ने कराया नेत्रदान नागौर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बीच मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है। जोधपुर हाईकोर्ट के जाने-माने एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी ने अपनी पत्नी के निधन के बाद उनकी आंखें नेत्रदान कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। नागौर के जेएलएन अस्पताल में दुर्गा देवी भाटी की आंखें डोनेट की गईं, ताकि उनकी आंखों से किसी जरूरतमंद को नई रोशनी मिल सके। जानकारी के अनुसार रविवार को नागौर-लाडनूं हाईवे पर सूरपालिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में फॉर्च्यूनर कार, ट्रक और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार दुर्गा देवी भाटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी और उनका ड्राइवर भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पत्नी के निधन के बाद एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी ने उनकी आंखें नेत्रदान करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी दुर्गा देवी भाटी इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी आंखों से लोगों को रोशनी मिलेगी। यही हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा संतोष है।” इस दौरान नागौर जिला कलेक्टर चंपा लाल जीनगर और पीएमओ डॉ. आर.के. अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे और एडवोकेट को ढांढस बंधाया। कलेक्टर चंपा लाल जीनगर ने कहा कि दुख की घड़ी में लिया गया यह निर्णय समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक है और नेत्रदान से कई जिंदगियां रोशन हो सकती हैं। वहीं हादसे के बाद लाडनूं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुरपालिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया। क्रेन की मदद से पशुओं के चारे से भरा पलटा हुआ ट्रक हाईवे से हटाया गया। हादसे में फॉर्च्यूनर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर चूरू जिले के अपने गांव बुकलसर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।4
- Post by Adv Ajeet Singh1
- नागौर,,राव समाज के राष्ट्रीय महामंत्री संत चेतन गिरी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप भाट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योग्यता साल्वी मातृ शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला राव विद्या राव प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार राव मानक लाल राव ने मंच पर भारत माता एवं मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया शारदा बाल निकेतन विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सामाजिक समरसता गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री चेतन गिरी महाराज ने कहा कि देश में इतिहास लेखन की परंपरा रही है और भारत देश में भाट राव समाज यह कार्य कर रहा है इसलिए राव समाज का सर्वश्रेष्ठ स्थान भारतवर्ष में रहा है संपूर्ण हिंदू समाज को अपने कर्तव्य का भान करवाना तथा भारतीय समाज में कुछ करने के लिए उन्हें प्रेरित करना यह राव समाज का मुख्य काम रहा है इसलिए राव समाज को हिंदू समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है उन्होंने कहा कि सतयुग त्रेतायुग द्वापर में भी राव समाज का कार्य प्रमुखता के साथ रहा है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है ।रावजी की पोथी में सभी समाजों का बायोडाटा युगों पहले का आज भी मिल जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार राव ने महामहिम राज्यपाल हरी भाऊ बागडे का शुभ संदेश पढ़कर सुनाया। भाट समाज की नौ प्रकार की न्याती है सभी को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया समाज के मंच से 9 न्याति एक जाति का नारा प्रमुखता के साथ दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप भट्ट ने कहा कि संगठित रहकर ही समाज के लिए कुछ किया जा सकता है समाज के लोगों का राव जी के प्रति कितना आदर भाव होता है इसलिए वंशावली का संरक्षण एवं संवर्धन करें उन्होंने कहा कि राव समाज ने अपनी पोथी में जो लिख दिया उसको कोई नहीं मिटा सकता लेकिन सदा से ही समाज का राव जाती पर विश्वास रहा है कि रावजी अपनी पोथी में हमेशा सत्य ही लिखते हैं इसलिए राव समाज सत्य निष्ठ भी है अपनी पहचान अपनी पोथी से रही है तो उन वंशावली का संरक्षण करना समाज के लोगों का परम कर्तव्य है उन्होंने समाज में एकता का भाव, संगठित होने का भाव, निर्माण करने हेतु शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता पर बल दिया ।मुख्य वक्ता ने कहा देश के बड़े-बड़े इतिहासकार राव समाज पर रिसर्च कर रहे हैं तथा राव जी की पोथी पर भी देश भर में लोग पीएचडी बहुत से इतिहासकार कर रहे हैं पोथी के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने वाला राव समाज अब खुद संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें। इस मौके पर विनायक राव ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनसंख्या में हमारा समाज बहुत कम संख्या में है लेकिन संगठित होकर रहेंगे तो 140 करोड़ से भी हम ज्यादा है हिंदू समाज तथा सनातन धर्म के कार्य को हम ही आगे बढ़ा सकते हैं। वक्ताओं ने समाज के मंच से सरकार से राजनीति के क्षेत्र में भी समाज के लोगों को जगह देने मांग की गई तथा सबको एक होने का संदेश मंच से दिया एवं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई साथ ही राव समाज की नो जाति को एक जाति में रखने की सीख मंच से दी गई तथा शिक्षा से समाज में अलग जगाना बालिका शिक्षा को आगे बढ़ना समाज को सजग और सावधान रखना सामाजिक उत्थान हेतु समाज में सहयोग की भावना रखने एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान पदाधिकारीयों ने इस मौके पर किया। कार्यक्रम को डॉक्टर सुखदेव राव, काजल, विद्या राव, पुखराज राव, सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी ने संबोधित किया इस मौके पर प्रदेश भर से समाज बंधु इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मानक लाल राव ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन निर्मला राव ने किया।4
- झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड क्षेत्र में एक पशुपालक की आजीविका पर अचानक संकट टूट पड़ा, जब उसकी 95 भेड़ों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। मामला ग्राम पंचायत झारोडा के गांव इस्माइलपुर का है। यहां वार्ड नंबर 2 निवासी धर्मेन्द्र पुत्र लोकराम शर्मा की करीब 95 भेड़ों की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ ही समय में एक के बाद एक भेड़ें मरती चली गईं, जिससे पशुपालक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से पूरे गांव में चिंता का माहौल बन गया। पशुपालक धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि पशुपालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है और इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों के मरने से उनका पूरा व्यवसाय लगभग खत्म हो गया है। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित धर्मेन्द्र शर्मा ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि तुरंत पशु चिकित्सा टीम को मौके पर भेजकर भेड़ों की मौत के कारणों की जांच करवाई जाए और पीड़ित परिवार को जल्द राहत प्रदान की जाए।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Churu में चैत्र प्रतिपदा पर राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को Rajendra Singh Rathore, Harlal Saharan, Abhishek Surana और Shweta Kochar ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रन जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर पंखा सर्कल होते हुए नेचर पार्क तक पहुंची। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, पुलिस जवानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि प्रदेश के विकास के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। विधायक हरलाल सहारण ने युवाओं को खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1