पीलीभीत में पुलिस और शिकारियों के बीच खूनी मुठभेड़: दो को लगी गोली, वन्यजीवों के पांच शिकारी दबोचे! जंगल के 'दुश्मनों' का बुरा अंत: खाकी की जवाबी फायरिंग में ढेर हुए शिकारियों के मंसूबे, भारी मात्रा में असलहा बरामद। पीलीभीत : पुलिस ने प्रतिबंधित वन्यजीवों का शिकार करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। माधोटांडा थाना पुलिस के साथ हुई इस भीषण मुठभेड़ में दो शिकारी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला 15 अप्रैल 2026 को बरही जंगल में जंगली सूअर के अवैध शिकार और फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(2)/109 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तफ्तीश के दौरान हरजिंदर सिंह, अमरजीत, हरपाल, मुख्तियार और सतनाम सिंह के नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आए थे। गिरोह का एक सदस्य हरजिंदर सिंह 21 अप्रैल को ही एक अन्य मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका था। शेष चार शिकारियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। 24 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गिरोह के बाकी सदस्य सेल्हा मजार के पास जंगल में छिपे हैं। पुलिस टीम ने जैसे ही घेराबंदी की, शिकारियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमरजीत (32 वर्ष) और हरपाल उर्फ जसपाल (24 वर्ष) के पैर में गोली लगी और वे वहीं ढेर होकर गिर पड़े। गोलीबारी के बीच मौके से भागने की कोशिश कर रहे मुख्तियार सिंह (30 वर्ष) और बलजीत सिंह (20 वर्ष) को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। वहीं, गिरोह का पांचवा सदस्य सतनाम सिंह (72 वर्ष) भागने में सफल रहा था, जिसे अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह डगा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल होने वाला मौत का सामान बरामद किया है, जिसमें एक 12 बोर की अवैध बंदूक एक 315 बोर का अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक खोखा पकड़े गए सभी अभियुक्त राघवपुरी (थाना हजारा, पीलीभीत) के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। एसपी सुकीर्ति माधव ने टीम की सराहना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

- पीलीभीत : पुलिस ने प्रतिबंधित वन्यजीवों का शिकार करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। माधोटांडा थाना पुलिस के साथ हुई इस भीषण मुठभेड़ में दो शिकारी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला 15 अप्रैल 2026 को बरही जंगल में जंगली सूअर के अवैध शिकार और फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(2)/109 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तफ्तीश के दौरान हरजिंदर सिंह, अमरजीत, हरपाल, मुख्तियार और सतनाम सिंह के नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आए थे। गिरोह का एक सदस्य हरजिंदर सिंह 21 अप्रैल को ही एक अन्य मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका था। शेष चार शिकारियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। 24 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गिरोह के बाकी सदस्य सेल्हा मजार के पास जंगल में छिपे हैं। पुलिस टीम ने जैसे ही घेराबंदी की, शिकारियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमरजीत (32 वर्ष) और हरपाल उर्फ जसपाल (24 वर्ष) के पैर में गोली लगी और वे वहीं ढेर होकर गिर पड़े। गोलीबारी के बीच मौके से भागने की कोशिश कर रहे मुख्तियार सिंह (30 वर्ष) और बलजीत सिंह (20 वर्ष) को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। वहीं, गिरोह का पांचवा सदस्य सतनाम सिंह (72 वर्ष) भागने में सफल रहा था, जिसे अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह डगा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल होने वाला मौत का सामान बरामद किया है, जिसमें एक 12 बोर की अवैध बंदूक एक 315 बोर का अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक खोखा पकड़े गए सभी अभियुक्त राघवपुरी (थाना हजारा, पीलीभीत) के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। एसपी सुकीर्ति माधव ने टीम की सराहना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- पीलीभीत।पूरनपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास (तहसील कलीनगर, जनपद पीलीभीत) में हर जल योजना पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है। यहां टंकियों से आ रहा पानी इतना गंदा और काला है कि लोग इसे देखकर हैरान हैं।ग्रामीणों ने इस समस्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि नलों से बदबूदार और गंदा पानी निकल रहा है, मानो गटर का पानी हो। लोगों का कहना है कि इस पानी से न तो पीना संभव है और न ही घरेलू उपयोग, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।बार-बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आता है या फिर ग्रामीणों को यूं ही गंदा पानी पीने को मजबूर रहना पड़ेगा।1
- पीलीभीत में थाना माधोटांडा पुलिस की मुठभेड़,आरोपित हरजिंदर गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी हरजिंदर अपने अन्य साथियों के साथ जंगल में जाकर जंगली सूअरों का करता था शिकार।1
- 📢 पूरनपुर वालों के लिए खुशखबरी! 🎉 अब आपके अपने शहर पूरनपुर पोस्ट ऑफिस के पास मिल रही है FREE Health Checkup की सुविधा 💪 📍 लोकेशन: करबला रोड, निकट L.I.C Office पूरनपुर 🏢 नाम: पूरनपुर फिटनेस सेंटर (Nutrition Club) ⏰ समय: सुबह 7:00 AM से 9:00 AM तक 👉 अगर आप या आपके परिवार में कोई भी: ✔️ Weight Loss / Weight Gain करना चाहता है ✔️ थकान, कमजोरी या Lifestyle Problems से परेशान है ✔️ अपनी हेल्थ को बेहतर बनाना चाहता है तो अभी आइए और FREE Health Checkup का लाभ उठाइए 🙌 💚 स्वस्थ जीवन की शुरुआत आज से करें! 📞 ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें: 8755680988 #Puranpur #HealthCheckup #FitnessCenter #HealthyLife #WeightLoss #WeightGain #FreeCheckup #NutritionClub #StayHealthy1
- माधोटांडा पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़; 05 गिरफ्तार, 02 को लगी गोली माधोटांडा,पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में पीलीभीत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना माधोटांडा पुलिस ने वन्यजीव शिकार के एक गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ और गिरफ्तारी का विवरण पुलिस अधीक्षक (SP) पीलीभीत के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए बराही वन रेंज के आसपास शिकारियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में घायल: जवाबी फायरिंग में 02 मुख्य अभियुक्त (हरजिंदर सिंह और उसके साथी) घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घेराबंदी कर पकड़े गए: मौके से भागने की कोशिश कर रहे 02 अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। अन्य गिरफ्तारी: प्रकरण से जुड़े 01 अन्य वांछित अभियुक्त को पुलिस ने एक अलग दबिश के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बरामदगी और कानूनी कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहे, कारतूस और वन्यजीव शिकार से संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। इन अभियुक्तों पर पूर्व में भी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज थे। SP पीलीभीत की बाइट (मुख्य अंश) "माधोटांडा थाना क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की सूचना पर हमारी टीम ने सक्रियता दिखाई। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल हुए हैं और कुल पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और वन विभाग का यह संयुक्त अभियान अवैध शिकार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए निरंतर जारी रहेगा।"1
- धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा, झरियही में खुलेआम हो रहा खन, जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करछना तहसील के धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा और झरियही इलाकों में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन विभाग की मिलीभगत से नियमों की अनदेखी की जा रही है और खन माफियाओं का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बृजेश सिंह उर्फ चंदन, विजय प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, संजय निषाद, राम सिंह, गोरेलाल और शुभम तिवारी टैंस नदी में खुलेआम खन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया प्रशासन को मासिक हिस्सा देने की बात कह रहे हैं और पैसे के बल पर खनन विभाग व पुलिस को प्रभावित कर रहे हैं। इसी वजह से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जब इस मामले को मीडिया में उठाया जाता है तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन खन माफियाओं पर कार्रवाई करता है या मामला पहले की तरह दब जाता है। लोगों की नजरें अब मुख्यमंत्री पर टिकी हैं कि वह इस मामले में माफियाओं और संबंधित अधिकारियों पर शिकंजा कसते हैं या सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।1
- पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने वताया की पीटीआर जंगल में जंगली सुअर को मारने वालों को मुठभेड़ के वाद जेल भेजा गया है इनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किया गया1
- #पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव की सख्ती, वन्यजीव शिकारियों पर बड़ा एक्शन। मुठभेड़ में 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार/घायल, अवैध हथियार बरामद। जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने की कार्रवाई। गिरोह पर कई मुकदमे पहले से दर्ज, 12 बोर व .315 हथियार मिले। एसपी ने टीम की सराहना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।1