logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने ग्राम भदौसी में गेहूॅ की क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता, संवाददाता रोहित कुमार डीएम ने स्वयं खेत में जाकर काटी गेहूं की फसल, किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह दिनांक 06 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज तहसील सदर के ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदौसी में कृषक हौसला प्रसाद के गेहूॅ की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक के खेत मेंं पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की। यह क्रॉप कटिंग प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सी0सी0ई0 एग्री ऐप के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके। रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज की फसल कटाई प्रयोग सफलतापूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष संपन्न की गई, इस प्रयोग में 20.550 किलोग्राम उपज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 47.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर गेहूॅ की उत्पादकता प्राप्त हुई। क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की कि वे अपनी गेहूॅ की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होने यह भी कहा कि किसान भाई पराली न जलाएं और अपने नजदीक की गौशाला में पशुओ के लिये चारे का दान करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी मयंक बाजपेई, तहसीलदार अनिल कुमार, फसल बीमा कम्पनी के जनपद समन्वयक अभिज्ञान सिंह, योगेश सिंह व लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे।। जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।।

1 hr ago
user_Rohit Kumar
Rohit Kumar
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    4
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा: दंपत्ति के साथ लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाश विश्वास उर्फ विशु, राघवेंद्र शुक्ला, सूरज राजावत, शंकर सोनी सुनार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला घायल, गिरफ्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना, पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे छ जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद, थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही।
    4
    इटावा: दंपत्ति के साथ लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाश विश्वास उर्फ विशु, राघवेंद्र शुक्ला, सूरज राजावत, शंकर सोनी सुनार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,
मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला घायल,
गिरफ्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना, पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे छ जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद,
थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🎥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | इटावा* 👉🏻इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना लवेदी क्षेत्र का है, जहां 28 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की। 👉🏻बीती रात चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इनके साथ रेकी करने वाला सूरज राजावत और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार शंकर सोनी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला हुआ सोना, 5 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    🎥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | इटावा*
👉🏻इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामला थाना लवेदी क्षेत्र का है, जहां 28 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की।
👉🏻बीती रात चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इनके साथ रेकी करने वाला सूरज राजावत और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार शंकर सोनी भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला हुआ सोना, 5 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इटावा पुलिस ने थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 मार्च 2026 की है, जब बाइक सवार बदमाशों ने लालपुर पुलिया के पास एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम गठित की। 5/6 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें एक रेकी करने वाला और एक सुनार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला सोना, पांच मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    3
    इटावा पुलिस ने थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 मार्च 2026 की है, जब बाइक सवार बदमाशों ने लालपुर पुलिया के पास एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम गठित की।
5/6 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें एक रेकी करने वाला और एक सुनार शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला सोना, पांच मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Lion Prabhat Tripathi Karan
    1
    Post by Lion Prabhat Tripathi Karan
    user_Lion Prabhat Tripathi Karan
    Lion Prabhat Tripathi Karan
    Artist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • https://youtu.be/BkedQHfyllc?si=kxO4klQuF4ABtMrZ *जसवंतनगर के कैस्त स्थित राम जानकी विद्या मंदिर में नए सत्र के लिए विशेष छूट पर एडमिशन शुरू हो चुके हैं। Nursery से लेकर कक्षा 10 तक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।* *👉*अगर आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतरीन स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। मो.आसिफ जसवंतनगर* डी.पी.एस.चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें🙏🙏...
    1
    https://youtu.be/BkedQHfyllc?si=kxO4klQuF4ABtMrZ
*जसवंतनगर के कैस्त स्थित राम जानकी विद्या मंदिर में नए सत्र के लिए विशेष छूट पर एडमिशन शुरू हो चुके हैं। Nursery से लेकर कक्षा 10 तक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।*
*👉*अगर आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतरीन स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प है। मो.आसिफ जसवंतनगर*
डी.पी.एस.चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें🙏🙏...
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.