Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरवल में मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ ने किया निरीक्षण; शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश
Kanchankumar Biharwala
अरवल में मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ ने किया निरीक्षण; शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश
More news from Bhojpur and nearby areas
- भोजपुरी के गुलजारपुर पावर ग्रिड पर ग्रामीणों का आक्रोश मुख्य गेट पर मर गया ताला बिजली कटौती के खिलाफ 2 घंटे चला प्रदर्शन भोजपुर जिला के सहार प्रखंड क्षेत्र स्थित गुलजारपुर पावर ग्रिड में मंगलवार को बिजली कटौती और लोग वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीण एवं इंकलाबी पूरा खबर वीडियो में देखेंनौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पावर ग्रिड के मुख्य गेट पर डाला जादा और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया, पूरा खबर वीडियो में देखें धर्मेंद्र कुमार की खासरिपोर्ट1
- सभी को गरीबों को मदद मिलता है बहुत इज्जत मिलता है राष्ट्रपति बहुत सभी कोई इज्जत सम्मान आदर करता है1
- औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।1
- जहानाबाद : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का किया गर्मजोशी से स्वागत। जहानाबाद : जिले में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के गया एवं औरंगाबाद प्रवास के क्रम में जहानाबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में पुष्पमाला पहनाई गई, अंगवस्त्र भेंट किया गया तथा बुके देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल भाजपा और भाजयुमो के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, जिला मंत्री रविशेखर, भाजयुमो जिला महामंत्री कन्हैया गुप्ता, जिला मंत्री आलोक सिंह, रोशन गुप्ता, अभिषेक, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, भाजयुमो मखदुमपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक, कृष्णा समेत कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का जहानाबाद आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं की संगठन में भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजयुमो की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे उत्साहपूर्ण, भव्य और यादगार बना दिया।1
- कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डॉ. अनिल कुमार, प्राचीन विरासत के विकास का लिया संकल्प कोंच। कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के समापन समारोह में टिकारी-कोंच क्षेत्र के जनसेवक एवं राजनेता डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने कोंच क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विकास और संरक्षण के लिए पुनः संकल्प दोहराया। उनके महोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह देखा गया। समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु सोनी, कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन, पर्यटन विभाग के उद्घोषक शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कोंचेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस प्राचीन विरासत के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को विकसित करने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। महोत्सव के समापन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पंकज शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, हम नेता अजीत शर्मा, विवेकानंद शर्मा, श्रावण शांडिल्य, भाजपा नेता संजय शर्मा उर्फ बबलू, देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, छोटू कुमार, साकेत गिरी, संजय कुमार, गुड्डू शर्मा, मुखिया कमल रंजन, दिलीप कुमार, शशि कुमार, पैक्स अध्यक्ष विपिन शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, सरपंच अजय कुमार, राजू सिंह, प्रबुद्ध नागरिक अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक कुंदन कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय कोंचेश्वर नाथ महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कोंचेश्वर नाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।4
- ईद मिलादुन्नबी पर रफीगंज में निकला भव्य जुलूस, गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’ का नारा रफीगंज, औरंगाबाद ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को रफीगंज शहर में आस्था और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में रफीगंज शहर के अलावा अहमदपुर, सुल्तानपुर, काजीचक, कियाखाप, हाजीपुर गोला सहित आसपास के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा शहर धार्मिक नारों और नात की आवाजों से गूंजता रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप से हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस इमादपुर से निकलकर महाराजगंज, राजा बगीचा, न्यू एरिया, बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस पुनः इमादपुर स्थित जामा मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन किया गया। जुलूस के दौरान ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह लोगों द्वारा नात-ए-पाक पढ़ी गई। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, मानवता, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को याद किया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का अवसर इंसानियत, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अप्रैल 571 ईस्वी को उनका जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में रफीगंज में जुलूस निकालकर शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर रफीगंज पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस पदाधिकारी लगातार जुलूस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। जुलूस के पूरे मार्ग में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं की टोली द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए पानी, शरबत और खजूर का वितरण किया गया। लोगों ने आपसी सहयोग और सेवा भावना का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमर कुमार, रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती अफसर साहब, नुरुल होदा खान, तजम्मुल खान, इश्तियाक फराहान, अली रज्जा, माहिद खान, सोनू खान, अमन रज्जा, शहनावाज हुसैन, सैफ खान, हैदर खान, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकला यह जुलूस रफीगंज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया।1
- मेरा बुरा चाहने वालो.........काली माँ इंसाफ करेगी 🙏🚩1
- जहानाबाद ; वाणावर में भव्य भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जहानाबाद - जिले के प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक स्थल वाणावर में मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद कुमार यादव की ओर से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोगों को दो बसों के माध्यम से वाणावर लाया गया था। यहां सभी आगंतुकों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सहयोग की भावना मजबूत होती है। भंडारे में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन तैयार कराया गया था, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि भंडारे के उपरांत वाणावर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी भोजन कराया गया। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया हरिलाल प्रसाद सिंह, संत प्रसाद, प्रभारी मुखिया सुनील कुमार, रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।1