प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY Incentive Disbursal Programme में लिया भाग 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳 वरिष्ठ भाजपा नेता बंटी बिंदल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय पर्वों को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह से हम रक्षाबंधन और दीपावली जैसे त्योहार मनाते हैं, उसी तरह स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। 🇮🇳 बिंदल मिठाई वाले परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें प्रदेश खबर न्यूज़ के साथ। रिपोर्ट: राहुल शर्मा #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #बंटीबिंदल #भाजपा #देशभक्ति #भारत #योगीआदित्यनाथ #नरेंद्रमोदी #प्रदेशखबरन्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY Incentive Disbursal Programme में लिया भाग 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳 वरिष्ठ भाजपा नेता बंटी बिंदल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय पर्वों को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह से हम रक्षाबंधन और दीपावली जैसे त्योहार मनाते हैं, उसी तरह स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। 🇮🇳 बिंदल मिठाई वाले परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें प्रदेश खबर न्यूज़ के साथ। रिपोर्ट: राहुल शर्मा #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #बंटीबिंदल #भाजपा #देशभक्ति #भारत #योगीआदित्यनाथ #नरेंद्रमोदी #प्रदेशखबरन्यूज़
- कोरबा खपरैल में छिपा 10 फीट का किंग कोबरा, रात में रेस्क्यू से मचा हड़कंप!1
- पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम1
- लोध फॉल से सरनाधाम कावड़ यात्रा में चेतमा में यादव समाज ने की सेवा लोध फॉल से सरनाधाम तक आयोजित 51 KM कावड़ यात्रा के दौरान महुआडांड़ प्रखंड के चेतमा में यादव समाज के युवा उपाध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में कावड़ियों के लिए पेड़ा, चूड़ा और शरबत की निशुल्क व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में सैकड़ों शिवभक्तों ने जलपान कर यात्रा की थकान मिटाई और आयोजकों की सराहना की।1
- उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गई। कामडारा क्षेत्र में प्रथम तिमाही में ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव में पिछले माह की तुलना में कमी पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। एनीमिया मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में विशेष कैंप आयोजित कर गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मातृत्व मृत्यु के मामलों में एनीमिया को एक प्रमुख कारण के रूप में चिह्नित किए जाने के मद्देनजर एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार को प्राथमिकता देने को कहा गया। SAM बच्चों एवं MTC की समीक्षा के क्रम में कुपोषण उपचार केंद्रों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति पर चर्चा की गई। MTC में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित कर बच्चों को MTC तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। MTC की बेड ऑक्यूपेंसी में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसके कारणों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोपाई के समय कृषि कार्यों में व्यस्तता के कारण बच्चों को MTC में भर्ती कराने में कमी की जानकारी दी गई, जिस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी काउंसलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PMJAY के तहत गुमला जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। वहीं वय वंदना योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर विशेष कैंप आयोजित कर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत ABHA कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों का ABHA कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ASHA, AWW एवं AWH के e-KYC की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने e-KYC की प्रगति में सुधार लाने तथा शेष लाभार्थियों/कर्मियों का e-KYC निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ रोग नियंत्रण, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, PM-ABHIM सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, गुमला सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।3
- *स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का डीएसपी ने लिया जायजा, परेड का किया निरीक्षण* आज बुधवार दो बजे दिन में रंका अनुमंडल मुख्यालय रंका स्थित स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सार्वजनिक झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह तथा अनुमंडल थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की तैयारियों के साथ-साथ मैदान में होने वाली अन्य गतिविधियों का भी जायजा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने परेड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों की तैयारियों को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह को अनुशासित, व्यवस्थित एवं गरिमामय तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, चंदन कुमार ठाकुर, एसपी फिजिकल अकादमी के निदेशक राकेश कुमार, यंग स्पोर्ट्स क्लब के सत्येंद्र कुमार रवि, सेवानिवृत्त आर्मी जवान उदय प्रसाद गुप्ता, संत जोसेफ उच्च विद्यालय के उपेंद्र कुमार, आदि उपस्थित ऊ समारोह को लेकर विद्यालय मैदान में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों की तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।1
- प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY Incentive Disbursal Programme में लिया भाग 🇮🇳 PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में PM Modi की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-VBRY के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नए अवसरों का सृजन करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। #PMModi #PMVBRY #Employment #Rozgar #YouthEmpowerment #GovernmentOfIndia #India1
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विकासखंड कोटा के ग्राम रैनपुर कर्रा निवासी भरत लाल केवट ने आम निस्तारी के लिए रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्य गली में बांस गाड़ने, गोबर का घूरवा रखने एवं अन्य अवरोधों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे किसानों के ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने राजस्व मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। नयापारा की गजबाई कुर्रे ने अपने श्रमिक कार्ड में संशोधन कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्ड में त्रुटि होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आवश्यक संशोधन कर लाभ दिलाने का अनुरोध किया। रमतला निवासी बलहीन बाई ने आर्थिक सहायता के लिए कलेक्टर के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से उन्हें उपचार कराना पड़ा, जिसमें काफी खर्च हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्होंने उपचार हेतु लिए गये कर्ज चुकाने के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। रतनपुर क्षेत्र की करैहापारा की देहुती बाई ने अपना बंद राशन कार्ड पुनः चालू कराने की मांग करते हुए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बंद होने से परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पात्रता के आधार पर राशन कार्ड पुनः सक्रिय करने का अनुरोध किया। वार्ड क्रमांक-18, तिलक नगर निवासी योगेश दीक्षित ने अपने घर परिसर में स्थित लगभग 30 वर्ष पुराने नारियल के पेड़ को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिजली गिरने से पेड़ का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत दर्राभांठा निवासी देवसिंह सोनवानी ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता एवं शासकीय राशि के उपयोग की जांच की मांग की। आवेदन में उल्लेख किया गया कि भवन निर्माण के लिए राशि आहरित किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तथा बच्चों को जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी में बैठना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। रतनपुर निवासी रामकुमार मण्डलोई ने स्टेट बैंक से संबंधित ऋण प्रकरण में शिकायत प्रस्तुत करते हुए बैंक द्वारा एनओसी जारी होने के बाद भी संपत्ति के मूल दस्तावेज वापस नहीं किए जाने की बात कही। उन्होंने दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। तखतपुर तहसील के ग्राम केकती के पेखन राम यादव ने बताया कि खम्हरिया से दैजा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उनकी भूमि के एक हिस्से का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने अधिग्रहित भूमि का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। रतनपुर तहसील के बांसाझाल निवासी भरत सिंह ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि नाले में डूब क्षेत्र में आने से प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि भूमि का उपयोग नहीं हो पाने से आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है और अब तक उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित भूमि का नियमानुसार सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।1
- दो सालों से जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने से पुरा परिवार तहसील के सामने भूख हड़ताल पर बैठे1