उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गई। कामडारा क्षेत्र में प्रथम तिमाही में ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव में पिछले माह की तुलना में कमी पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। एनीमिया मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में विशेष कैंप आयोजित कर गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मातृत्व मृत्यु के मामलों में एनीमिया को एक प्रमुख कारण के रूप में चिह्नित किए जाने के मद्देनजर एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार को प्राथमिकता देने को कहा गया। SAM बच्चों एवं MTC की समीक्षा के क्रम में कुपोषण उपचार केंद्रों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति पर चर्चा की गई। MTC में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित कर बच्चों को MTC तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। MTC की बेड ऑक्यूपेंसी में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसके कारणों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोपाई के समय कृषि कार्यों में व्यस्तता के कारण बच्चों को MTC में भर्ती कराने में कमी की जानकारी दी गई, जिस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी काउंसलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PMJAY के तहत गुमला जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। वहीं वय वंदना योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर विशेष कैंप आयोजित कर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत ABHA कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों का ABHA कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ASHA, AWW एवं AWH के e-KYC की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने e-KYC की प्रगति में सुधार लाने तथा शेष लाभार्थियों/कर्मियों का e-KYC निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ रोग नियंत्रण, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, PM-ABHIM सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, गुमला सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गई। कामडारा क्षेत्र में प्रथम तिमाही में ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव में पिछले माह की तुलना में कमी पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। एनीमिया मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में विशेष कैंप आयोजित कर गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मातृत्व मृत्यु के
मामलों में एनीमिया को एक प्रमुख कारण के रूप में चिह्नित किए जाने के मद्देनजर एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार को प्राथमिकता देने को कहा गया। SAM बच्चों एवं MTC की समीक्षा के क्रम में कुपोषण उपचार केंद्रों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति पर चर्चा की गई। MTC में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित कर बच्चों को MTC तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। MTC की बेड ऑक्यूपेंसी में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसके कारणों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोपाई के समय कृषि कार्यों में व्यस्तता के कारण बच्चों को MTC में भर्ती कराने में कमी की जानकारी दी गई, जिस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी काउंसलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PMJAY
के तहत गुमला जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। वहीं वय वंदना योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर विशेष कैंप आयोजित कर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत ABHA कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों का ABHA कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ASHA, AWW एवं AWH के e-KYC की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने e-KYC की प्रगति में सुधार लाने तथा शेष लाभार्थियों/कर्मियों का e-KYC निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ रोग नियंत्रण, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, PM-ABHIM सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, गुमला सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
- लोध फॉल से सरनाधाम कावड़ यात्रा में चेतमा में यादव समाज ने की सेवा लोध फॉल से सरनाधाम तक आयोजित 51 KM कावड़ यात्रा के दौरान महुआडांड़ प्रखंड के चेतमा में यादव समाज के युवा उपाध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में कावड़ियों के लिए पेड़ा, चूड़ा और शरबत की निशुल्क व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में सैकड़ों शिवभक्तों ने जलपान कर यात्रा की थकान मिटाई और आयोजकों की सराहना की।1
- उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश गुमला: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य के तहत ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गई। कामडारा क्षेत्र में प्रथम तिमाही में ANC जांच एवं संस्थागत प्रसव में पिछले माह की तुलना में कमी पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। एनीमिया मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में विशेष कैंप आयोजित कर गर्भवती महिलाओं एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मातृत्व मृत्यु के मामलों में एनीमिया को एक प्रमुख कारण के रूप में चिह्नित किए जाने के मद्देनजर एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार को प्राथमिकता देने को कहा गया। SAM बच्चों एवं MTC की समीक्षा के क्रम में कुपोषण उपचार केंद्रों में बच्चों की भर्ती एवं उपचार की स्थिति पर चर्चा की गई। MTC में अधिक से अधिक अति कुपोषित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा संबंधित परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित कर बच्चों को MTC तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। MTC की बेड ऑक्यूपेंसी में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर इसके कारणों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोपाई के समय कृषि कार्यों में व्यस्तता के कारण बच्चों को MTC में भर्ती कराने में कमी की जानकारी दी गई, जिस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी काउंसलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि PMJAY के तहत गुमला जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है। वहीं वय वंदना योजना के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर विशेष कैंप आयोजित कर अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत ABHA कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों का ABHA कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में ASHA, AWW एवं AWH के e-KYC की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने e-KYC की प्रगति में सुधार लाने तथा शेष लाभार्थियों/कर्मियों का e-KYC निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ रोग नियंत्रण, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, PM-ABHIM सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, गुमला सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।3
- गुमला में बिजली दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका1
- pura video dekhne ke liye YouTube channel mein chahie pura video dekhiae1
- सिसई में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा सिसई में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सिसई में भव्य तिरंगा यात्रा सह रैली निकाला गया। पतंजलि योग परिवार सिसई के तत्वावधान में योग गुरु गजराज महतो की अगुवाई में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संत तुलसीदास प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाईक, थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं योग गुरु गजराज महतो ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों एवं लोगों ने पूरे रास्ते में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा शहीद लोहरा उरांव स्मारक स्थल पहुंची, जहां वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रैली थाना रोड से मेन रोड होते हुए शहीद बिरसा उरांव की प्रतिमा स्थल व प्रखंड परिसर में स्थित बिरसा मुंडा वाटिका में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा, स्वर्गीय ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अमर शहीद लोहरा उरांव अमर रहें, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें , शहीद तेलंगा खड़िया अमर रहें, समेत देशभक्ति के नारों से पूरा सिसई गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, संजय वर्मा, भारी संख्या में सहित योग परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।1
- ranchi flay over me thora maze karte hue ,, ranchi flay over me thora maze Ranchi1
- सबको पता है कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत की चोटी है माउंट एवरेस्ट. लेकिन क्या आपको पता है कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को सबसे पहले किसने कैलकुलेट किया था? जी... वह थे भारतीय Mathematician राधानाथ सिकदर. राधानाथ जी कलकत्ता में पैदा हुए.... प्रेजिडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएट हुए..... उनकी Maths हमेशा से अद्भुत थी....उनकी इन्ही क्षमता के कारण उन्हें जॉर्ज एवरेस्ट के नेतृत्व में हो रहे Great Trigonometric Survey में काम मिला. सिकदर कभी एवरेस्ट नहीं गए.... वह Trigonometric तरीको से पहाड़ो की ऊंचाई नापते थे. उस ज़माने में कंचनजँगा को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माना जाता था..... सिकदर ने हमेशा माना कि इससे ऊंची चोटी भी है. एवरेस्ट के पूर्वोत्तर दिशाओं से की गयी Trigonometric गणना के दौरान राधानाथ सिकदर ने पीक XV (उस समय इसका नाम माउंट एवरेस्ट नहीं था) की ऊँचाई ठीक 29,000 फीट (8,839 मीटर) निर्धारित की थी। 1856 में आधिकारिक रूप से माउंट एवरेस्ट कि खोज की घोषणा की गयी और इसका नाम जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया. इसके बाद 1955 तक माउंट एवरेस्ट की आधिकारिक ऊंचाई वही मानी गयी, जो सिकदर ने बताई थी. 1955 में भारतीय सर्वेक्षण द्वारा दोबारा माप किए जाने पर इसकी ऊँचाई 29,029 फीट (8,848 मीटर) निर्धारित की गई। सोचिये सिकदर साहब की गणितीय क्षमता कितनी शानदार होगी.... कि जो ऊंचाई उन्होंने उस ज़माने में बिना किसी बड़े Scientific Equipment के बता दी.... वह असली ऊंचाई के कितना करीब थी.1
- मुखिया की पहल से सकरौली की कच्ची सड़क हुई दुरुस्त, ग्रामीणों ने किया श्रमदान सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिली है। बुधवार को मुखिया अल्बिना देवी की पहल पर सकरौली मुख्य पथ अखाड़ा से कपिलनाथ साहु के घर तक कच्ची सड़क पर डस्ट डालकर मरम्मत कराई गई। वार्ड सदस्य सह छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के प्रखंड युवा अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहु ने बताया कि बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। सड़क पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्मशान घाट एवं कुंबा टोली आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वार्ड सदस्य ने मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया अल्बिना देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क पर डस्ट गिरवाकर मरम्मत कराई। वहीं, ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सड़क को समतल करने में सहयोग किया। सड़क की मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तत्काल राहत मिलने से बरसात में आवागमन आसान होगा। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी समस्या के समाधान के लिए पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण कराने की मांग की। इस अवसर पर बजरंग साहु, संदीप गोप, कमल साहु, जगरनाथ साहु, रामबिलास साहु, ननकु साहु, इंद्रदेव साहु, प्रयाग साहु, सत्यवान साहु सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रेस रिपोर्टर : आनन्द कुमार साहु1