मुखिया की पहल से सकरौली की कच्ची सड़क हुई दुरुस्त, ग्रामीणों ने किया श्रमदान सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिली है। बुधवार को मुखिया अल्बिना देवी की पहल पर सकरौली मुख्य पथ अखाड़ा से कपिलनाथ साहु के घर तक कच्ची सड़क पर डस्ट डालकर मरम्मत कराई गई। वार्ड सदस्य सह छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के प्रखंड युवा अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहु ने बताया कि बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। सड़क पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्मशान घाट एवं कुंबा टोली आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वार्ड सदस्य ने मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया अल्बिना देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क पर डस्ट गिरवाकर मरम्मत कराई। वहीं, ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सड़क को समतल करने में सहयोग किया। सड़क की मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तत्काल राहत मिलने से बरसात में आवागमन आसान होगा। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी समस्या के समाधान के लिए पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण कराने की मांग की। इस अवसर पर बजरंग साहु, संदीप गोप, कमल साहु, जगरनाथ साहु, रामबिलास साहु, ननकु साहु, इंद्रदेव साहु, प्रयाग साहु, सत्यवान साहु सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रेस रिपोर्टर : आनन्द कुमार साहु
मुखिया की पहल से सकरौली की कच्ची सड़क हुई दुरुस्त, ग्रामीणों ने किया श्रमदान सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिली है। बुधवार को मुखिया अल्बिना देवी की पहल पर सकरौली मुख्य पथ अखाड़ा से कपिलनाथ साहु के घर तक कच्ची सड़क पर डस्ट डालकर मरम्मत कराई गई। वार्ड सदस्य सह छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के प्रखंड युवा अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहु ने बताया कि बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। सड़क पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्मशान घाट एवं कुंबा टोली आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वार्ड सदस्य ने मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया अल्बिना देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क पर डस्ट गिरवाकर मरम्मत कराई। वहीं, ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सड़क को समतल करने में सहयोग किया। सड़क की मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तत्काल राहत मिलने से बरसात में आवागमन आसान होगा। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी समस्या के समाधान के लिए पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण कराने की मांग की। इस अवसर पर बजरंग साहु, संदीप गोप, कमल साहु, जगरनाथ साहु, रामबिलास साहु, ननकु साहु, इंद्रदेव साहु, प्रयाग साहु, सत्यवान साहु सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रेस रिपोर्टर : आनन्द कुमार साहु
- सिसई में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा सिसई में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सिसई में भव्य तिरंगा यात्रा सह रैली निकाला गया। पतंजलि योग परिवार सिसई के तत्वावधान में योग गुरु गजराज महतो की अगुवाई में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संत तुलसीदास प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर से जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाईक, थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं योग गुरु गजराज महतो ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों एवं लोगों ने पूरे रास्ते में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा शहीद लोहरा उरांव स्मारक स्थल पहुंची, जहां वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रैली थाना रोड से मेन रोड होते हुए शहीद बिरसा उरांव की प्रतिमा स्थल व प्रखंड परिसर में स्थित बिरसा मुंडा वाटिका में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा, स्वर्गीय ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अमर शहीद लोहरा उरांव अमर रहें, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें , शहीद तेलंगा खड़िया अमर रहें, समेत देशभक्ति के नारों से पूरा सिसई गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, संजय वर्मा, भारी संख्या में सहित योग परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।1
- JPSC-JSSC CGL छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा: 'सरकार हमें लाठी नहीं गोली मार दे, जब तक जिंदा हैं विरोध करेंगे' रांची। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने पहुंचे JPSC और JSSC CGL के अभ्यर्थियों पर 10 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर अपना दर्द और कड़ा विरोध दर्ज कराया है। लाठीचार्ज की घटना से आहत अभ्यर्थियों ने सरकार की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "सरकार हमें लाठी मारने के बजाय सीधे गोली मार दे, ताकि विरोध ही समाप्त हो जाए। जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपने हक और रोजगार के लिए विरोध करते रहेंगे। जब हम मर जाएंगे, तो विरोध करने वाला ही कोई नहीं बचेगा।" शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता का आरोप छात्रों का कहना है कि वे 10 अगस्त को अत्यंत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने संवाद कायम करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाईं, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अपनी वाजिब मांगों और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की आवाज उठाने पर सरकार लाठी के बल पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। जारी रहेगा आंदोलन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिसिया कार्रवाई से डरकर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि उनके भविष्य और आत्मसम्मान की है।1
- राँची/जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार 19 वें दिन जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच सहित अन्य मुद्दों की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।1
- ranchi flay over me thora maze karte hue ,, ranchi flay over me thora maze Ranchi1
- गुमला में बिजली दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका1
- pura video dekhne ke liye YouTube channel mein chahie pura video dekhiae1
- विधायक विकास सिंह मुंडा की पहल पर तिनतिला पंचायत के तीन गांवों में 25-25 केवीए के ने टास्फर्मर का उद्घाटन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। अड़की प्रखंड के तिनतिला पंचायत अंतर्गत बगड़ी, पोसबेड़ा और टोरांगडीह गांव के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। तीनों गांवों में 25-25 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उद्घाटन कार्यक्रम में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, तिनतिला पंचायत के मुखिया लक्ष्मण मुंडा, बगड़ी ग्राम प्रधान सिंगा मुंडा, मैन्युअल तोपनो, बिरसा होरो, लखन समद, जंगला हजाम, बसंत हीरो, लेंबो देवी और रानी होरो ने संयुक्त रूप से नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया। बताया गया कि गांवों में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक को ट्रांसफार्मर की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विकास सिंह मुंडा ने त्वरित पहल की और ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की। इसके बाद ट्रांसफार्मर लगाए गए और बुधवार को उनका विधिवत उद्घाटन किया गया।ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक विकास सिंह मुंडा के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग रखी। वहीं अड़की प्रखंड के चलकद गांव में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नृत्य मंडली से जुड़ी महिलाओं के बीच झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने साड़ी का वितरण किया। इस दौरान महिलाओं को साड़ी प्रदान करते हुए उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की गई। मौके पर चलकद के ग्राम प्रधान अब्राहम सोए, निर्मल सोए सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी मनोज मंडल को अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखने और समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।1
- मुखिया की पहल से सकरौली की कच्ची सड़क हुई दुरुस्त, ग्रामीणों ने किया श्रमदान सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम सकरौली में बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिली है। बुधवार को मुखिया अल्बिना देवी की पहल पर सकरौली मुख्य पथ अखाड़ा से कपिलनाथ साहु के घर तक कच्ची सड़क पर डस्ट डालकर मरम्मत कराई गई। वार्ड सदस्य सह छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के प्रखंड युवा अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहु ने बताया कि बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। सड़क पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्मशान घाट एवं कुंबा टोली आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वार्ड सदस्य ने मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया अल्बिना देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क पर डस्ट गिरवाकर मरम्मत कराई। वहीं, ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सड़क को समतल करने में सहयोग किया। सड़क की मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तत्काल राहत मिलने से बरसात में आवागमन आसान होगा। ग्रामीणों ने सड़क की स्थायी समस्या के समाधान के लिए पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण कराने की मांग की। इस अवसर पर बजरंग साहु, संदीप गोप, कमल साहु, जगरनाथ साहु, रामबिलास साहु, ननकु साहु, इंद्रदेव साहु, प्रयाग साहु, सत्यवान साहु सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रेस रिपोर्टर : आनन्द कुमार साहु1