Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ चौक कबीर मठ में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग एवं भंडारे का हुआ आयोजन
ललन कुमार 7004334687
रामगढ़ चौक कबीर मठ में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग एवं भंडारे का हुआ आयोजन
More news from बिहार and nearby areas
- रामगढ़ चौक कबीर मठ में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग एवं भंडारे का हुआ आयोजन1
- रामगढ़ चौक में 500 नए राशन कार्ड बनेंगे 5 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, लाभुक सीधे प्रखंड कार्यालय में जमा करें। रामगढ़ चौक में 500 नए राशन कार्ड बनेंगे 5 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, लाभुक सीधे प्रखंड कार्यालय में जमा करें। भास्कर न्यूज़ लखीसराय। जिले में खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए रामगढ़ चौक प्रखंड में 500 नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रभारी विजय कुमार विजय और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विभाग द्वारा प्रखंड को 500 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक पात्र लाभुक 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज आवेदन के साथ लाभुक को निम्न कागजात जमा करने होंगे: जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड परिवार की संयुक्त फोटो बैंक पासबुक मोबाइल नंबर और जीमेल आईडी आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा सभी कागजातों की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर ही राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा। सीधे प्रखंड कार्यालय में करें आवेदन पदाधिकारी की अपील पदाधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि आवेदन सीधे प्रखंड जन वितरण कार्यालय में ही जमा करें। किसी निजी पब्लिक सुविधा केंद्र या इधर-उधर दलालों के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने बताया कि यदि किसी को राशन कार्ड से संबंधित कोई विशेष जानकारी लेनी हो तो वह प्रखंड कार्यालय आकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।1
- श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन डीएम शेखर आनंद ने कुसेढ़ी और गिरिहिंडा पहाड़ का किया निरीक्षण श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन डीएम शेखर आनंद ने कुसेढ़ी और गिरिहिंडा पहाड़ का किया निरीक्षण शेखपुरा - पवित्र श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आज, 30 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बरबीघा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध कुसेढ़ी पंचवदन स्थान तथा शेखपुरा स्थित ऐतिहासिक गिरिहिंडा पहाड़ पर विराजमान बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने श्रावणी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां ससमय और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि श्रावणी मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु जल चढ़ाने एवं दर्शन-पूजन के लिए यहाँ पहुँचते हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो, इसके लिए अधिकारियों को निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मेले में आने वाले भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल और साफ-सुथरे शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था। पूरे मंदिर प्रांगण व पहुँच मार्गों पर पर्याप्त लाईट (प्रकाश व्यवस्था) और भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह ड्रॉप गेट का निर्माण करने। वाहनों के सुचारू आवागमन और जाम से निपटने के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल का निर्धारण कर ले। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि अनुमंडल अधिकारी के स्तर से मेले के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पर्यटन व बच्चों के मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय ने गिरिहिंडा पहाड़ स्थित पार्क का विशेष जायजा लिया। उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी, शेखपुरा को निर्देशित किया कि पार्क को और अधिक सुंदर व आकर्षक बनाया जाए। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए नए झूले और खेल-कूद के सामान लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चे भी इसका आनंद ले सकें। निरीक्षण के इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी शेखपुरा एवं बरबीघा आदि उपस्थित थें। नगर कार्यपालक पदाधिकारी, शेखपुरा प्रशासनिक टीम ने आश्वस्त किया है कि श्रद्धालुओं की भक्ति यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियाँ समय से पूरी कर ली जाएँगी। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।*4
- देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा बैजनाथ के दरबार में शीश झुका रहे लाखों भक्त देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा बैजनाथ के दरबार में शीश झुका रहे लाखों भक्त1
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में बिजली विभाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में बिजली विभाग के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक (एचएम) शामिल हुए। बैठक में सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जा सकते हैं। इस दौरान विभिन्न क्षमता के संयंत्रों की अनुमानित लागत, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से मिलने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस योजना के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत कर सकें और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम का समापन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे हुआ।1
- बिहार टॉप-10: घायल छात्र से राहुल गांधी की मुलाकात, ISKCON मंदिर में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, अस्पताल से बदमाश फरार... बिहार की आज की 10 सबसे बड़ी खबरों में आपका स्वागत है। इस बुलेटिन में देखिए— 🔹 घायल छात्र से मिले राहुल गांधी, कहा- "हम आपके साथ हैं" 🔹 ISKCON मंदिर में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 🔹 अस्पताल से अपराधी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप 🔹 राज्य की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा और अन्य बड़ी खबरें 🔹 बिहार की सभी अहम अपडेट एक ही वीडियो में बिहार और देश की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Comment करना न भूलें। 📍 City Channel Jamui– बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।1
- सावन से पहले पत्नेश्वर धाम की तैयारियां अधूरी, सुरक्षा और सुविधाओं पर उठे सवाल, खराब सीसीटीवी, कीचड़ भरा रास्ता और अधूरा सौंदर्यीकरण कार्य बना चिंता का विषय, प्रशासन ने जल्द व्यवस्था का दिया भरोसा..... जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पत्नेश्वर धाम में भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह सावन शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। हर साल श्रावण मास और प्रत्येक सोमवारी को हजारों श्रद्धालु यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मंदिर के पुजारी नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब हैं। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है, जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है और मुख्य सड़क से मंदिर तक जाने वाला मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो सकती है। करीब ₹8.53 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन यह अभी अधूरा है। कियुल नदी घाट पर सीढ़ियों का निर्माण भी बीच में रुका हुआ है। निर्माण सामग्री और नुकीले सरिए व कीलों के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ने प्रशासन से पहचान पत्र के साथ स्वयंसेवकों की तैनाती, दो एएनएम, एसडीआरएफ टीम और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि, सावन शुरू होने के बावजूद अभी तक सभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर मंदिर समिति के साथ बैठक की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित की जाएंगी। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- शर्मा गांव में रंगदारी नहीं दी तो 30 बीघा खेत में जहर डाला शर्मा गांव में रंगदारी नहीं दी तो 30 बीघा खेत में जहर डाला तेतरहाट थाना क्षेत्र के शर्मा गांव में रंगदारी नहीं देने पर किसान की खेती बर्बाद करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान रामाश्रय चौधरी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने 2.50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर पहले खेती नहीं करने देने की धमकी दी गई और अब 30 बीघा खेत में रोपाई के लिए तैयार धान के बिचड़े में जहर डालकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उन्होंने 16 जुलाई को ही तेतरहाट थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने फसल को नुकसान पहुंचा दिया। आवेदन में चंदन कुमार, राजीव कुमार, सोनू कुमार, शंभू चौधरी और मुरारी चौधरी को नामजद किया गया है। किसान का कहना है कि धान का बिचड़ा नष्ट होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।1