विधानसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और रवांगी स्थल का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पोलिंग पार्टियों के बैठने और सामग्री वितरण तक की तैयारियां परखी हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम और रवांगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा रवांगी स्थल पर पोलिंग पार्टियों के बैठने, वाहनों की पार्किंग, चुनाव सामग्री के वितरण और मतदान के बाद सामग्री जमा कराने की व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें।
विधानसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और रवांगी स्थल का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पोलिंग पार्टियों के बैठने और सामग्री वितरण तक की तैयारियां परखी हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम और रवांगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा रवांगी स्थल पर पोलिंग पार्टियों के बैठने, वाहनों की पार्किंग, चुनाव सामग्री के वितरण और मतदान के बाद सामग्री जमा कराने की व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें।
- संडीला में पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल की ओर से भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिल्पा अग्रवाल ने बूथ अध्यक्षों और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष रमन नीतीश जायसवाल और नगर उपाध्यक्ष मदन गोपाल कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।1
- विधानसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और रवांगी स्थल का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पोलिंग पार्टियों के बैठने और सामग्री वितरण तक की तैयारियां परखी हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम और रवांगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावी तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा रवांगी स्थल पर पोलिंग पार्टियों के बैठने, वाहनों की पार्किंग, चुनाव सामग्री के वितरण और मतदान के बाद सामग्री जमा कराने की व्यवस्थाओं को भी देखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें।1
- हापुड़ में खाद्य विभाग की आधी रात को छापेमारी, 5 कुंतल मिलावटी क्रीम नष्ट जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा, 1.10 लाख रुपये की क्रीम कराई नष्ट; कारोबार बंद, तीन नमूने लिए हापुड़। जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। 2 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शेखरपुर कुचेसर चौपला स्थित जय नगर की क्रीम निर्माण इकाई पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने क्रीम के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मौके पर करीब पांच कुंतल संदिग्ध मिलावटी क्रीम बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये बताई गई। टीम ने क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया। जांच में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, एसएमपी और दही से क्रीम तैयार किए जाने की बात सामने आई। खाद्य कारोबार का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 2 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे टीम ने छतनौरा गांव स्थित पहलवान डेयरी से दूध का नमूना लिया। वहीं अमित डेयरी से दूध, क्रीम और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरीश सादात और विपिन शामिल रहे।1
- बदायूं में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, तीन नवजात और जच्चा सुरक्षित बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसव की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। महिला का नाम एकता बताया गया है। ऑपरेशन के माध्यम से चारों बच्चों की डिलीवरी कराई गई। हालांकि, दुखद पहलू यह रहा कि एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन नवजात जीवित पैदा हुए। जानकारी के अनुसार, करौलिया गांव निवासी रामबाबू की पत्नी एकता अल्ट्रासाउंड कराने बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सुधीर नर्सिंग होम पहुंची थीं। जांच के दौरान चिकित्सकों ने तत्काल भर्ती कर प्रसव कराने की सलाह दी। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा और तीनों जीवित नवजात सुरक्षित हैं। बेहतर देखभाल के लिए तीनों बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। एक साथ चार बच्चों के जन्म का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- *ग्राम रहावती-खालिदपुर में राष्ट्रीय लोकदल का युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान आयोजित, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन* *युवाओं, किसानों, महिलाओं और सर्वसमाज की भागीदारी से मजबूत हो रहा है राष्ट्रीय लोकदल : तरसपाल मलिक* राष्ट्रीय लोकदल युवाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर देने वाली पार्टी है : तरसपाल मलिक रहावती-खालिदपुर। राष्ट्रीय लोकदल (युवा प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में ग्राम रहावती-खालिदपुर में युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। *कार्यक्रम के आयोजक युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक बाफर रहे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की।* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवाओं की पार्टी है और पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें नेतृत्व का अवसर देने का कार्य करती है। किसानों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना राष्ट्रीय लोकदल की पहचान रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था कि एक आंख खेत पर और एक आंख दिल्ली में रखो। यह विचार आज भी किसानों, नौजवानों और देश की राजनीति के लिए प्रासंगिक है। राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री संगीता दोहरे ने कहा कि आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी बराबर का भागीदार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन और नेतृत्व में उचित अवसर मिलना चाहिए। विनय प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के साथ सर्वसमाज के लोग जुड़ रहे हैं। पार्टी की किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता ही इसकी पहचान है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही। पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन)/प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आतिर रिज़वी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज हमेशा से राष्ट्रीय लोकदल के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सभी वर्गों के सम्मान की विचारधारा है। राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात की है। राष्ट्रीय महासचिव (महिला) ऋचा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में महिलाओं की आधी आबादी के अनुरूप उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। महिलाओं को संगठन और राजनीतिक नेतृत्व में समान अवसर मिलना चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक विवेक बाफर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों और युवाओं की पार्टी है। पार्टी की नीतियां हमेशा गांव, किसान, मजदूर और नौजवान के हितों को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। युवा संवाद और सदस्यता अभियान का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबू राम प्रजापति ने कहा कि पिछड़ा समाज बड़ी तादाद में राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से प्रभावित होकर पिछड़े वर्ग के लोग पार्टी के साथ अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा पिछड़े समाज के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की बात की है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि एनडीए गठबंधन जनसमर्थन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय पनवाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी एनडीए का एक महत्वपूर्ण घटक दल है और किसानों, युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज उठाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल अनिकेत भारद्वाज ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवा की सोच को आगे लेकर चलने वाली पार्टी है और इसका सबसे बड़ा उदहारण मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में मेरठ जनपद की कमान देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी ने साबित करने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरसपाल मलिक,जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज,संगीता दोहरे, विनय प्रधान, ऋचा सिंह,विवेक बाफ़र,आतिर रिज़वी,संजय पनवाड़ी, अभी सिंघल, देवेंद्र गुर्जर, बाबूराम प्रजापति, मेहरपाल काकरान, आशीष उर्फ़ पिंटू,युँगाश राणा,अर्जुन काली,नरेश मल्लापुर,अशोक खेपड,अशोक चौधरी, जयराज एडवोकेट, गोविन्द प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सैकड़ों लोगों का पार्टी से जुड़ना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।1
- जेडी फाइनेंस कंपनी पर पुलिस का छापा, 22 गिरफ्तार; 4.98 लाख रुपये बरामद मेरठ। थाना देहली गेट पुलिस और एसओजी टीम ने बुढ़ाना गेट चौकी क्षेत्र स्थित जेडी फाइनेंस कंपनी पर छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 4,98,302 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, चार कार और 18 बाइक-स्कूटी बरामद कीं। बताया गया कि कंपनी में जुआ खेलने के साथ क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी की जा रही थी। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- दिवाली से पहले खाद विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, समाजवादी व्यापार सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन दिवाली से पहले खाद विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप, समाजवादी व्यापार सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों को अनावश्यक परेशान करने पर रोक लगाने की मांग मेरठ। दिवाली त्योहार के मद्देनजर खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों को कथित रूप से अकारण परेशान एवं उत्पीड़ित किए जाने के विरोध में आज समाजवादी व्यापार सभा, मेरठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि त्योहार के दौरान व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट ने व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई निष्पक्ष एवं नियमानुसार होनी चाहिए, ताकि व्यापारियों को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े। ऊमा शंकर खटीक एडवोकेट जिला अध्यक्ष मेरठ खटीक संघ, जिला मंत्री मेरठ व्यापार मंडल एवं उपाध्यक्ष कैंट विधानसभा समाजवादी पार्टी, मेरठ हैं।1
- ऑपरेशन शस्त्र के तहत पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई, तमंचे-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार हापुड़। अपराधों की रोकथाम और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, थाना पिलखुवा पुलिस टीम टैक्सटाइल एचपीडीए रोड से सीताराम फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे नईम पुत्र सगीर निवासी ग्राम हिम्मतनगर दहपा, पिलखुवा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नईम के खिलाफ पिलखुवा और बाबूगढ़ थानों में लूट, चोरी, पुलिस कार्रवाई में बाधा, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र के तहत अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।1