Shuru
Apke Nagar Ki App…
“धर्मनगरी बुरहानपुर में श्रद्धा की ज्वाला: राजपुरा में कंडों से सजी पर्यावरण अनुकूल होली, जनप्रतिनिधियों संग भव्य होलिका दहन”
Raju Singh Rathod
“धर्मनगरी बुरहानपुर में श्रद्धा की ज्वाला: राजपुरा में कंडों से सजी पर्यावरण अनुकूल होली, जनप्रतिनिधियों संग भव्य होलिका दहन”
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju Singh Rathod1
- खंडवा - आगामी दिनों में मनाए जाने वाले पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान व सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सहित अन्य अधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश तनवे सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढे भरवायें। उन्होंने नगर निगम खंडवा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिरों के बाहर बनी टंकियो में पानी भरवाये। बैठक में उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होलिका दहन के स्थानों का मौका निरीक्षण कर देखें कि आसपास कोई विद्युत ट्रांसफर या बिजली के तार नीचे झूल तो नहीं रहे हैं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी से अपील की कि केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करें, बल्कि प्राकृतिक रंग व गुलाल से होली खेले। उन्होंने कहा कि होली में लकड़ी के स्थान पर गौ-कास्ठ का उपयोग भी किया जा सकता है। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बैठक में कहा कि त्यौहारों के दौरान वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक में कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राय ने गणगौर विसर्जन के दौरान सावधानी रखने की सभी से अपील की। बैठक में उन्होंने कहा कि डीजे बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में त्यौहारों के दौरान सामाजिक माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।1
- खंडवा के मुख्य बाजार मुंबई बाजार स्थित घंटाघर चौराहे पर जेसीआई क्लब द्वारा गुटके पाउच की होली का दहन किया गया जिसमें खंडवा कलेक्टर श्री गुप्ता एसपी मनोज कुमार राय भाजपा के नेता धर्मेंद्र बजाज सहित जेसीआई क्लब के कार्यकर्ता मौजूद रहे हर वर्ष की तरह इस वर्ष सभी गुटके पाउच के होली का दहन किया गया।1
- सभी क्षेत्र वासियों को दबंग केसरी प्रेस एवं देश की धड़कन के संवाददाता भगवान सिंह चौहान की ओर से हार्दिक हार्दिक बधाई। *9826393014*9575571103*1
- खरगोन/सनावद (बारवाहा ब्लॉक) – ग्राम बेड़िया में बिजली पैनल में लगातार शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि समस्या को लेकर संबंधित उपभोक्ता विभागीय कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां पदस्थ सहायक अभियंता (AE) द्वारा लिखित आवेदन लेने से ही इनकार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में खराब विद्युत पैनल और ढीली वायरिंग के कारण कई बार चिंगारी उठ चुकी है और आग भी लग चुकी है। मौखिक सूचना देने के बावजूद अब तक स्थायी मरम्मत नहीं की गई। जब उपभोक्ता ने लिखित शिकायत देने का प्रयास किया तो कथित रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। मामला Madhya Pradesh Paschim Kshetra Vidyut Vitaran Company Limited के अंतर्गत आता है। अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच, पैनल की मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।2
- अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिलेगा1
- ye video ward 17 ki h jama masjid marg barwaha...yaha na to nali saf hoti h na ye kachra uthane koi aata h....plzz help me1
- Post by Raju Singh Rathod9