जन आह्वान: खाद-बीज दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो — किसान विरोधी व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मैहर, न्यू रामनगर। किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के बैनर तले "जन आक्रोश रैली" का आयोजन किया गया। "खाद-बीज दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो" के नारे के साथ बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम विधायक राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। रैली के दौरान किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की कमी तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान विजय त्रिपाठी एवं उनकी पुलिस टीम की उपस्थिति में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने न्यू रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा को विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, कृषि संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
जन आह्वान: खाद-बीज दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो — किसान विरोधी व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मैहर, न्यू रामनगर। किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के बैनर तले "जन आक्रोश रैली" का आयोजन किया गया। "खाद-बीज दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो" के नारे के साथ बड़ी संख्या में किसान
एवं कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम विधायक राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। रैली के दौरान किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की कमी तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान विजय त्रिपाठी एवं उनकी पुलिस टीम की उपस्थिति में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने न्यू रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा को विभिन्न मांगों एवं
समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, कृषि संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
- कौन ले गया आदिवासियों का सामान व सम्मान?❓️ बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया ❗️ कौन ले गया आदिवासियों का सामान व सम्मान?❓️ बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया ❗️1
- जन आह्वान: खाद-बीज दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो — किसान विरोधी व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मैहर, न्यू रामनगर। किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के बैनर तले "जन आक्रोश रैली" का आयोजन किया गया। "खाद-बीज दो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो" के नारे के साथ बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम विधायक राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। रैली के दौरान किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की कमी तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान विजय त्रिपाठी एवं उनकी पुलिस टीम की उपस्थिति में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने न्यू रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा को विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, कृषि संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।3
- *जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, महिला ने थाना कोतवाली मैहर एवं कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन* *जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, महिला ने थाना कोतवाली मैहर एवं कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन* मैहर। मैहर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जीतनगर में ग्राम विगहड़ी टोला निवासी महिला उर्मिला देवी रोहित ने थाना कोतवाली मैहर एवं कलेक्ट्रेट मैहर में आवेदन देकर कुछ लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, अभद्रता, जान से मारने की धमकी एवं जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में महिला ने बताया कि उसे वर्ष 2016 में ग्राम जीतनगर विगहड़ी टोला में शासकीय पट्टा प्राप्त हुआ था, जिस पर वह अपने परिवार के साथ निवास कर रही है। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने आवेदन में उल्लेख किया कि 10 अगस्त 2026 को जब वह मकान निर्माण का कार्य करा रही थी, तभी कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर विवाद किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति, पुत्र एवं उसे जान से मारने की धमकी दी तथा निर्माण कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। आवेदन में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घर के सामने लगे लोहे के एंगल, पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए और मकान के दरवाजे, खिड़की एवं रोशनदान को क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला ने थाना प्रभारी से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस द्वारा आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- सतना में 2013 से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी अर्जुन केवट गिरफ्तार, मैहर से दबोचकर पुलिस ने भेजा जेल सतना (मध्य भारत न्यूज़)। सतना जिले की कोलगवां थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2013 से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी अर्जुन केवट (उम्र 34 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मैहर से हिरासत में लिया और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला? (2013 की घटना) पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 8 नवंबर 2013 का है। पीड़िता की मां ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्जुन केवट और करण केवट उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सूरत ले जाकर किया था दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 2 फरवरी 2014 को नाबालिग को सकुशल बरामद किया था। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयानों में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरन गुजरात के सूरत ले गए थे, जहाँ एक किराए के कमरे में रखकर अर्जुन केवट ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह मौका पाकर 30 जनवरी 2014 को ट्रेन से सतना वापस लौटी थी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), 34 (सामान्य आशय) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 3/4 भी जोड़ी थी। सह-आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल, अर्जुन 13 साल से बदल रहा था ठिकाना इस मामले में सह-आरोपी निर्मला केवट उर्फ कल्ली और करण केवट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी अर्जुन केवट लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक (SP) सतना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन कोलगवां पुलिस की टीमें लगातार उसकी सुरागकशी में लगी हुई थीं। मैहर से हुई गिरफ्तारी, आरोपी ने कुबूला जुर्म कोलगवां थाना पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी अर्जुन केवट मैहर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 13 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी से इस पुराने मामले की न्यायिक प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ेगी। मध्य भारत न्यूज़ — निष्पक्ष और सटीक खबरें1