logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Shri Sanwaliya Seth Ji – Today Mangla Aarti Darshan 🙏✨ Shri Sanwaliya Seth Ji – Today Mangla Aarti Darshan 🙏✨

19 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
19 hrs ago
09e48052-78dd-463c-a5d4-158fea8fc48b

Shri Sanwaliya Seth Ji – Today Mangla Aarti Darshan 🙏✨ Shri Sanwaliya Seth Ji – Today Mangla Aarti Darshan 🙏✨

More news from Neemuch and nearby areas
  • गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: 'मेरी जान जा सकती थी' - बाइकर सिया ने बैंसला के 'गलती' के दावे पर पलटवार किया, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कीं गुरुग्राम में एक महिला बाइकर का पीछा करने और उसे टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह हिट-एंड-रन मामले में एक बड़ी कामयाबी है, जिसने देश भर में लोगों का ध्यान खींचा और भारी आक्रोश पैदा किया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से ही बैंसला फ़रार था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब उस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य अपराधों के आरोप लग सकते हैं। यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई, जहाँ महिला बाइकर शिवानी चौहान (जिन्हें सिया के नाम से भी जाना जाता है) दूसरे बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ बाइक चला रही थीं। उनके अनुसार, बैंसला की कार उनका पीछा करने लगी और कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे। जब उन्होंने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो कार उनकी बाइक की ओर तेज़ी से बढ़ी और साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।
    2
    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामला: 'मेरी जान जा सकती थी' - बाइकर सिया ने बैंसला के 'गलती' के दावे पर पलटवार किया, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कीं


गुरुग्राम में एक महिला बाइकर का पीछा करने और उसे टक्कर मारने के आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह हिट-एंड-रन मामले में एक बड़ी कामयाबी है, जिसने देश भर में लोगों का ध्यान खींचा और भारी आक्रोश पैदा किया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से ही बैंसला फ़रार था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अब उस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य अपराधों के आरोप लग सकते हैं। यह घटना रविवार को गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई, जहाँ महिला बाइकर शिवानी चौहान (जिन्हें सिया के नाम से भी जाना जाता है) दूसरे बाइकर्स के एक ग्रुप के साथ बाइक चला रही थीं। उनके अनुसार, बैंसला की कार उनका पीछा करने लगी और कार में बैठे लोग नशे में लग रहे थे। जब उन्होंने उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा, तो कार उनकी बाइक की ओर तेज़ी से बढ़ी और साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से गिर गईं और सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    5 hrs ago
  • ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।
    1
    ऋषि पंचमी पर झरनेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
मनासा। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर आज मनासा क्षेत्र के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर, चौकड़ी में आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ पड़ा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर यहाँ के पवित्र और प्राकृतिक कुंड में 108 डुबकी लगाई। मनासा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यहाँ सुबह से ही स्नान के लिए पहुँचने लगी थीं।पवित्र स्नान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ से पूरा मंदिर परिसर दिनभर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।झरनेश्वर महादेव में ऋषि पंचमी पर उमड़ी यह भारी भीड़, क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपरा को साफ दर्शाती है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ​इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।
    1
    मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
​इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में। आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे
    1
    डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।और मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में।
आपके घरों में कुलर फ्रिज गमले पक्षियों के पानी पीने के पात्र पशुओं के पानी पीने की प्याऊ घर के आसपास नालिया पानी की टंकियां पानी के टैंक या घर के आसपास कहीं पर भी पानी का गद्दा भरा हुआ मिले तो साफ सफाई जरूर रखें ताकि डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से हमारे परिवार और हमारे पड़ोसी ना हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहे
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार केशव विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जन जागरण और कानूनी जागरूकता लाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा से स्वागत किया गया। केशव विद्या मंदिर के निदेशक और कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने विद्यालय की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक शिक्षा और बीएसटीसी संचालित है। विद्यालय से अब तक 65 राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्काउट गाइड के 19 राष्ट्रपति अवार्ड और 140 राज्यपाल अवार्ड प्राप्त छात्र निकल चुके हैं, साथ ही भीलवाड़ा जिले की मेरिट में भी कई छात्रों ने स्थान बनाया है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने छात्रों को किसी भी अप्रिय घटना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा ने बच्चों को अपहरण से बचने के उपायों, अपहरणकर्ता गिरोहों द्वारा बच्चों को भ्रमित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विधिक सहायता, मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, भंवर लाल शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सत्यदेव धाकड़, शशिकला शर्मा, रेखा व्यास, रंजना पौंड्रिक, मंजू दाधीच और विकास खटीक ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव ने किया।
    1
    केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर आयोजित
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
केशव विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जन जागरण और कानूनी जागरूकता लाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा से स्वागत किया गया।
केशव विद्या मंदिर के निदेशक और कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने विद्यालय की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक शिक्षा और बीएसटीसी संचालित है। विद्यालय से अब तक 65 राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्काउट गाइड के 19 राष्ट्रपति अवार्ड और 140 राज्यपाल अवार्ड प्राप्त छात्र निकल चुके हैं, साथ ही भीलवाड़ा जिले की मेरिट में भी कई छात्रों ने स्थान बनाया है।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने छात्रों को किसी भी अप्रिय घटना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा ने बच्चों को अपहरण से बचने के उपायों, अपहरणकर्ता गिरोहों द्वारा बच्चों को भ्रमित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विधिक सहायता, मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, भंवर लाल शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सत्यदेव धाकड़, शशिकला शर्मा, रेखा व्यास, रंजना पौंड्रिक, मंजू दाधीच और विकास खटीक ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव ने किया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने जय भीम 💙🙏
    1
    बड़े भाई चन्द्र शेखर आजाद जी पर जिस तरह कायराना हमला किरा गया उसके विरोध मे आज दिल्ली के कनाट पैलेस पर भारी विरोध प्रर्दशन ये अम्बेडकरवादीयो कि ताकत ओर ये कमाया है भाई ने 
जय भीम 💙🙏
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया. आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया. चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं. इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.
    2
    ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह


भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे.
भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे.
5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ
रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया.
आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान
इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया.
चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज
भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया.
पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं.
इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    5 hrs ago
  • शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों का 15वां रक्तदान शिविर 17 सितंबर को शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार ब्लॉक के शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जाने वाला रक्तदान शिविर स्थानीय निकायों के चुनाव होने के कारण इस वर्ष 17 सितंबर को हर वर्ष की भांति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट शाहपुरा में आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्य शंकर सिंह राठौड़ एवं इस्माइल खान कायमखानी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा रक्तदान प्राप्त 9:30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर जिले के सबसे पुराने शिविरों में से है विगत 14 शिविरों में अब तक कल 1523 यूनिट रक्त जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया है 17 सितंबर को आयोजित हो रहे 15 वा शिविर शिक्षकों राज्य कर्मचारियों के साथ ही अन्य समाजसेवी भी रक्तदान करेंगे हरित शाहपुरा के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत एवं आयोजन समिति सदस्य सत्यनारायण खटीक ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधा भेंट किया जाएगा और विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से कुछ नए पौधे भी लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा आयोजन समिति के सदस्य एवं किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा आयोजन समिति के सदस्य पुखराज जोशी रकमा जिला अध्यक्ष सलीम डायर धर्मेंद्र सिंह सौदा सुधा पारीक अनिल बघेरवाल इंदिरा धूपिया रमेश चंद्र घूसर महावीर भील दिनेश टेंपन कमलेश कोली महेश कोली ईश्वर मीणा परमेश्वर प्रसाद कुमावत नयन बूला पुष्पेंद्र कुमार घूसर इकराम उल हक अंसारी लाड़ कंवर वर्षा व्यास चंद्रप्रकाश जोशी आशीष राय नारायण लाल जाट दिनेश भाटी ‌गोपीलाल रेगर राजकुमार कोली सुनील दत्त शर्मा अनंत कुमार गौड़ महावीर सिंह गजराज सिंह राठौड़ द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है और 15 वे रक्तदान शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है
    1
    शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों का 15वां रक्तदान शिविर 17 सितंबर को      
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
ब्लॉक के शिक्षकों राज्य कर्मचारीयों समाजसेवियों द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जाने वाला रक्तदान शिविर स्थानीय निकायों के चुनाव होने के कारण इस वर्ष 17 सितंबर को हर वर्ष की भांति राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट शाहपुरा में आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्य शंकर सिंह राठौड़ एवं इस्माइल खान कायमखानी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जाएगा रक्तदान प्राप्त 9:30 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम संयोजक देवी लाल बेरवा ने बताया कि शाहपुरा ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा प्रारंभ किया गया यह रक्तदान शिविर जिले के सबसे पुराने शिविरों में से है विगत 14 शिविरों में अब तक कल 1523 यूनिट रक्त जिले के राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय को उपलब्ध करवाया गया है  17 सितंबर को आयोजित हो रहे 15 वा शिविर  शिक्षकों राज्य कर्मचारियों के साथ ही अन्य समाजसेवी भी रक्तदान करेंगे हरित शाहपुरा के अध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत एवं आयोजन समिति सदस्य सत्यनारायण खटीक ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को गमला युक्त पौधा भेंट किया जाएगा और विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम से कुछ नए पौधे भी लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा आयोजन समिति के सदस्य एवं किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ओझा आयोजन समिति के सदस्य पुखराज जोशी रकमा जिला अध्यक्ष सलीम डायर धर्मेंद्र सिंह  सौदा सुधा  पारीक अनिल  बघेरवाल इंदिरा धूपिया रमेश चंद्र घूसर महावीर भील दिनेश टेंपन कमलेश कोली महेश कोली ईश्वर मीणा परमेश्वर प्रसाद कुमावत नयन बूला पुष्पेंद्र कुमार घूसर इकराम उल हक अंसारी लाड़ कंवर वर्षा व्यास चंद्रप्रकाश जोशी आशीष राय नारायण लाल जाट  दिनेश भाटी ‌गोपीलाल रेगर राजकुमार कोली  सुनील दत्त शर्मा अनंत कुमार गौड़ महावीर सिंह गजराज सिंह राठौड़ द्वारा व्यापक  जनसंपर्क किया जा रहा है और 15 वे रक्तदान शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आप देख रहे हो शुरू ऐप पर भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन
    1
    आप देख रहे हो शुरू ऐप पर 
भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.