खगड़िया जिले के मानसी में निकली 351 कलशों की भव्य शोभा यात्रा मानसी में निकली 351 कलशों की भव्य शोभा यात्रा खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश महोत्सव को लेकर रविवार को भव्य 351 कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। डीजे की धुन और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा ने पूरे मानसी नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए मटिहानी गंधक घाट पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः शोभा यात्रा के रूप में राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित पूजा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इस दौरान गणेश महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू वार्ड पार्षद अमृतराज समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर पूरे मानसी बाजार में उत्साह का माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
खगड़िया जिले के मानसी में निकली 351 कलशों की भव्य शोभा यात्रा मानसी में निकली 351 कलशों की भव्य शोभा यात्रा खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश महोत्सव को लेकर रविवार को भव्य 351 कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। डीजे की धुन और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा ने पूरे मानसी नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए मटिहानी गंधक घाट पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः शोभा यात्रा के रूप में राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित पूजा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इस दौरान गणेश महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू वार्ड पार्षद अमृतराज समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर पूरे मानसी बाजार में उत्साह का माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, घर-घर गूंज रही आरती पत्रकार साथी राजीव झा भी शामिल हैं मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, घर-घर गूंज रही आरती मुंबई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। ठाणे जिले के आनंदनगर और भवानी नगर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सहयोग से गणेश पंडाल स्थापित कर भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से विराजमान की गई है। पंडाल में रोज सुबह पूजा-अर्चना के बाद और शाम को भक्तों द्वारा श्रद्धा के साथ आरती की जाती है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मुंबई में कई स्थानों पर गणेश जी को डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन और नौ दिनों तक विराजमान करने की परंपरा है। डेढ़ दिन के लिए स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज किया जाएगा, जबकि तीन दिन वाले गणेश जी का विसर्जन कल शाम को होगा। विसर्जन को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत देवका गांव निवासी और मुंबई में रहकर पत्रकारिता से जुड़े पत्रकार साथी राजीव झा भी गणेश उत्सव में श्रद्धापूर्वक शामिल हो रहे हैं। उन्होंने मुंबई में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ और आरती में भाग लिया। उनका कहना है कि गणेश उत्सव मुंबई की आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत पर्व है।1
- जमालपुर डाकघर के समीप सड़क किनारे बेसुध मिले बुजुर्ग,पत्रकार की पहल पर अस्पताल में भर्ती। गोगरी (खगड़िया)। जमालपुर डाकघर के समीप सोमवार की सुबह से देर रात तक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े रहे। काफी देर तक किसी राहगीर या स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। देर रात करीब 9 बजे पिंडार प्रिंट मीडिया के पत्रकार मोहम्मद इमरान की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई रोहित गुप्ता को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस बल के सहयोग से पत्रकार मोहम्मद इमरान ने बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में नाम-पता पूछे जाने पर बुजुर्ग कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अपना नाम शाहिद मियां बताया। हालांकि, वे अपना पता और परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ रहे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉ. विजय कुमार चौधरी की देखरेख में उनका इलाज जारी था। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उनके घर और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पत्रकार मोहम्मद इमरान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।1
- “बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का युवा अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने किया दौरा, पीड़ितों का जाना हाल” खगड़िया। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी अघिकार संगठन के अध्यक्ष रुपेश कुमार क्रांतिकारी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना और बड़ी बोरना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों से संगठन अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राहत, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, आवागमन तथा पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली। आम आदमी अघिकार संगठन अध्यक्ष रुपेश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने की मांग की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं भी उपस्थित थे1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया परबत्ता में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत भरसो पंचायत के बंधकट्टा के समीप स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो सगे भाई। स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों ने दोनों को बाहर निकाला। परबत्ता अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान तेलिया बथान निवासी गोविंद कुमार और जय जय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया परबत्ता में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत भरसो पंचायत के बंधकट्टा के समीप स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो सगे भाई। स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों ने दोनों को बाहर निकाला। परबत्ता अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान तेलिया बथान निवासी गोविंद कुमार और जय जय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।2
- अडानी को दान करने वाली बिहार सरकार के पास वित्तरहित शिक्षकों के नियमित वेतनमान के लिए पैसा क्यों नहीं? वित्तरहित शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का छलावा? नई वेतनमान = (आंतरिक स्रोत + अनुदान राशि)/12 MLC चुनाव से ठीक पहले नई वेतनमान की घोषणा या चुनावी पुलाव? पीरपैंती पावर प्लांट के नाम पर 1050 एकड़ जमीन अडानी को दान करने वाली बिहार सरकार के पास वित्तरहित शिक्षकों के नियमित वेतनमान के लिए पैसा क्यों नहीं? दिलीप जायसवाल ने रोजगार के लिए कोठे पर जाने की बात बिहार के महिलाओं को क्यों कहा? : राकेश गोप, जन सुराज1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक मवेशी व्यापारी को गोली मार कर किया ज़ख्मी लुटे लाखों रुपए जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव मवेशी व्यापारी अपने अन्य साथी के साथ सिमरी बख्तियारपुर से रविवार को घर लौट रहे थे इसी दौरान चिकनी और रामपुर गांव के बीच में चिमनी के समीप पहुंचते ही अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर लाखों रुपए लुट लिए, विरोध करने पर अपराधियों ने जयकिशोर यादव के पैर में गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की जानकारी साथ में चल रहे व्यापारी द्वारा परिजन को दी गई जिसके बाद उसे सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस सदर अस्पताल सहरसा पहुंचकर जख्मी से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है, वही सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही अपराधी का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।1
- भागलपुर नगर निगम में विकास राशि को लेकर बवाल! भेदभाव और मनमानी के खिलाफ पार्षदों का धरना, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल* *भागलपुर नगर निगम में विकास राशि को लेकर बवाल! भेदभाव और मनमानी के खिलाफ पार्षदों का धरना, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर नगर निगम में विकास राशि के आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्डों के बीच विकास राशि के आवंटन में कथित असमानता, भेदभाव और मनमानी के खिलाफ आज नगर निगम परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। वार्ड संख्या-2 की पार्षद सोनी देवी और वार्ड संख्या-25 के पार्षद गोविंद बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन के जरिए नगर निगम प्रशासन और महापौर की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने विकास योजनाओं में सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करने की मांग उठाई भागलपुर नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर असंतोष सामने आया है नगर निगम परिसर में वार्ड पार्षदों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया धरने का मुख्य मुद्दा नगर निगम प्रशासन और महापौर द्वारा वार्डों के बीच विकास राशि के आवंटन में कथित भेदभाव बताया गया है।धरना प्रदर्शन के लिए लगाए गए बैनर में स्पष्ट रूप से विकास राशि के आवंटन में अत्यधिक भेदभाव, मनमानी और तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही गई है बैनर पर वार्ड संख्या-2 की पार्षद सोनी देवी और वार्ड संख्या-25 के पार्षद गोविंद बनर्जी के नाम प्रमुखता से दर्ज हैं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम के सभी वार्डों का विकास समान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए लेकिन विकास राशि के आवंटन को लेकर जिस तरह की असमानता की शिकायतें सामने आ रही हैं, उससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ किसी खास वार्ड तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र को उसकी जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।धरने के माध्यम से पार्षदों ने विकास राशि के आवंटन में पारदर्शिता लाने, सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करने और कथित मनमानी पर रोक लगाने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अपने-अपने वार्डों की जनता की समस्याओं को नगर निगम तक पहुंचाना है ऐसे में यदि विकास कार्यों के लिए राशि के आवंटन में भेदभाव होता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ सकता है4
- खगड़िया जिले के मानसी में निकली 351 कलशों की भव्य शोभा यात्रा मानसी में निकली 351 कलशों की भव्य शोभा यात्रा खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश महोत्सव को लेकर रविवार को भव्य 351 कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। डीजे की धुन और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभा यात्रा ने पूरे मानसी नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए मटिहानी गंधक घाट पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः शोभा यात्रा के रूप में राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित पूजा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इस दौरान गणेश महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू वार्ड पार्षद अमृतराज समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर पूरे मानसी बाजार में उत्साह का माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1