(सौसर पांढुरना)खैरीतायगांव-बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र: हवा में बदबू, नालों में जहर; नरक बनी हजारों लोगों की जिंदगी। पांढुर्ना से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है… जहां औद्योगिक विकास अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि ज़हर बनता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं खैरीतायगांव–बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र की कम्पनियो की— जिसकी बदबू और जहरीले अपशिष्ट से पूरा इलाका घुटने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी मौन साधे बैठा है। पांढुर्ना जिले के खैरीतायगांव–बोरगांव, सतनूर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री से निकलने वाला बदबूदार और रासायनिक अपशिष्ट वर्षों से ग्रामीणों की जिंदगी को नरक बना रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी खुलेआम नालों में छोड़ा जा रहा है, नाले में अब पानी नहीं, बल्कि रासायनिक ज़हर बह रहा है— जो हवा, पानी और ज़मीन—तीनों को धीरे-धीरे जहरीला बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री से उठने वाली तेज बदबू के कारण सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, आंखों में जलन और सांस की बीमारियां आम हो गई हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
(सौसर पांढुरना)खैरीतायगांव-बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र: हवा में बदबू, नालों में जहर; नरक बनी हजारों लोगों की जिंदगी। पांढुर्ना से एक बेहद गंभीर
और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है… जहां औद्योगिक विकास अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि ज़हर बनता
जा रहा है। हम बात कर रहे हैं खैरीतायगांव–बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र की कम्पनियो की— जिसकी बदबू और जहरीले अपशिष्ट से
पूरा इलाका घुटने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी मौन साधे बैठा है। पांढुर्ना जिले के खैरीतायगांव–बोरगांव, सतनूर
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री से निकलने वाला बदबूदार और रासायनिक अपशिष्ट वर्षों से ग्रामीणों की जिंदगी को नरक बना
रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी खुलेआम नालों में छोड़ा जा रहा है, नाले में अब पानी नहीं,
बल्कि रासायनिक ज़हर बह रहा है— जो हवा, पानी और ज़मीन—तीनों को धीरे-धीरे जहरीला बना रहा है। ग्रामीणों का कहना
है कि फैक्ट्री से उठने वाली तेज बदबू के कारण सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, आंखों में जलन और सांस की बीमारियां
आम हो गई हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
- पांढुर्ना से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है… जहां औद्योगिक विकास अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि ज़हर बनता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं खैरीतायगांव–बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र की कम्पनियो की— जिसकी बदबू और जहरीले अपशिष्ट से पूरा इलाका घुटने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी मौन साधे बैठा है। पांढुर्ना जिले के खैरीतायगांव–बोरगांव, सतनूर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री से निकलने वाला बदबूदार और रासायनिक अपशिष्ट वर्षों से ग्रामीणों की जिंदगी को नरक बना रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी खुलेआम नालों में छोड़ा जा रहा है, नाले में अब पानी नहीं, बल्कि रासायनिक ज़हर बह रहा है— जो हवा, पानी और ज़मीन—तीनों को धीरे-धीरे जहरीला बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री से उठने वाली तेज बदबू के कारण सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, आंखों में जलन और सांस की बीमारियां आम हो गई हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।9
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की। 5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया जनपद पंचायत सभा ग्रह में परासिया विधानसभा क्षेत्र की 91 ग्राम पंचायतों एवं चारों नगरीय निकाय के पानी की समस्या को लेकर परासिया एसडीएम एवं PHE अधिकारियों के साथ परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने बैठक कर चर्चा की।1
- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। मुलताई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर महिलाओं को समर्पित भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चूंकि 8 मार्च को रविवार का अवकाश था, अतः महाविद्यालय परिवार द्वारा यह विशेष आयोजन दिनांक 09 मार्च को अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. कल्पना बिसन्द्रे द्वारा किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉ. सरिया ने महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "समाज के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है।" उन्होंने उपस्थित छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता राजपूत एवं प्रो. तारा बारस्कर ने 'नारी शक्ति' के वैश्विक और स्थानीय स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, प्रशासन और खेल जैसे हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप पधारे श्रीमती जयप्रकाशी परते ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस वर्ष महिला दिवस की थीम "Rights Justice Action for all Women and Girls" पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, सह-संयोजक प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. दीपिका पीपरदे, प्रो. अंजलि सौदागर, प्रो. पूजा देशमुख एवं प्रो. प्रियंका मोहबे, श्रीमती दयामनी किस्पोट्टा, लीला धूर्वे, रौशनी खातरकर ने भी महिला दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में अभिषेक हुरमाड़े, अर्पिता जाधव ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली भाषण और कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण डोंगरे, मीसम हुसैन, पायल कड़वे और अन्य रासेयो स्वयंसेवकों का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, महाविद्यालय स्टाफ और आगंतुकों ने समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।1
- Post by BRMG SEONI1
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऊर्जा डेस्क की महिला अधिकारियों का हुआ सम्मान मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीबीआई ट्रस्ट द्वारा थाना मुलताई की ऊर्जा डेस्क में कार्यरत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीबीआई ट्रस्ट के जिला संयोजक लीलाधर नारद ने एस आई मोनिका पटले महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, सोनू ठाकुर, मेघा ध्रुवे और छाया मस्कोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसआई मोनिका पटले ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है और वे समाज में महिला सुरक्षा के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं।1