logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। बस्ती- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बस्ती पहुंचे पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने गुरुओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, विद्यामणि सिंह, प्रिंस शुक्ला, दिलीप कुमार पांडेय , अश्वनी उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, विशुद्धानंद त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बस्ती सदर, आजाद पुरी, अमित चौधरी और राजन चौहान मौजूद रहे। हरीश द्विवेदी ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।

6 hrs ago
user_सुनील दूबे
सुनील दूबे
Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। बस्ती- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बस्ती पहुंचे पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने गुरुओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, विद्यामणि सिंह, प्रिंस शुक्ला, दिलीप कुमार पांडेय , अश्वनी उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, विशुद्धानंद त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बस्ती सदर, आजाद पुरी, अमित चौधरी और राजन चौहान मौजूद रहे। हरीश द्विवेदी ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एकबार अपनी समस्या को बताकर और चर्चा करके तो देखें समझ में ना आएं तो कहना
    1
    एकबार अपनी समस्या को बताकर और चर्चा करके तो देखें समझ में ना आएं तो कहना
    user_Shastri ji
    Shastri ji
    Astrologer खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *"जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम बच्चों की अत्यंत मार्मिक स्थिति प्रकाश में आई, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। जीवन की विषम परिस्थितियों में ये बच्चे असहाय होकर अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्षरत हैं। इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए ग्राम के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने आगे बढ़कर उनके रहने, भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज थाना महुली पुलिस टीम ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। संतकबीरनगर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। थानाध्यक्ष महुली ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर वे अथवा उनके संरक्षक तत्काल थाना महुली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से भी अपील की गई कि वे इन बच्चों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल थाना महुली पुलिस को दें।
    4
    *"जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी क्रम में थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम बच्चों की अत्यंत मार्मिक स्थिति प्रकाश में आई, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। जीवन की विषम परिस्थितियों में ये बच्चे असहाय होकर अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्षरत हैं।
इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए ग्राम के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने आगे बढ़कर उनके रहने, भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आज थाना महुली पुलिस टीम ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। संतकबीरनगर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
थानाध्यक्ष महुली ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर वे अथवा उनके संरक्षक तत्काल थाना महुली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से भी अपील की गई कि वे इन बच्चों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल थाना महुली पुलिस को दें।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • डोमाडिह अमृत सरोवर पर मार्ग बनाने के लिए डीएम ने दिया आदेश - सरकारी बंजर भूमि से नया रास्ता बनाने के लिए ग्राम पंचायत को किया निर्देशित - पैमाईश करा कर अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि कराई जाएगी खाली - मंगलवार को अमृत सरोवरों के स्थलीय सत्यापन के लिए डोमाडीह पहुंचे थे जिलाधिकारी नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर के लिए रास्ता निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाईश करा कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अगर अवैध अतिक्रमण पाया मिला तो प्रशासन का बुल्डोजर खाली कराने के लिए तैयार रहेगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 में देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य सड़क से उतर कर बाग की पगडंडी हो कर पोखरे तक पहुंचना पड़ा। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कुलदीप कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी से रास्ता नहीं बनने का कारण पूछा। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पोखरे तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने जब सरकारी भूमि की स्थिति जाननी चाही तो श्री तिवारी ने बताया कि बंजर की भूमि उपलब्ध है लेकिन उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर नाराज़ जिलाधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि को पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन को तत्काल पैमाईश करा कर सरकारी बंजर भूमि को चिन्हित करने और यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। डीएम ने सरकारी भूमि चिन्हित हो जाने पर मुख्य मार्ग से पोखरे तक रास्ता निर्माण कराने की बीडीओ कुलदीप कुमार पर जिम्मेदारी सौंपी। डीएम के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
    1
    डोमाडिह अमृत सरोवर पर मार्ग बनाने के लिए डीएम ने दिया आदेश
- सरकारी बंजर भूमि से नया रास्ता बनाने के लिए ग्राम पंचायत को किया निर्देशित
- पैमाईश करा कर अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि कराई जाएगी खाली 
- मंगलवार को अमृत सरोवरों के स्थलीय सत्यापन के लिए डोमाडीह पहुंचे थे जिलाधिकारी 
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर के लिए रास्ता निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाईश करा कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अगर अवैध अतिक्रमण पाया मिला तो प्रशासन का बुल्डोजर खाली कराने के लिए तैयार रहेगा।
जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 में देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य सड़क से उतर कर बाग की पगडंडी हो कर पोखरे तक पहुंचना पड़ा। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कुलदीप कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी से रास्ता नहीं बनने का कारण पूछा। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पोखरे तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने जब सरकारी भूमि की स्थिति जाननी चाही तो श्री तिवारी ने बताया कि बंजर की भूमि उपलब्ध है लेकिन उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर नाराज़ जिलाधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि को पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन को तत्काल पैमाईश करा कर सरकारी बंजर भूमि को चिन्हित करने और यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। डीएम ने सरकारी भूमि चिन्हित हो जाने पर मुख्य मार्ग से पोखरे तक रास्ता निर्माण कराने की बीडीओ कुलदीप कुमार पर जिम्मेदारी सौंपी। डीएम के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम नौनिहाल ऐसे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। माता पिता दोनों इन नौनिहालों को उनके हाल पर छोड़कर कही और चले गए।जीवन की कठिन परिस्थितियों में ये बच्चे बेसहारा होकर अपना भविष्य संवारने का संघर्ष कर रहे थे। इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए गांव के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों ने आगे आकर उनके रहने एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। *इसी क्रम में आज थाना महुली पुलिस द्वारा बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे अकेले नहीं हैं। महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।* थानाध्यक्ष महुली ने पुलिस टीम के साथ बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करें। पुलिस द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिया गया। साथ ही गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से अपील की गई कि वे इन बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करें, उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना महुली पुलिस को अवगत कराएं। महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—"पुलिस केवल कानून की प्रहरी नहीं, बल्कि समाज के हर असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद की सच्ची साथी भी है।" *"माता-पिता का साया भले ही छिन गया हो, लेकिन समाज और पुलिस का स्नेह इन मासूम बच्चों के जीवन में नई उम्मीद, नया विश्वास और सुरक्षित भविष्य की नींव बने—यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"*
    2
    आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान  गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं

आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान  गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं
थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम नौनिहाल ऐसे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। माता पिता दोनों इन नौनिहालों को उनके हाल पर छोड़कर कही और चले गए।जीवन की कठिन परिस्थितियों में ये बच्चे बेसहारा होकर अपना भविष्य संवारने का संघर्ष कर रहे थे।
इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए गांव के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों ने आगे आकर उनके रहने एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
*इसी क्रम में आज थाना महुली पुलिस द्वारा बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे अकेले नहीं हैं। महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।*
थानाध्यक्ष महुली ने पुलिस टीम के साथ बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करें। पुलिस द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिया गया।
साथ ही गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से अपील की गई कि वे इन बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करें, उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना महुली पुलिस को अवगत कराएं।
महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—"पुलिस केवल कानून की प्रहरी नहीं, बल्कि समाज के हर असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद की सच्ची साथी भी है।"
*"माता-पिता का साया भले ही छिन गया हो, लेकिन समाज और पुलिस का स्नेह इन मासूम बच्चों के जीवन में नई उम्मीद, नया विश्वास और सुरक्षित भविष्य की नींव बने—यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"*
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    18 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 30-7-2026 ई0', *जवाब आया है "! ✅ 👆👆👆👆👆👆 दिनांक 23 7 2026 ई0, को समस्याओं के बारे में उजागर किया गया था । लोकेशन :- 👉🏾 नारायण बुक डिपो , ऑपोजिट मधुकुन्ज टाकीज, नियर अपोजिट खलीलाबाद मोखलिसपुर फ्लाईओवर के बाजू में , औद्योगिक नगर , वार्ड क्रमांक 17 , नारायण बुक डिपो की गली । 👍 गली 🚗🚙मे ईंट के टुकड़े डालकर रास्ते की मरम्मत कर दिया गया है । ➡️ लेकिन अभी थोड़ा और सुधार करने की आवश्यकता है। ‼️ एक जगह पर गाड़ी अटक रही है । बड़ा गड्ढा वहां पर है ‼️ कृपया संज्ञान में लेने का कष्ट करें । ✍️ जनता आपकी आभारी है। ✅
    1
    आकाशवाणी🙏, 
30-7-2026  ई0', 
*जवाब आया है "! ✅
👆👆👆👆👆👆

दिनांक 23 7 2026 ई0, को समस्याओं के  बारे में उजागर किया गया था । 
लोकेशन  :- 
👉🏾 नारायण बुक डिपो ,
ऑपोजिट मधुकुन्ज टाकीज, 
नियर अपोजिट खलीलाबाद मोखलिसपुर फ्लाईओवर के बाजू में ,
औद्योगिक नगर ,
वार्ड क्रमांक 17 ,
नारायण बुक डिपो  की गली । 
👍 गली 🚗🚙मे    ईंट के टुकड़े डालकर रास्ते की मरम्मत कर दिया गया है । ➡️ लेकिन अभी थोड़ा और सुधार करने की आवश्यकता है। 
‼️ एक जगह पर गाड़ी अटक रही है । बड़ा गड्ढा वहां पर है ‼️
कृपया संज्ञान में लेने का कष्ट करें । 
✍️ जनता आपकी आभारी है। ✅
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • खाकी की ‘टल्ली’ क्रांति: जब ट्रैफ़िक सुधारने निकला सिपाही खुद ही 'आउट ऑफ़ कंट्रोल' हो गया! ​अयोध्या ​अरे भाई, ज़रा रुकिए, हाथ जोड़िए और इस अद्भुत नज़ारे को प्रणाम कीजिए! अयोध्या के नाका मकबरा चौराहे पर आज ट्रैफिक व्यवस्था एकदम 'झूमती' हुई नज़र आई। वजह? हमारे यातायात विभाग के एक परम कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी (सिपाही) साहब! ​साहब ड्यूटी पर थे, वर्दी तन पर थी, लेकिन दिमाग...दिमाग शायद किसी दूसरी ही दुनिया में भ्रमण कर रहा था। वजह साफ थी— उन्हें शराब का ऐसा 'दिव्य ज्ञान' प्राप्त हुआ था कि वो ज़मीन पर सीधे खड़े होने की बजाय 'ज़िग-ज़ैग' स्टाइल में ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे। ​ड्राइविंग लाइसेंस बाद में दिखाओ, पहले सिपाही जी का संतुलन संभालो! ​आम जनता को तो पुलिस वाले यह सिखाते हैं कि "शराब पीकर गाड़ी चलाना मना है", लेकिन हमारे इन वर्दीधारी सिपाही जी ने एक नया कानून बना दिया—"शराब पीकर सड़क पर लहराना बिल्कुल जायज़ है!" नाका मकबरा जैसे व्यस्त चौराहे पर साहब लड़खड़ा रहे थे, कभी इधर झुकते तो कभी उधर। ई-रिक्शा वाले गाड़ी रोक-रोक कर नज़ारा देख रहे थे, सवारी मजे ले रही थी और आसपास के दुकानदार तालियाँ बजाने से बस ज़रा सा ही चूके होंगे। शहर में जब मनोरंजन की कमी हो, तो ऐसी 'मुफ़्त की नौटंकी' से बेहतर और क्या हो सकता है? ​लोग मोबाइल निकाल-निकाल कर वीडियो बनाते रहे, हँसते रहे और साहब अपनी ही 'धुन' में मस्त रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जनता मजे ले रही है और पुलिस महकमे के बड़े अफसरों के सिर पर शर्म का 'हेलमेट' सज चुका है। ​वैसे, ये कोई पहला मामला तो है नहीं। जनता पर रौब झाड़ने वाली खाकी जब खुद बोतल के नशे में टल्ली होकर चौराहे पर तमाशा बनती है, तो सिस्टम का पूरा खोखलापन सड़क पर आकर गिर पड़ता है। ​अब देखना यह है कि बड़े साहब इस 'पवित्र' सिपाही को सिर्फ 'लाइन हाजिर' करके रस्म अदायगी करते हैं या यह बताएंगे कि चौराहे पर ड्यूटी का मतलब यातायात संभालना होता है, या खुद शराब की बोतल का विज्ञापन बनना!
    1
    खाकी की ‘टल्ली’ क्रांति: जब ट्रैफ़िक सुधारने निकला सिपाही खुद ही 'आउट ऑफ़ कंट्रोल' हो गया!

​अयोध्या
​अरे भाई, ज़रा रुकिए, हाथ जोड़िए और इस अद्भुत नज़ारे को प्रणाम कीजिए! अयोध्या के नाका मकबरा चौराहे पर आज ट्रैफिक व्यवस्था एकदम 'झूमती' हुई नज़र आई। वजह? हमारे यातायात विभाग के एक परम कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी (सिपाही) साहब!
​साहब ड्यूटी पर थे, वर्दी तन पर थी, लेकिन दिमाग...दिमाग शायद किसी दूसरी ही दुनिया में भ्रमण कर रहा था। वजह साफ थी— उन्हें शराब का ऐसा 'दिव्य ज्ञान' प्राप्त हुआ था कि वो ज़मीन पर सीधे खड़े होने की बजाय 'ज़िग-ज़ैग' स्टाइल में ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे।
​ड्राइविंग लाइसेंस बाद में दिखाओ, पहले सिपाही जी का संतुलन संभालो!
​आम जनता को तो पुलिस वाले यह सिखाते हैं कि "शराब पीकर गाड़ी चलाना मना है", लेकिन हमारे इन वर्दीधारी सिपाही जी ने एक नया कानून बना दिया—"शराब पीकर सड़क पर लहराना बिल्कुल जायज़ है!" नाका मकबरा जैसे व्यस्त चौराहे पर साहब लड़खड़ा रहे थे, कभी इधर झुकते तो कभी उधर। ई-रिक्शा वाले गाड़ी रोक-रोक कर नज़ारा देख रहे थे, सवारी मजे ले रही थी और आसपास के दुकानदार तालियाँ बजाने से बस ज़रा सा ही चूके होंगे। शहर में जब मनोरंजन की कमी हो, तो ऐसी 'मुफ़्त की नौटंकी' से बेहतर और क्या हो सकता है?
​लोग मोबाइल निकाल-निकाल कर वीडियो बनाते रहे, हँसते रहे और साहब अपनी ही 'धुन' में मस्त रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जनता मजे ले रही है और पुलिस महकमे के बड़े अफसरों के सिर पर शर्म का 'हेलमेट' सज चुका है।
​वैसे, ये कोई पहला मामला तो है नहीं। जनता पर रौब झाड़ने वाली खाकी जब खुद बोतल के नशे में टल्ली होकर चौराहे पर तमाशा बनती है, तो सिस्टम का पूरा खोखलापन सड़क पर आकर गिर पड़ता है।
​अब देखना यह है कि बड़े साहब इस 'पवित्र' सिपाही को सिर्फ 'लाइन हाजिर' करके रस्म अदायगी करते हैं या यह बताएंगे कि चौराहे पर ड्यूटी का मतलब यातायात संभालना होता है, या खुद शराब की बोतल का विज्ञापन बनना!
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनाँक 30.07.2026 को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ कार्य को जल्द पुरा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा मेस निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी तथा निर्माण समाग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
    2
    *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनाँक 30.07.2026  को जिलाधिकारी  आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ कार्य को जल्द पुरा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा मेस निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी तथा निर्माण समाग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • संतकबीरनगर- दुधारा थाना क्षेत्र के जमीन के लालच में घर में घुसे बदमाश, महिला और बच्चों को जान से मारने की धमकी... से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार। जिले में जमीन-जायदाद के लालच ने रिश्तों को खून का प्यासा बना दिया। संत कबीर नगर के थाना दुधारा क्षेत्र की एक महिला सीमा दुबे ने ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    संतकबीरनगर- दुधारा थाना क्षेत्र के जमीन के लालच में घर में घुसे बदमाश, महिला और बच्चों को जान से मारने की धमकी... से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार।  
जिले में जमीन-जायदाद के लालच ने रिश्तों को खून का प्यासा बना दिया। संत कबीर नगर के थाना दुधारा क्षेत्र की एक महिला सीमा दुबे ने ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव #खबरसंदेश #ViralNews #TrendingNow #HindiNews #NewsUpdate #Breaking #Gorakhpur #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #Dial112 #UPPolice #GorakhpurPolice #UPGovt
    1
    गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव  द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव

गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव  द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव
#खबरसंदेश 
#ViralNews
#TrendingNow
#HindiNews
#NewsUpdate
#Breaking
#Gorakhpur
#GorakhpurNews
#BreakingNews
#UPNews
#CrimeNews
#Dial112
#UPPolice
#GorakhpurPolice
#UPGovt
    user_Amit
    Amit
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.