Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी🙏, 30-7-2026 ई0', *जवाब आया है "! ✅ 👆👆👆👆👆👆 दिनांक 23 7 2026 ई0, को समस्याओं के बारे में उजागर किया गया था । लोकेशन :- 👉🏾 नारायण बुक डिपो , ऑपोजिट मधुकुन्ज टाकीज, नियर अपोजिट खलीलाबाद मोखलिसपुर फ्लाईओवर के बाजू में , औद्योगिक नगर , वार्ड क्रमांक 17 , नारायण बुक डिपो की गली । 👍 गली 🚗🚙मे ईंट के टुकड़े डालकर रास्ते की मरम्मत कर दिया गया है । ➡️ लेकिन अभी थोड़ा और सुधार करने की आवश्यकता है। ‼️ एक जगह पर गाड़ी अटक रही है । बड़ा गड्ढा वहां पर है ‼️ कृपया संज्ञान में लेने का कष्ट करें । ✍️ जनता आपकी आभारी है। ✅
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी🙏, 30-7-2026 ई0', *जवाब आया है "! ✅ 👆👆👆👆👆👆 दिनांक 23 7 2026 ई0, को समस्याओं के बारे में उजागर किया गया था । लोकेशन :- 👉🏾 नारायण बुक डिपो , ऑपोजिट मधुकुन्ज टाकीज, नियर अपोजिट खलीलाबाद मोखलिसपुर फ्लाईओवर के बाजू में , औद्योगिक नगर , वार्ड क्रमांक 17 , नारायण बुक डिपो की गली । 👍 गली 🚗🚙मे ईंट के टुकड़े डालकर रास्ते की मरम्मत कर दिया गया है । ➡️ लेकिन अभी थोड़ा और सुधार करने की आवश्यकता है। ‼️ एक जगह पर गाड़ी अटक रही है । बड़ा गड्ढा वहां पर है ‼️ कृपया संज्ञान में लेने का कष्ट करें । ✍️ जनता आपकी आभारी है। ✅
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- शिकायत है ! दिनांक :- 3 1 7 2026 ई0, " नमामि गंगे 'ग्रामीण क्षेत्रों में का जल की व्यवस्था ! 👉🏾 संदर्भ संख्या :- 9261 86000 1325 1, यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर से जुड़ा हुआ है । ग्राम पंचायत भगवानपुर में हर घर जल हर घर नल " नमामि गंगे " के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है । ➡️ जैसा की वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जिस पाइपलाइन को जोड़ा गया है ,वह पानी की मुख्य जलवाहिनी लाइन है। यह असुरक्षित है ! यह नंगी पाइप है ! स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कभी भी इस जल वाहिनी में किसी भी प्रकार से ड्रिलिंग करके केमिकल प्रवाहित किया जा सकता है अथवा पाइप को को काटकर खेतों में जल प्रवाहित किया जा सकता है । जब तक शासन प्रशासन को इसका पता चलेगा तब तक बहुत विलंब हो जाएगा । यह जल विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है। उनके लापरवाही और आलस्था का प्रमाण मिल रहा है। इन पाइप लाइनों को अंडरग्राउंड अथवा कंक्रीट से सीमेंट से ढक देना चाहिए , ताकि पाइप सुरक्षित रहे और यातायात भी प्रभावित न हो । ‼️ आधा अधूरा काम करके दिखा दिया गया ‼️ जब के काम आधा अधूरा है और असुरक्षित है । इसका प्रमाण है ! संदर्भ संख्या 926186 000 13251 के माध्यम से सरकार को दिखा दिया गया कि हमने काम कर दिया है । समस्या का निस्तारण दिखा दिया गया। लेकिन जमीनी हकीकत स्पष्ट दिखाई दे रहा है । 🕓 शीघ्र काम पूरा किया जाएगा ⁉️ शीघ्रता का पैमाना क्या है ⁉️ कितने घंटे , कितने दिन , कितने मिनट , कितने वर्ष का शीघ्र होता है ❓ शासन प्रशासन के अधिकारी जो जल विभाग से जुड़े हुए हैं ,"प्रमाणित करेंगे "❓ ऐसा दिखाकर यह सभी अधिकारी अपना बचाव कर रहे हैं । जंता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं❗ 🔺 यही है अंधेर नगरी चौपट राजा ☑️,1
- संतकबीरनगर- दुधारा थाना क्षेत्र के जमीन के लालच में घर में घुसे बदमाश, महिला और बच्चों को जान से मारने की धमकी... से लगाई जान-माल की सुरक्षा की गुहार। जिले में जमीन-जायदाद के लालच ने रिश्तों को खून का प्यासा बना दिया। संत कबीर नगर के थाना दुधारा क्षेत्र की एक महिला सीमा दुबे ने ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।1
- *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।1
- मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन बांसी,सिद्धार्थनगर। मिड-डे-मील रसोईया कर्मचारी यूनियन (CITU) के बैनर तले रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बांसी ब्लांक से बांसी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विकास खंड कार्यालय से जुलूस निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व उप जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।मानदेय में बढ़ोतरी: वर्तमान में मिल रहे ₹2,000 के स्थान पर ₹26,000 प्रतिमाह मानदेय और 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने भुगतान की मांग की गई। नियमितीकरण रसोईया योजना का निजीकरण रोकने और रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी गई। सामाजिक सुरक्षा मानदेय अवधि में मृत्यु पर ₹10 लाख का मुआवजा, आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और स्वास्थ्य/बीमा सुविधा प्रदान करने की बात कही गई। 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से रसोइयों को हटाने की नीति रद्द करने, एप्रन/यूनिफॉर्म व पहचान पत्र देने और बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग शामिल है।यूनियन के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष गीता देवी, प्रमिला, कुसुम, सावित्री, पंकज प्रसाद सहित सैकड़ों रसोईया कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- आकाशवाणी🙏, 30-7-2026 ई0', *जवाब आया है "! ✅ 👆👆👆👆👆👆 दिनांक 23 7 2026 ई0, को समस्याओं के बारे में उजागर किया गया था । लोकेशन :- 👉🏾 नारायण बुक डिपो , ऑपोजिट मधुकुन्ज टाकीज, नियर अपोजिट खलीलाबाद मोखलिसपुर फ्लाईओवर के बाजू में , औद्योगिक नगर , वार्ड क्रमांक 17 , नारायण बुक डिपो की गली । 👍 गली 🚗🚙मे ईंट के टुकड़े डालकर रास्ते की मरम्मत कर दिया गया है । ➡️ लेकिन अभी थोड़ा और सुधार करने की आवश्यकता है। ‼️ एक जगह पर गाड़ी अटक रही है । बड़ा गड्ढा वहां पर है ‼️ कृपया संज्ञान में लेने का कष्ट करें । ✍️ जनता आपकी आभारी है। ✅1
- खोराबार पुलिस की कार्रवाई 15.80 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज गोरखपुर। अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने दो अभियुक्तों को 15.80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 15.80 लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजन कुमार पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी मलागराज रामबाग, थाना कीड़गंज, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) तथा आकाश भारतीया पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी भीटा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु0अ0सं0 348/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र भास्कर तथा हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी शामिल रहे।2