logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

5 hrs ago
user_खबरें 24
खबरें 24
Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।
    1
    *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से  51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण  
पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की।
*साइबर सेल टीम-*  प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह,  उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार  ।
*साइबर सेल टीम-*  प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार  ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 min ago
  • पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी
फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर
संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा।
फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महुली थाने का औचक निरीक्षण, ऑनलाइन ड्यूटी समेत व्यवस्थाओं की अपर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, जनसुनवाई में संवेदनशीलता एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना महुली का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं ऑनलाइन ड्यूटी सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन ड्यूटी, सीसीटीएनएस कार्य, ई-समन की प्रगति, आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई का बारीकी से परीक्षण किया। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, थाना कार्यालय के अभिलेखों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मालखाना, बंदीगृह, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नियमित गश्त, प्रभावी वाहन चेकिंग एवं अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। आगामी पर्व-त्योहारों एवं विशेष अवसरों के मद्देनजर पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित एवं जिम्मेदार पुलिसिंग पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना महुली पुलिस को अनुशासित, जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। #संतकबीरनगर #महुली_थाना #अपर_पुलिस_अधीक्षक #सुशील_कुमार_सिंह #औचक_निरीक्षण #UPPolice #SantKabirNagarPolice #जनसुनवाई #कानून_व्यवस्था #बीट_पुलिसिंग #ऑनलाइन_ड्यूटी #CCTNS #ई_समन #IGRS #अपराध_नियंत्रण #महिला_सुरक्षा #पुलिस_प्रशासन #जनहित_में_पुलिस #उत्तरप्रदेश_पुलिस #liveuponenews
    1
    महुली थाने का औचक निरीक्षण, ऑनलाइन ड्यूटी समेत व्यवस्थाओं की अपर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, जनसुनवाई में संवेदनशीलता एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
संतकबीरनगर। 
जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना महुली का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं ऑनलाइन ड्यूटी सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन ड्यूटी, सीसीटीएनएस कार्य, ई-समन की प्रगति, आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई का बारीकी से परीक्षण किया। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, थाना कार्यालय के अभिलेखों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मालखाना, बंदीगृह, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नियमित गश्त, प्रभावी वाहन चेकिंग एवं अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
आगामी पर्व-त्योहारों एवं विशेष अवसरों के मद्देनजर पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित एवं जिम्मेदार पुलिसिंग पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना महुली पुलिस को अनुशासित, जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
#संतकबीरनगर #महुली_थाना #अपर_पुलिस_अधीक्षक #सुशील_कुमार_सिंह #औचक_निरीक्षण #UPPolice #SantKabirNagarPolice #जनसुनवाई #कानून_व्यवस्था #बीट_पुलिसिंग #ऑनलाइन_ड्यूटी #CCTNS #ई_समन #IGRS #अपराध_नियंत्रण #महिला_सुरक्षा #पुलिस_प्रशासन #जनहित_में_पुलिस #उत्तरप्रदेश_पुलिस #liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एकबार अपनी समस्या को बताकर और चर्चा करके तो देखें समझ में ना आएं तो कहना
    1
    एकबार अपनी समस्या को बताकर और चर्चा करके तो देखें समझ में ना आएं तो कहना
    user_Shastri ji
    Shastri ji
    Astrologer खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली फिल्म में राम से ज्यादा रावण के किरदार ने बटोरी सुर्खियां, दमदार लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार विजुअल्स के चलते यश का रावण दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि रावण का किरदार अधिक प्रभावशाली नजर आया। रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली फिल्म में राम से ज्यादा रावण के किरदार ने बटोरी सुर्खियां, दमदार लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार विजुअल्स के चलते यश का रावण दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि रावण का किरदार अधिक प्रभावशाली नजर आया।
    1
    रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली फिल्म में राम से ज्यादा रावण के किरदार ने बटोरी सुर्खियां, दमदार लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार विजुअल्स के चलते यश का रावण दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि रावण का किरदार अधिक प्रभावशाली नजर आया।
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली फिल्म में राम से ज्यादा रावण के किरदार ने बटोरी सुर्खियां, दमदार लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार विजुअल्स के चलते यश का रावण दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि रावण का किरदार अधिक प्रभावशाली नजर आया।
    user_Amit
    Amit
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *"जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम बच्चों की अत्यंत मार्मिक स्थिति प्रकाश में आई, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। जीवन की विषम परिस्थितियों में ये बच्चे असहाय होकर अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्षरत हैं। इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए ग्राम के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने आगे बढ़कर उनके रहने, भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज थाना महुली पुलिस टीम ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। संतकबीरनगर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। थानाध्यक्ष महुली ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर वे अथवा उनके संरक्षक तत्काल थाना महुली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से भी अपील की गई कि वे इन बच्चों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल थाना महुली पुलिस को दें।
    4
    *"जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी क्रम में थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम बच्चों की अत्यंत मार्मिक स्थिति प्रकाश में आई, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। जीवन की विषम परिस्थितियों में ये बच्चे असहाय होकर अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्षरत हैं।
इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए ग्राम के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने आगे बढ़कर उनके रहने, भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आज थाना महुली पुलिस टीम ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। संतकबीरनगर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
थानाध्यक्ष महुली ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर वे अथवा उनके संरक्षक तत्काल थाना महुली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से भी अपील की गई कि वे इन बच्चों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल थाना महुली पुलिस को दें।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    18 hrs ago
  • बेटी का अंतिम संस्कार, तीन घंटे बाद मां ने बेटे को दिया जन्म: कहती थी- 'भाई होगा तो राखी बांधूंगी'; गोरखपुर में सिपाही पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप गोरखपुर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिस बेटी का परिवार अंतिम संस्कार कर रहा था, उसी के लगभग तीन घंटे बाद उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार के लोगों के अनुसार, मृतक किशोरी अक्सर कहती थी कि यदि उसके घर भाई होगा तो वह उसे राखी बांधेगी। लेकिन नियति ने ऐसा मोड़ लिया कि बहन अपने भाई को कभी देख भी नहीं सकी। मामले में एक पुलिस सिपाही पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर परिवार बेटी को खोने के गहरे दुख में डूबा है, वहीं दूसरी ओर नवजात बेटे के जन्म ने भावनाओं का ऐसा मिश्रण पैदा कर दिया है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बेटी का अंतिम संस्कार, तीन घंटे बाद मां ने बेटे को दिया जन्म: कहती थी- 'भाई होगा तो राखी बांधूंगी'; गोरखपुर में सिपाही पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
गोरखपुर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिस बेटी का परिवार अंतिम संस्कार कर रहा था, उसी के लगभग तीन घंटे बाद उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार के लोगों के अनुसार, मृतक किशोरी अक्सर कहती थी कि यदि उसके घर भाई होगा तो वह उसे राखी बांधेगी। लेकिन नियति ने ऐसा मोड़ लिया कि बहन अपने भाई को कभी देख भी नहीं सकी।
मामले में एक पुलिस सिपाही पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर परिवार बेटी को खोने के गहरे दुख में डूबा है, वहीं दूसरी ओर नवजात बेटे के जन्म ने भावनाओं का ऐसा मिश्रण पैदा कर दिया है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.