logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।

1 hr ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
1 hr ago

*क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पाली ब्लॉक में पुष्टाहार निर्माण इकाई दो-तीन दिनों से बंद, कारण स्पष्ट नहीं गोरखपुर। सहजनवा तहसील के पाली विकासखंड स्थित डुमरी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित सद्भावना प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई पिछले दो-तीन दिनों से बंद होने की जानकारी सामने आई है। यह इकाई समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पोषण उत्पादों के निर्माण और वितरण का कार्य करती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इकाई के बंद रहने से पुष्टाहार निर्माण और वितरण का कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इससे लाभार्थियों को समय पर पोषण सामग्री उपलब्ध कराने में भी कठिनाई हो सकती है। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश यादव से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है और वे तत्काल इसकी पुष्टि नहीं कर पाए। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इकाई के बंद होने के कारणों की जांच कर शीघ्र संचालन बहाल कराने की मांग की है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    2
    पाली ब्लॉक में पुष्टाहार निर्माण इकाई दो-तीन दिनों से बंद, कारण स्पष्ट नहीं
गोरखपुर। सहजनवा तहसील के पाली विकासखंड स्थित डुमरी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित सद्भावना प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई पिछले दो-तीन दिनों से बंद होने की जानकारी सामने आई है। यह इकाई समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पोषण उत्पादों के निर्माण और वितरण का कार्य करती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इकाई के बंद रहने से पुष्टाहार निर्माण और वितरण का कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इससे लाभार्थियों को समय पर पोषण सामग्री उपलब्ध कराने में भी कठिनाई हो सकती है।
इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश यादव से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है और वे तत्काल इसकी पुष्टि नहीं कर पाए। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इकाई के बंद होने के कारणों की जांच कर शीघ्र संचालन बहाल कराने की मांग की है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • डोमाडिह अमृत सरोवर पर मार्ग बनाने के लिए डीएम ने दिया आदेश - सरकारी बंजर भूमि से नया रास्ता बनाने के लिए ग्राम पंचायत को किया निर्देशित - पैमाईश करा कर अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि कराई जाएगी खाली - मंगलवार को अमृत सरोवरों के स्थलीय सत्यापन के लिए डोमाडीह पहुंचे थे जिलाधिकारी नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर के लिए रास्ता निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाईश करा कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अगर अवैध अतिक्रमण पाया मिला तो प्रशासन का बुल्डोजर खाली कराने के लिए तैयार रहेगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 में देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य सड़क से उतर कर बाग की पगडंडी हो कर पोखरे तक पहुंचना पड़ा। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कुलदीप कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी से रास्ता नहीं बनने का कारण पूछा। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पोखरे तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने जब सरकारी भूमि की स्थिति जाननी चाही तो श्री तिवारी ने बताया कि बंजर की भूमि उपलब्ध है लेकिन उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर नाराज़ जिलाधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि को पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन को तत्काल पैमाईश करा कर सरकारी बंजर भूमि को चिन्हित करने और यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। डीएम ने सरकारी भूमि चिन्हित हो जाने पर मुख्य मार्ग से पोखरे तक रास्ता निर्माण कराने की बीडीओ कुलदीप कुमार पर जिम्मेदारी सौंपी। डीएम के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
    1
    डोमाडिह अमृत सरोवर पर मार्ग बनाने के लिए डीएम ने दिया आदेश
- सरकारी बंजर भूमि से नया रास्ता बनाने के लिए ग्राम पंचायत को किया निर्देशित
- पैमाईश करा कर अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि कराई जाएगी खाली 
- मंगलवार को अमृत सरोवरों के स्थलीय सत्यापन के लिए डोमाडीह पहुंचे थे जिलाधिकारी 
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर के लिए रास्ता निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैमाईश करा कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अगर अवैध अतिक्रमण पाया मिला तो प्रशासन का बुल्डोजर खाली कराने के लिए तैयार रहेगा।
जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 में देवकली खुर्द के राजस्व गांव डोमाडीह में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्य सड़क से उतर कर बाग की पगडंडी हो कर पोखरे तक पहुंचना पड़ा। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ कुलदीप कुमार और प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी से रास्ता नहीं बनने का कारण पूछा। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने बताया कि पोखरे तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। जिस पर जिलाधिकारी ने जब सरकारी भूमि की स्थिति जाननी चाही तो श्री तिवारी ने बताया कि बंजर की भूमि उपलब्ध है लेकिन उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस पर नाराज़ जिलाधिकारी ने प्रधान प्रतिनिधि को पैमाईश के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन को तत्काल पैमाईश करा कर सरकारी बंजर भूमि को चिन्हित करने और यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे तत्काल हटवाया जाएगा। डीएम ने सरकारी भूमि चिन्हित हो जाने पर मुख्य मार्ग से पोखरे तक रास्ता निर्माण कराने की बीडीओ कुलदीप कुमार पर जिम्मेदारी सौंपी। डीएम के इस आदेश से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    21 hrs ago
  • आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम नौनिहाल ऐसे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। माता पिता दोनों इन नौनिहालों को उनके हाल पर छोड़कर कही और चले गए।जीवन की कठिन परिस्थितियों में ये बच्चे बेसहारा होकर अपना भविष्य संवारने का संघर्ष कर रहे थे। इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए गांव के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों ने आगे आकर उनके रहने एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। *इसी क्रम में आज थाना महुली पुलिस द्वारा बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे अकेले नहीं हैं। महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।* थानाध्यक्ष महुली ने पुलिस टीम के साथ बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करें। पुलिस द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिया गया। साथ ही गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से अपील की गई कि वे इन बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करें, उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना महुली पुलिस को अवगत कराएं। महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—"पुलिस केवल कानून की प्रहरी नहीं, बल्कि समाज के हर असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद की सच्ची साथी भी है।" *"माता-पिता का साया भले ही छिन गया हो, लेकिन समाज और पुलिस का स्नेह इन मासूम बच्चों के जीवन में नई उम्मीद, नया विश्वास और सुरक्षित भविष्य की नींव बने—यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"*
    2
    आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान  गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं

आखिर पुलिस वाले भी तो किसी के बाप, बेटे, भाई है कुछ ऐसा ही नजारा दिखा प्रभारी निरीक्षक महुली दुर्गेश पांडे की टीम का कलान  गांव , बेसहारा मासूम पुलिस का प्यार देखकर सहसा विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि पुलिस वाले भी ऐसे होते हैं
थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम नौनिहाल ऐसे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। माता पिता दोनों इन नौनिहालों को उनके हाल पर छोड़कर कही और चले गए।जीवन की कठिन परिस्थितियों में ये बच्चे बेसहारा होकर अपना भविष्य संवारने का संघर्ष कर रहे थे।
इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए गांव के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों ने आगे आकर उनके रहने एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
*इसी क्रम में आज थाना महुली पुलिस द्वारा बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे अकेले नहीं हैं। महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।*
थानाध्यक्ष महुली ने पुलिस टीम के साथ बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करें। पुलिस द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिया गया।
साथ ही गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से अपील की गई कि वे इन बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करें, उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं आवश्यक जरूरतों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना महुली पुलिस को अवगत कराएं।
महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है—"पुलिस केवल कानून की प्रहरी नहीं, बल्कि समाज के हर असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद की सच्ची साथी भी है।"
*"माता-पिता का साया भले ही छिन गया हो, लेकिन समाज और पुलिस का स्नेह इन मासूम बच्चों के जीवन में नई उम्मीद, नया विश्वास और सुरक्षित भविष्य की नींव बने—यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"*
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    22 hrs ago
  • तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr
    1
    तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr

तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr
    user_Harsh Maurya
    Harsh Maurya
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनाँक 30.07.2026 को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ कार्य को जल्द पुरा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा मेस निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी तथा निर्माण समाग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
    2
    *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनाँक 30.07.2026  को जिलाधिकारी  आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ कार्य को जल्द पुरा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा मेस निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी तथा निर्माण समाग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • बरसात और तेज हवा में क्षतिग्रस्त हुआ नेवास का आरसी सेंटर, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल गोरखपुर। पाली क्षेत्र की ग्राम सभा नेवास में निर्मित आरसी सेंटर (रूरल कलेक्शन सेंटर) का टीन शेड तेज बारिश और आंधी के दौरान उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान आरसी सेंटर का टीन शेड अपनी जगह से उखड़ गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा और केंद्र की उपयोगिता प्रभावित हो गई। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो सामान्य बारिश और तेज हवा में इस प्रकार का नुकसान नहीं होता। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी भी आई थी, जिसके कारण टीन शेड उड़ गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरसी सेंटर के निर्माण में कहीं न कहीं कमी रही होगी, जिसकी वजह से टीन शेड टिक नहीं सका। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आरसी सेंटर की शीघ्र मरम्मत कराकर इसे सुरक्षित और उपयोगी बनाने की मांग की है।
    2
    बरसात और तेज हवा में क्षतिग्रस्त हुआ नेवास का आरसी सेंटर, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
गोरखपुर। पाली क्षेत्र की ग्राम सभा नेवास में निर्मित आरसी सेंटर (रूरल कलेक्शन सेंटर) का टीन शेड तेज बारिश और आंधी के दौरान उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान आरसी सेंटर का टीन शेड अपनी जगह से उखड़ गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा और केंद्र की उपयोगिता प्रभावित हो गई। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो सामान्य बारिश और तेज हवा में इस प्रकार का नुकसान नहीं होता।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी भी आई थी, जिसके कारण टीन शेड उड़ गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरसी सेंटर के निर्माण में कहीं न कहीं कमी रही होगी, जिसकी वजह से टीन शेड टिक नहीं सका।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आरसी सेंटर की शीघ्र मरम्मत कराकर इसे सुरक्षित और उपयोगी बनाने की मांग की है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव #खबरसंदेश #ViralNews #TrendingNow #HindiNews #NewsUpdate #Breaking #Gorakhpur #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #Dial112 #UPPolice #GorakhpurPolice #UPGovt
    1
    गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव  द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव

गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव  द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव
#खबरसंदेश 
#ViralNews
#TrendingNow
#HindiNews
#NewsUpdate
#Breaking
#Gorakhpur
#GorakhpurNews
#BreakingNews
#UPNews
#CrimeNews
#Dial112
#UPPolice
#GorakhpurPolice
#UPGovt
    user_Amit
    Amit
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.