Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहजनवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका यशवंता देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं सहजनवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका यशवंता देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं सहजनवा, गोरखपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवा में शुक्रवार को मुख्य सेविका यशवंता देवी के विदाई अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ऋचा पांडेय ने कहा कि यशवंता देवी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी स्वभाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें कार्य के प्रति दक्ष बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया गया कि यशवंता देवी वर्ष 2019 से बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवा में मुख्य सेविका के रूप में कार्यरत थीं। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और पदोन्नति के बाद मुख्य सेविका बनीं। अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं विभागीय कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। विदाई समारोह के दौरान सीडीपीओ सहित समस्त कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए। भावुक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीडीपीओ ऋचा पांडेय, मुख्य सेविका सरिता यादव, साधना सिंह, प्रियदर्शिनी, पूजा, संजली जायसवाल, कार्यालय सहायक शैलेंद्र, धर्मदेव यादव, बीपीएम अनिल मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा शुक्ला, कंचनपति, रीना यादव, इंदु शुक्ला, मधु सिंह, सावित्री देवी, निर्मला देवी, पद्मावती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। समारोह का समापन यशवंता देवी के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं1
- *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।1
- तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr तेज हुआ आंधी तूफान मौसम बदला लोगो को मिला राहत #news #gorakhpur #reels #weathr1
- पाली ब्लॉक में पुष्टाहार निर्माण इकाई दो-तीन दिनों से बंद, कारण स्पष्ट नहीं गोरखपुर। सहजनवा तहसील के पाली विकासखंड स्थित डुमरी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित सद्भावना प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई पिछले दो-तीन दिनों से बंद होने की जानकारी सामने आई है। यह इकाई समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पोषण उत्पादों के निर्माण और वितरण का कार्य करती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इकाई के बंद रहने से पुष्टाहार निर्माण और वितरण का कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इससे लाभार्थियों को समय पर पोषण सामग्री उपलब्ध कराने में भी कठिनाई हो सकती है। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश यादव से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है और वे तत्काल इसकी पुष्टि नहीं कर पाए। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इकाई के बंद होने के कारणों की जांच कर शीघ्र संचालन बहाल कराने की मांग की है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।2
- बेटी का अंतिम संस्कार, तीन घंटे बाद मां ने बेटे को दिया जन्म: कहती थी- 'भाई होगा तो राखी बांधूंगी'; गोरखपुर में सिपाही पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप गोरखपुर में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिस बेटी का परिवार अंतिम संस्कार कर रहा था, उसी के लगभग तीन घंटे बाद उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। परिवार के लोगों के अनुसार, मृतक किशोरी अक्सर कहती थी कि यदि उसके घर भाई होगा तो वह उसे राखी बांधेगी। लेकिन नियति ने ऐसा मोड़ लिया कि बहन अपने भाई को कभी देख भी नहीं सकी। मामले में एक पुलिस सिपाही पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर परिवार बेटी को खोने के गहरे दुख में डूबा है, वहीं दूसरी ओर नवजात बेटे के जन्म ने भावनाओं का ऐसा मिश्रण पैदा कर दिया है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।1