मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन बांसी,सिद्धार्थनगर। मिड-डे-मील रसोईया कर्मचारी यूनियन (CITU) के बैनर तले रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बांसी ब्लांक से बांसी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विकास खंड कार्यालय से जुलूस निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व उप जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।मानदेय में बढ़ोतरी: वर्तमान में मिल रहे ₹2,000 के स्थान पर ₹26,000 प्रतिमाह मानदेय और 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने भुगतान की मांग की गई। नियमितीकरण रसोईया योजना का निजीकरण रोकने और रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी गई। सामाजिक सुरक्षा मानदेय अवधि में मृत्यु पर ₹10 लाख का मुआवजा, आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और स्वास्थ्य/बीमा सुविधा प्रदान करने की बात कही गई। 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से रसोइयों को हटाने की नीति रद्द करने, एप्रन/यूनिफॉर्म व पहचान पत्र देने और बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग शामिल है।यूनियन के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष गीता देवी, प्रमिला, कुसुम, सावित्री, पंकज प्रसाद सहित सैकड़ों रसोईया कर्मचारी उपस्थित रहे।
मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन बांसी,सिद्धार्थनगर। मिड-डे-मील रसोईया कर्मचारी यूनियन (CITU) के बैनर तले रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बांसी ब्लांक से बांसी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विकास खंड कार्यालय से जुलूस निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व उप जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।मानदेय में बढ़ोतरी: वर्तमान में मिल रहे ₹2,000 के स्थान पर ₹26,000 प्रतिमाह मानदेय और 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने भुगतान की मांग की गई। नियमितीकरण रसोईया योजना का निजीकरण रोकने और
रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी गई। सामाजिक सुरक्षा मानदेय अवधि में मृत्यु पर ₹10 लाख का मुआवजा, आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और स्वास्थ्य/बीमा सुविधा प्रदान करने की बात कही गई। 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से रसोइयों को हटाने की नीति रद्द करने, एप्रन/यूनिफॉर्म व पहचान पत्र देने और बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग शामिल है।यूनियन के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष गीता देवी, प्रमिला, कुसुम, सावित्री, पंकज प्रसाद सहित सैकड़ों रसोईया कर्मचारी उपस्थित रहे।
- आकाशवाणी🙏, 30-7-2026 ई0', *जवाब आया है "! ✅ 👆👆👆👆👆👆 दिनांक 23 7 2026 ई0, को समस्याओं के बारे में उजागर किया गया था । लोकेशन :- 👉🏾 नारायण बुक डिपो , ऑपोजिट मधुकुन्ज टाकीज, नियर अपोजिट खलीलाबाद मोखलिसपुर फ्लाईओवर के बाजू में , औद्योगिक नगर , वार्ड क्रमांक 17 , नारायण बुक डिपो की गली । 👍 गली 🚗🚙मे ईंट के टुकड़े डालकर रास्ते की मरम्मत कर दिया गया है । ➡️ लेकिन अभी थोड़ा और सुधार करने की आवश्यकता है। ‼️ एक जगह पर गाड़ी अटक रही है । बड़ा गड्ढा वहां पर है ‼️ कृपया संज्ञान में लेने का कष्ट करें । ✍️ जनता आपकी आभारी है। ✅1
- वायरल वीडियो के बाद कोल्हुई थाने पर उठे सवाल, कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले को लेकर थानेदार की भूमिका और कथित कार्रवाई को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।1
- *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।1
- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- वर्दी में रील बनाने वाले एसआई की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज फरेंदा थाने में तैनात एसआई अतुल सिंह की रील को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म फरेंदा, महराजगंज। फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों की मखौल उड़ाया जा रहा है। आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस की वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर विभागीय स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में ड्यूटी अथवा पुलिस की वर्दी में सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील बनाए जाने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है, इसलिए सोशल मीडिया गतिविधियों में भी विभागीय मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में पुलिसकर्मियों की सक्रियता से विभाग की छवि सीधे तौर पर प्रभावित होती है। ऐसे में यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा विभागीय निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।अब इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया, मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाए जाने के मामले में पुलिस विभाग की ओर से जांच की जाती है या नहीं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती हैं।1
- हजरतगंज का ‘प्रेस’नामा: जब क्लीनर भाई बने ‘चौथी दुनिया’ के सिपहसालार! लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज की सड़क पर इन दिनों एक अजीबोगरीब ‘महाभारत’ छिड़ी हुई है। ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन नहीं, बल्कि खुद को पत्रकार बताने वाले कुछ संभ्रांत मुंशी टाइप लोग सड़कों पर उतर आए हैं और फर्जी ‘प्रेस’ लिखे वाहनों की ऐसी हवा निकाल रहे हैं कि अच्छे-अच्छों का पसीना छूट जाए। वीडियो का नजारा कुछ ऐसा है कि मानो सड़क पर कोई ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ कम और यूपीएससी का इंटरव्यू चल रहा हो। एक भाई साहब अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक (UP32 DT 4938) पर ऐसे शान से बैठे हैं, जैसे कल ही उन्होंने ‘दैनिक भ्रष्टाचार टाइम्स’ में कोई खूंखार इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट छापी हो। तभी हमारे मुख्य अन्वेषक (जांचकर्ता) साहब प्रकट होते हैं और बड़े ही शालीनता से पूछते हैं— "भैया, काम क्या करते हो?" भाई साहब थोड़ा झिझकते हुए कहते हैं— "जी, क्लीनर का..." बस, फिर क्या था! हमारे जर्नलिज्म के ठेकेदार भड़क उठे— "क्लीनर का काम करते हो और आगे ‘प्रेस’ लिखकर घूमते हो? बर्फ बेचने वाले भी अब प्रेस लिखेंगे क्या?!" अब जरा सोचिए! बेचारी बर्फ और क्लीनर की सफाई का इस महान प्रेस की स्वतंत्रता से क्या लेना-देना? लेकिन जनाब मानने को तैयार कहां। वे तो मौके पर ही चालान काटने और तुरंत बाइक से ‘प्रेस’ का स्टीकर खुरचवाने पर अड़े हैं। बेचारे क्लीनर भाई हाथ जोड़कर, गिड़गिड़ाकर ‘सॉरी-सॉरी’ बोल रहे हैं, मानों उन्होंने लखनऊ की जगह सीधे अमेरिका के व्हाइट हाउस में सेंध लगा दी हो। आलम यह है कि वाहन पर ‘प्रेस’ लिखा होना अब लखनऊ में किसी आर्म्स लाइसेंस से कम खतरनाक नहीं रह गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो न हो, लेकिन अगर गाड़ी पर गलती से भी ‘प्रेस’ चिपक गया, तो मुंशी जी आकर आपकी गाड़ी का ऐसा ‘पोस्टमॉर्टम’ करेंगे कि आप जीवनभर भूल जाएंगे कि प्रेस आखिर होता क्या बला है! खैर, अंततः जनता यही सोच रही है कि भाईसाहब असली पत्रकार कौन हैं और नकली कौन—यह तय करने का ठेका आखिर इन जनाब को किसने दिया? तब तक के लिए हजरतगंज की सड़क पर यह ‘प्रेस प्रेम’ यूं ही बपौती बना घूम रहा है!1
- गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। बस्ती- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बस्ती पहुंचे पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने गुरुओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, विद्यामणि सिंह, प्रिंस शुक्ला, दिलीप कुमार पांडेय , अश्वनी उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, विशुद्धानंद त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बस्ती सदर, आजाद पुरी, अमित चौधरी और राजन चौहान मौजूद रहे। हरीश द्विवेदी ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।1
- खोराबार पुलिस की कार्रवाई 15.80 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज गोरखपुर। अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने दो अभियुक्तों को 15.80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 15.80 लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजन कुमार पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी मलागराज रामबाग, थाना कीड़गंज, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) तथा आकाश भारतीया पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी भीटा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु0अ0सं0 348/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र भास्कर तथा हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी शामिल रहे।2