खोराबार पुलिस की कार्रवाई 15.80 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज गोरखपुर। अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने दो अभियुक्तों को 15.80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 15.80 लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजन कुमार पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी मलागराज रामबाग, थाना कीड़गंज, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) तथा आकाश भारतीया पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी भीटा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु0अ0सं0 348/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र भास्कर तथा हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी शामिल रहे।
खोराबार पुलिस की कार्रवाई 15.80 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज गोरखपुर। अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने दो अभियुक्तों को 15.80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, जिनके कब्जे
से कुल 15.80 लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजन कुमार पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी मलागराज रामबाग, थाना कीड़गंज, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) तथा आकाश भारतीया पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी भीटा, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज (हाल पता जंगल सिकरी, देवरिया बाईपास, थाना खोराबार, गोरखपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु0अ0सं0 348/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र भास्कर तथा हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी शामिल रहे।
- शिकायत है ! दिनांक :- 3 1 7 2026 ई0, " नमामि गंगे 'ग्रामीण क्षेत्रों में का जल की व्यवस्था ! 👉🏾 संदर्भ संख्या :- 9261 86000 1325 1, यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर से जुड़ा हुआ है । ग्राम पंचायत भगवानपुर में हर घर जल हर घर नल " नमामि गंगे " के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है । ➡️ जैसा की वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जिस पाइपलाइन को जोड़ा गया है ,वह पानी की मुख्य जलवाहिनी लाइन है। यह असुरक्षित है ! यह नंगी पाइप है ! स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कभी भी इस जल वाहिनी में किसी भी प्रकार से ड्रिलिंग करके केमिकल प्रवाहित किया जा सकता है अथवा पाइप को को काटकर खेतों में जल प्रवाहित किया जा सकता है । जब तक शासन प्रशासन को इसका पता चलेगा तब तक बहुत विलंब हो जाएगा । यह जल विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है। उनके लापरवाही और आलस्था का प्रमाण मिल रहा है। इन पाइप लाइनों को अंडरग्राउंड अथवा कंक्रीट से सीमेंट से ढक देना चाहिए , ताकि पाइप सुरक्षित रहे और यातायात भी प्रभावित न हो । ‼️ आधा अधूरा काम करके दिखा दिया गया ‼️ जब के काम आधा अधूरा है और असुरक्षित है । इसका प्रमाण है ! संदर्भ संख्या 926186 000 13251 के माध्यम से सरकार को दिखा दिया गया कि हमने काम कर दिया है । समस्या का निस्तारण दिखा दिया गया। लेकिन जमीनी हकीकत स्पष्ट दिखाई दे रहा है । 🕓 शीघ्र काम पूरा किया जाएगा ⁉️ शीघ्रता का पैमाना क्या है ⁉️ कितने घंटे , कितने दिन , कितने मिनट , कितने वर्ष का शीघ्र होता है ❓ शासन प्रशासन के अधिकारी जो जल विभाग से जुड़े हुए हैं ,"प्रमाणित करेंगे "❓ ऐसा दिखाकर यह सभी अधिकारी अपना बचाव कर रहे हैं । जंता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं❗ 🔺 यही है अंधेर नगरी चौपट राजा ☑️,1
- सहजनवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका यशवंता देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं सहजनवा बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका यशवंता देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं सहजनवा, गोरखपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवा में शुक्रवार को मुख्य सेविका यशवंता देवी के विदाई अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ऋचा पांडेय ने कहा कि यशवंता देवी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी स्वभाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होंने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें कार्य के प्रति दक्ष बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया गया कि यशवंता देवी वर्ष 2019 से बाल विकास परियोजना कार्यालय सहजनवा में मुख्य सेविका के रूप में कार्यरत थीं। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और पदोन्नति के बाद मुख्य सेविका बनीं। अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं विभागीय कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। विदाई समारोह के दौरान सीडीपीओ सहित समस्त कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए। भावुक माहौल में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीडीपीओ ऋचा पांडेय, मुख्य सेविका सरिता यादव, साधना सिंह, प्रियदर्शिनी, पूजा, संजली जायसवाल, कार्यालय सहायक शैलेंद्र, धर्मदेव यादव, बीपीएम अनिल मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा शुक्ला, कंचनपति, रीना यादव, इंदु शुक्ला, मधु सिंह, सावित्री देवी, निर्मला देवी, पद्मावती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। समारोह का समापन यशवंता देवी के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।4
- भाजपा के सर्वे में यूपी में 52-67 सीटों का नुकसान, एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा हालात में अगर चुनाव हुए, तो भाजपा को बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। भाजपा को यहां सीधे तौर पर 52 से 67 सीटों का नुकसान हो सकता है। भाजपा को 190 से 205 सीटें मिल रही हैं। बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए। देखिए पूरी रिपोर्ट1
- *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।1
- मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे-मील रसोइयों का बांसी में प्रदर्शन बांसी,सिद्धार्थनगर। मिड-डे-मील रसोईया कर्मचारी यूनियन (CITU) के बैनर तले रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बांसी ब्लांक से बांसी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विकास खंड कार्यालय से जुलूस निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व उप जिलाधिकारी को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।मानदेय में बढ़ोतरी: वर्तमान में मिल रहे ₹2,000 के स्थान पर ₹26,000 प्रतिमाह मानदेय और 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने भुगतान की मांग की गई। नियमितीकरण रसोईया योजना का निजीकरण रोकने और रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी गई। सामाजिक सुरक्षा मानदेय अवधि में मृत्यु पर ₹10 लाख का मुआवजा, आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और स्वास्थ्य/बीमा सुविधा प्रदान करने की बात कही गई। 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से रसोइयों को हटाने की नीति रद्द करने, एप्रन/यूनिफॉर्म व पहचान पत्र देने और बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग शामिल है।यूनियन के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष गीता देवी, प्रमिला, कुसुम, सावित्री, पंकज प्रसाद सहित सैकड़ों रसोईया कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- वायरल वीडियो के बाद कोल्हुई थाने पर उठे सवाल, कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले को लेकर थानेदार की भूमिका और कथित कार्रवाई को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है। वायरल वीडियो के बाद कोल्हुई थाने पर उठे सवाल, कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले को लेकर थानेदार की भूमिका और कथित कार्रवाई को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।1
- आरोपी शिक्षिका से जुड़ा एक और नया मामला, 15 वर्ष से पति है लापता नहीं आया है वापस घर, क्या हैं साजिश! शिक्षिका के घर के बाहर मिली थी उसके ससुर की ला*श, देखें हकीकत! पुलिस जल्द करेंगी पूरे घटनाक्रम का खुलासा, फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा गांव का पूरा मामला, #Maharajganj #police #murder #case #phrendha #CMYogi #Adityanath #UttarPradesh #reelsviral #fecbookreels आरोपी शिक्षिका से जुड़ा एक और नया मामला, 15 वर्ष से पति है लापता नहीं आया है वापस घर, क्या हैं साजिश! शिक्षिका के घर के बाहर मिली थी उसके ससुर की ला*श, देखें हकीकत! पुलिस जल्द करेंगी पूरे घटनाक्रम का खुलासा, फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा गांव का पूरा मामला, #Maharajganj #police #murder #case #phrendha #CMYogi #Adityanath #UttarPradesh #reelsviral #fecbookreels1