शिकायत है ! दिनांक :- 3 1 7 2026 ई0, " नमामि गंगे 'ग्रामीण क्षेत्रों में का जल की व्यवस्था ! 👉🏾 संदर्भ संख्या :- 9261 86000 1325 1, यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर से जुड़ा हुआ है । ग्राम पंचायत भगवानपुर में हर घर जल हर घर नल " नमामि गंगे " के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है । ➡️ जैसा की वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जिस पाइपलाइन को जोड़ा गया है ,वह पानी की मुख्य जलवाहिनी लाइन है। यह असुरक्षित है ! यह नंगी पाइप है ! स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कभी भी इस जल वाहिनी में किसी भी प्रकार से ड्रिलिंग करके केमिकल प्रवाहित किया जा सकता है अथवा पाइप को को काटकर खेतों में जल प्रवाहित किया जा सकता है । जब तक शासन प्रशासन को इसका पता चलेगा तब तक बहुत विलंब हो जाएगा । यह जल विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है। उनके लापरवाही और आलस्था का प्रमाण मिल रहा है। इन पाइप लाइनों को अंडरग्राउंड अथवा कंक्रीट से सीमेंट से ढक देना चाहिए , ताकि पाइप सुरक्षित रहे और यातायात भी प्रभावित न हो । ‼️ आधा अधूरा काम करके दिखा दिया गया ‼️ जब के काम आधा अधूरा है और असुरक्षित है । इसका प्रमाण है ! संदर्भ संख्या 926186 000 13251 के माध्यम से सरकार को दिखा दिया गया कि हमने काम कर दिया है । समस्या का निस्तारण दिखा दिया गया। लेकिन जमीनी हकीकत स्पष्ट दिखाई दे रहा है । 🕓 शीघ्र काम पूरा किया जाएगा ⁉️ शीघ्रता का पैमाना क्या है ⁉️ कितने घंटे , कितने दिन , कितने मिनट , कितने वर्ष का शीघ्र होता है ❓ शासन प्रशासन के अधिकारी जो जल विभाग से जुड़े हुए हैं ,"प्रमाणित करेंगे "❓ ऐसा दिखाकर यह सभी अधिकारी अपना बचाव कर रहे हैं । जंता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं❗ 🔺 यही है अंधेर नगरी चौपट राजा ☑️,
शिकायत है ! दिनांक :- 3 1 7 2026 ई0, " नमामि गंगे 'ग्रामीण क्षेत्रों में का जल की व्यवस्था ! 👉🏾 संदर्भ संख्या :- 9261 86000 1325 1, यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर से जुड़ा हुआ है । ग्राम पंचायत भगवानपुर में हर घर जल हर घर नल " नमामि गंगे " के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है । ➡️ जैसा की वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जिस पाइपलाइन को जोड़ा गया है ,वह पानी की मुख्य जलवाहिनी लाइन है। यह असुरक्षित है ! यह नंगी पाइप है ! स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कभी भी इस जल वाहिनी में किसी भी प्रकार से ड्रिलिंग करके केमिकल प्रवाहित किया जा सकता है अथवा पाइप को को काटकर खेतों में जल प्रवाहित किया जा सकता है । जब तक शासन प्रशासन को इसका पता चलेगा तब तक बहुत विलंब हो जाएगा । यह जल विभाग से जुड़े हुए अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट दिखाई दे रही है। उनके लापरवाही और आलस्था का प्रमाण मिल रहा है। इन पाइप लाइनों को अंडरग्राउंड अथवा कंक्रीट से सीमेंट से ढक देना चाहिए , ताकि पाइप सुरक्षित रहे और यातायात भी प्रभावित न हो । ‼️ आधा अधूरा काम करके दिखा दिया गया ‼️ जब के काम आधा अधूरा है और असुरक्षित है । इसका प्रमाण है ! संदर्भ संख्या 926186 000 13251 के माध्यम से सरकार को दिखा दिया गया कि हमने काम कर दिया है । समस्या का निस्तारण दिखा दिया गया। लेकिन जमीनी हकीकत स्पष्ट दिखाई दे रहा है । 🕓 शीघ्र काम पूरा किया जाएगा ⁉️ शीघ्रता का पैमाना क्या है ⁉️ कितने घंटे , कितने दिन , कितने मिनट , कितने वर्ष का शीघ्र होता है ❓ शासन प्रशासन के अधिकारी जो जल विभाग से जुड़े हुए हैं ,"प्रमाणित करेंगे "❓ ऐसा दिखाकर यह सभी अधिकारी अपना बचाव कर रहे हैं । जंता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं❗ 🔺 यही है अंधेर नगरी चौपट राजा ☑️,
- पाली ब्लॉक में पुष्टाहार निर्माण इकाई दो-तीन दिनों से बंद, कारण स्पष्ट नहीं गोरखपुर। सहजनवा तहसील के पाली विकासखंड स्थित डुमरी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित सद्भावना प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई पिछले दो-तीन दिनों से बंद होने की जानकारी सामने आई है। यह इकाई समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तहत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पोषण उत्पादों के निर्माण और वितरण का कार्य करती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इकाई के बंद रहने से पुष्टाहार निर्माण और वितरण का कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इससे लाभार्थियों को समय पर पोषण सामग्री उपलब्ध कराने में भी कठिनाई हो सकती है। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश यादव से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है और वे तत्काल इसकी पुष्टि नहीं कर पाए। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इकाई के बंद होने के कारणों की जांच कर शीघ्र संचालन बहाल कराने की मांग की है, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।2
- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पहले जवानों संग दौड़कर बढ़ाया मनोबल, फिर सड़क सुरक्षा के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी फिटनेस, अनुशासन और हाईटेक पुलिसिंग पर एसपी संदीप कुमार मीना का जोर संतकबीरनगर, 31 जुलाई। जनपद में अनुशासित, फिट और तकनीक से लैस पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पहल कीं। एक ओर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी की गुणवत्ता, ड्रिल तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने तथा आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान हैं।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक स्वयं जवानों के साथ दौड़ में शामिल हुए और नियमित व्यायाम व फिटनेस का संदेश दिया। साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और टीम भावना पर विशेष बल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए नामित यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित यात्रा एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जनपद में शामिल होने से ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान को नई गति मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना और अधिक आसान होगा। फिटनेस, अनुशासन और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ते हुए संतकबीरनगर पुलिस की यह पहल बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं1
- महुली थाने का औचक निरीक्षण, ऑनलाइन ड्यूटी समेत व्यवस्थाओं की अपर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, जनसुनवाई में संवेदनशीलता एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश संतकबीरनगर। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना महुली का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं ऑनलाइन ड्यूटी सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन ड्यूटी, सीसीटीएनएस कार्य, ई-समन की प्रगति, आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण, लंबित विवेचनाओं तथा महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई का बारीकी से परीक्षण किया। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, थाना कार्यालय के अभिलेखों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मालखाना, बंदीगृह, आगंतुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुना जाए तथा उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नियमित गश्त, प्रभावी वाहन चेकिंग एवं अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। आगामी पर्व-त्योहारों एवं विशेष अवसरों के मद्देनजर पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित एवं जिम्मेदार पुलिसिंग पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना महुली पुलिस को अनुशासित, जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। #संतकबीरनगर #महुली_थाना #अपर_पुलिस_अधीक्षक #सुशील_कुमार_सिंह #औचक_निरीक्षण #UPPolice #SantKabirNagarPolice #जनसुनवाई #कानून_व्यवस्था #बीट_पुलिसिंग #ऑनलाइन_ड्यूटी #CCTNS #ई_समन #IGRS #अपराध_नियंत्रण #महिला_सुरक्षा #पुलिस_प्रशासन #जनहित_में_पुलिस #उत्तरप्रदेश_पुलिस #liveuponenews1
- एकबार अपनी समस्या को बताकर और चर्चा करके तो देखें समझ में ना आएं तो कहना1
- *"जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में थाना महुली क्षेत्र के ग्राम कलान में चार मासूम बच्चों की अत्यंत मार्मिक स्थिति प्रकाश में आई, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। जीवन की विषम परिस्थितियों में ये बच्चे असहाय होकर अपने भविष्य को संवारने के लिए संघर्षरत हैं। इन बच्चों की पीड़ा को समझते हुए ग्राम के सामाजिक एवं प्रतिष्ठित नागरिकों ने आगे बढ़कर उनके रहने, भोजन एवं देखभाल की व्यवस्था कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज थाना महुली पुलिस टीम ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। संतकबीरनगर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी। थानाध्यक्ष महुली ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी समय किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर वे अथवा उनके संरक्षक तत्काल थाना महुली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गांव के सम्मानित नागरिकों एवं आसपास के लोगों से भी अपील की गई कि वे इन बच्चों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल थाना महुली पुलिस को दें।4
- बरसात और तेज हवा में क्षतिग्रस्त हुआ नेवास का आरसी सेंटर, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल गोरखपुर। पाली क्षेत्र की ग्राम सभा नेवास में निर्मित आरसी सेंटर (रूरल कलेक्शन सेंटर) का टीन शेड तेज बारिश और आंधी के दौरान उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान आरसी सेंटर का टीन शेड अपनी जगह से उखड़ गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा और केंद्र की उपयोगिता प्रभावित हो गई। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो सामान्य बारिश और तेज हवा में इस प्रकार का नुकसान नहीं होता। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी भी आई थी, जिसके कारण टीन शेड उड़ गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरसी सेंटर के निर्माण में कहीं न कहीं कमी रही होगी, जिसकी वजह से टीन शेड टिक नहीं सका। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आरसी सेंटर की शीघ्र मरम्मत कराकर इसे सुरक्षित और उपयोगी बनाने की मांग की है।2
- *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनाँक 30.07.2026 को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चौकी बखिरा थाना बखिरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया । निर्माण सामग्री की गुणवता की जांच के साथ कार्य को जल्द पुरा कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा मेस निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गयी तथा निर्माण समाग्री की गुणवत्ता उच्च कोटि का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।2
- वायरल वीडियो के बाद कोल्हुई थाने पर उठे सवाल, कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले को लेकर थानेदार की भूमिका और कथित कार्रवाई को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है। वायरल वीडियो के बाद कोल्हुई थाने पर उठे सवाल, कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर स्थित आगंतुक कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले को लेकर थानेदार की भूमिका और कथित कार्रवाई को लेकर चर्चाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।1