मधेपुरा में दिनदहाड़े बैंक लूट, फायरिंग से दहशत, सेंट्रल बैंक में 3 हथियारबंद बदमाशों का धावा, 1.30 लाख लूटकर फरार मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन अपराधी बैंक में घुसे, जिनमें एक गेट पर ही खड़ा रहा। बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने लॉकर में रखे करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था, जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े फायरिंग के साथ बैंक लूट की इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - शिव कुमार, ब्रांच मैनेजर बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा
मधेपुरा में दिनदहाड़े बैंक लूट, फायरिंग से दहशत, सेंट्रल बैंक में 3 हथियारबंद बदमाशों का धावा, 1.30 लाख लूटकर फरार मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। बैंक के
ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन अपराधी बैंक में घुसे, जिनमें एक गेट पर ही खड़ा रहा। बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने लॉकर में रखे करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के
समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था, जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर
के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े फायरिंग के साथ बैंक लूट की इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - शिव कुमार, ब्रांच मैनेजर बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा
- मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीन अपराधी बैंक में घुसे, जिनमें एक गेट पर ही खड़ा रहा। बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने लॉकर में रखे करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था, जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े फायरिंग के साथ बैंक लूट की इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - शिव कुमार, ब्रांच मैनेजर बाइट - प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा4
- सहरसा विधायक Er. I P Gupta Pan ने इंटर टॉपर को किया सम्मानित ,3 छात्राओं को आर्थिक सहायता और हर संभव मदद का किया वादा #intermediate_result #inter_result1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- कुमारखंड, मधेपुरा। आपसी भाईचारा, सामाजिक सदभाव एवं शांति पूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर श्रीनगर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान और चौकीदारों के साथ मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। श्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर महेश, पोखरिया टोला, पुरैनी, परमानंदपुर, मंगडवारा, इसराइन बेला, घौडदोल, रहटा टोला, लक्ष्मीपुर भगवती सहित अन्य जगहों व बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान श्रीनगर थानाध्यक्ष अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बाइक व चार पहिया वाहन से घूम घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण मेंं रामनवमी पर्व मनाने और इस दौरान बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकालने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हुुुड़दंग न मचाएं और नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें । उन्होंने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ पर्व मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार के अलावा अपर थानाध्यक्ष एसआई नागेंद्र सिंह, एसआई विकास पासवान, एएसआई राकेश कुमार सिंह, चौकीदार संतोष कुमार, मोजीबुर्रहमान, पप्पू पासवान, अशोक पासवान, पवन पासवान, संजय पासवान, मो आसिफ , रुपेश राज, सोनू कुमार , रशीद अहमद सहित पुलिस बल के जवान एवं अन्य चौकीदार मौजूद थे। फोटो- थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालने के दौरान श्रीनगर पुलिस पदाधिकारी व जवान2
- फारबिसगंज में भव्य रामनवमी रथ यात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र1
- सुपौल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मोधरा राजपुर पंचायत, वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जहूर की पत्नी बीवी शयरून निशा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला को हल्की उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक अपनी कुर्सी से नहीं उठे और मरीज के पुराने पर्चे (पुर्जे) की मांग करने लगे। परिजन जब तक पुराने कागजात लेकर वापस लौटे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद माहौल नियंत्रित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया। इस घटना के बाद सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।1
- Post by HTk Today1
- Post by मिथिलेश कुमार1