logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुदर्शन राष्ट्र निर्माण की दिल्ली एनसीआर और हरियाणा की टीम पहुंची गणेश पूजन महोत्सव में

2 hrs ago
user_खबरदार पलवल
खबरदार पलवल
पलवल, पलवल, हरियाणा•
2 hrs ago

सुदर्शन राष्ट्र निर्माण की दिल्ली एनसीआर और हरियाणा की टीम पहुंची गणेश पूजन महोत्सव में

More news from हरियाणा and nearby areas
  • फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़ -क्रॉस फायरिंग में ₹3000 के इनामी बदमाश सहित दो तस्कर घायल *-घासेड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़* *-गाड़ी अर्टिगा कार से 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे और 07 कारतूस बरामद* नूंह जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक बीती रात करीब 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो गौ तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया, जबकि दो आरोपी रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गए। घायलों को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में दाखिल कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह समय करीब 3.30 बजे उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गौ-तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह होते हुए गौकशी के लिए गोवंश को राजस्थान की तरफ लेकर जाएंगे। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गांव घासेड़ा थाना सदर नूंह के नजदीक नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले आकर रुकी और वापस मुड़ने लगी। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से उन्हें रोकने की कोशिश की तो अर्टिगा गाड़ी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी और कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भाग गए। क्रॉस फायरिंग में घायल हुए दो व्यक्तियों को नियमानुसार काबू कर नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम शमशाद उर्फ सेंदा पुत्र लीलाखान निवासी उटावड़ जिला पलवल और दूसरे ने रोबिन पुत्र ईसब खान उर्फ चोडा निवासी आलीमेव जिला पलवल बताया। पूछताछ में उन्होंने फरार होने वालों के नाम भी बताए। घटनास्थल से पुलिस ने 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे, 4 कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोबिन पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में इनामी बदमाश रह चुका है, जबकि शमशाद उर्फ सेंदा पर 2 मुकदमे दर्ज हैं और वह राजस्थान पुलिस का 3000 रुपये का इनामी है। अन्य राज्यों व जिलों में भी आरोपियों पर कई अभियोग अंकित हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    3
    फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़
-क्रॉस फायरिंग में ₹3000 के इनामी बदमाश सहित दो तस्कर घायल

*-घासेड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़*
*-गाड़ी अर्टिगा कार से 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे और 07 कारतूस बरामद*
नूंह जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक बीती रात करीब 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो गौ तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया, जबकि दो आरोपी रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गए। घायलों को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में दाखिल कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह समय करीब 3.30 बजे उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गौ-तस्कर गुरुग्राम-सोहना-नूंह होते हुए गौकशी के लिए गोवंश को राजस्थान की तरफ लेकर जाएंगे। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह प्रभारी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गांव घासेड़ा थाना सदर नूंह के नजदीक नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक अर्टिगा कार करीब 50-60 मीटर पहले आकर रुकी और वापस मुड़ने लगी। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से उन्हें रोकने की कोशिश की तो अर्टिगा गाड़ी चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी और कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भाग गए। क्रॉस फायरिंग में घायल हुए दो व्यक्तियों को नियमानुसार काबू कर नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम शमशाद उर्फ सेंदा पुत्र लीलाखान निवासी उटावड़ जिला पलवल और दूसरे ने रोबिन पुत्र ईसब खान उर्फ चोडा निवासी आलीमेव जिला पलवल बताया। पूछताछ में उन्होंने फरार होने वालों के नाम भी बताए। घटनास्थल से पुलिस ने 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे, 4 कारतूस और 3 खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोबिन पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में इनामी बदमाश रह चुका है, जबकि शमशाद उर्फ सेंदा पर 2 मुकदमे दर्ज हैं और वह राजस्थान पुलिस का 3000 रुपये का इनामी है। अन्य राज्यों व जिलों में भी आरोपियों पर कई अभियोग अंकित हैं, जिनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • भगत सिंह कॉलोनी मार्केट में चोरों का धावा, 10-12 दुकानों के AC के कॉपर काटकर ले गए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-3 के पास भगत सिंह कॉलोनी मार्केट में चोरों ने एक साथ करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों की छत पर लगे AC के कंप्रेसर से कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ले गए। वारदात रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच होने की बात सामने आई है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सलून, हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर और मोबाइल की दुकान समेत कई दुकानों के AC को निशाना बनाया। दुकानों की छत पर लगे कंप्रेसर से कॉपर काटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दुकानदारों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले भी इसी मार्केट की कुछ दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष है और उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
    2
    भगत सिंह कॉलोनी मार्केट में चोरों का धावा, 10-12 दुकानों के AC के कॉपर काटकर ले गए
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-3 के पास भगत सिंह कॉलोनी मार्केट में चोरों ने एक साथ करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों की छत पर लगे AC के कंप्रेसर से कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ले गए। वारदात रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच होने की बात सामने आई है।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सलून, हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर और मोबाइल की दुकान समेत कई दुकानों के AC को निशाना बनाया। दुकानों की छत पर लगे कंप्रेसर से कॉपर काटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दुकानदारों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले भी इसी मार्केट की कुछ दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष है और उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
    user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    1 hr ago
  • जब किसी भी काम को करो तो दिल से करो। औपचारिकता निभाने के लिए तो संसार पड़ा है। मास्टर श्यौराज
    1
    जब किसी भी काम को करो तो दिल से करो। औपचारिकता निभाने के लिए तो संसार पड़ा है। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश फरीदाबाद ब्रेकिंग जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश नीरज शर्मा बोले—सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद नहीं हुई उचित कार्रवाई पेयजल सुविधा पहुंचाने वाली पाइपलाइन चोरी से लोगों में नाराजगी। पूर्व विधायक ने मामले में कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
    1
    जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश
फरीदाबाद ब्रेकिंग
जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला
पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश
नीरज शर्मा बोले—सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद नहीं हुई उचित कार्रवाई
पेयजल सुविधा पहुंचाने वाली पाइपलाइन चोरी से लोगों में नाराजगी। 
पूर्व विधायक ने मामले में कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
    user_Manoj suryavansi
    Manoj suryavansi
    बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में! एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़ हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में! एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़
    1
    हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में!
एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़
हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में!
एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Faridabad, Haryana•
    18 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्म उत्सव पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन
    1
    प्रधानमंत्री के जन्म उत्सव पर सरस्वती ग्लोबल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन
    user_Premlata
    Premlata
    Faridabad, Haryana•
    21 hrs ago
  • विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से 'विकसित भारत' के सपनों में भर रहे परिकल्पना के रंग -मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर* *-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के सभी खंडों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित* *-लगभग 850 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सरकार के विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत* *-खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह* *पलवल, 19 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला पलवल के सभी खंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा मॉड्यूल-1 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोडऩा था। जिलाभर के विभिन्न खंडों में अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग 850 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कागज पर रंगों के माध्यम से देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रगति और विकसित भारत के अपने सपनों को जीवंत रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, स्वच्छता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और नए भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खंडों में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों, ग्रामीण सदस्यों तथा सामाजिक लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खंडों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों की सोच और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी की कल्पनाओं में एक ऐसा भारत है जो विकसित, सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर बीजेपी महासचिव जयराम प्रजापति, कृष्णा, लता भारद्वाज, सुमित राजपूत, गिर्राज पांचाल, अजय डागर, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल ओमप्रकाश, जिला नोडल अधिकारी सुखराम, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर टेकचंद मक्कड सहित अभिभावक, अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। 000
    2
    विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से 'विकसित भारत' के सपनों में भर रहे परिकल्पना के रंग

-मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर*
*-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के सभी खंडों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित*
*-लगभग 850 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सरकार के विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत*
*-खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह*
*पलवल, 19 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला पलवल के सभी खंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा मॉड्यूल-1 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोडऩा था।
जिलाभर के विभिन्न खंडों में अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग 850 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कागज पर रंगों के माध्यम से देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रगति और विकसित भारत के अपने सपनों को जीवंत रूप प्रदान किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, स्वच्छता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और नए भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर विभिन्न खंडों में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों, ग्रामीण सदस्यों तथा सामाजिक लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खंडों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों की सोच और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी की कल्पनाओं में एक ऐसा भारत है जो विकसित, सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर बीजेपी महासचिव जयराम प्रजापति, कृष्णा, लता भारद्वाज, सुमित राजपूत, गिर्राज पांचाल, अजय डागर, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल ओमप्रकाश, जिला नोडल अधिकारी सुखराम, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर टेकचंद मक्कड सहित अभिभावक, अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • पृथला में दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था से लेकर राशन और मेडिकल कॉलेजों पर उठाए सवाल फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई है। उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और कई लोगों पर गोली चलाने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने हाल में हरियाणवी गायकों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। मेडिकल कॉलेजों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कई जगह मेडिकल कॉलेजों की इमारतें तो खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन उनमें पर्याप्त संख्या में फैकल्टी और चिकित्सा स्टाफ उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल भवन तैयार कर देने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं हो जातीं, इसके लिए डॉक्टर और अन्य जरूरी स्टाफ भी उपलब्ध होना चाहिए। राशन के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन से सरसों का तेल गायब कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि बाजार में सरसों तेल की कीमत करीब 175 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, हरियाणा सरकार के एक हालिया जिला स्तरीय आदेश के मुताबिक पात्र लाभार्थियों को बकाया सरसों तेल वितरित करने की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने मुख्यमंत्री के पंजाब जाने की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से करते हुए सवाल उठाए। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने के बावजूद जीत का अंतर कम रहने का दावा किया। इसी मुद्दे पर उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और अब ममता बनर्जी की पार्टी को लेकर भी ऐसी कोशिशें हो रही हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं और ममता बनर्जी भी अदालत का रुख कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है।
    2
    पृथला में दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना, कानून व्यवस्था से लेकर राशन और मेडिकल कॉलेजों पर उठाए सवाल
फरीदाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई है। उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और कई लोगों पर गोली चलाने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने हाल में हरियाणवी गायकों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
मेडिकल कॉलेजों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कई जगह मेडिकल कॉलेजों की इमारतें तो खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन उनमें पर्याप्त संख्या में फैकल्टी और चिकित्सा स्टाफ उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल भवन तैयार कर देने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं हो जातीं, इसके लिए डॉक्टर और अन्य जरूरी स्टाफ भी उपलब्ध होना चाहिए।
राशन के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को मिलने वाले राशन से सरसों का तेल गायब कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि बाजार में सरसों तेल की कीमत करीब 175 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, हरियाणा सरकार के एक हालिया जिला स्तरीय आदेश के मुताबिक पात्र लाभार्थियों को बकाया सरसों तेल वितरित करने की व्यवस्था की गई थी। 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने मुख्यमंत्री के पंजाब जाने की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से करते हुए सवाल उठाए।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने के बावजूद जीत का अंतर कम रहने का दावा किया। इसी मुद्दे पर उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और अब ममता बनर्जी की पार्टी को लेकर भी ऐसी कोशिशें हो रही हैं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं और ममता बनर्जी भी अदालत का रुख कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है।
    user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Dinesh kumar ( Lalbabu )
    Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    1 hr ago
  • महिला यात्री दानापुर से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज जा रही थी। जब ट्रेन में चल टिकट परीक्षक (ट्टे) ने उससे टिकट मांगा, तो महिला के पास वैध टिकट नहीं था। हंगामा और नाटकः टिकट न होने पर जब टीटीई ने नियमों के तहत बात की, तो महिला भड़क गई और बहस करने लगी। टीटीई पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगाने और उसे फंसाने की नीयत से उसने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और कोच में शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला यात्री दानापुर से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज जा रही थी। जब ट्रेन में चल टिकट परीक्षक (ट्टे) ने उससे टिकट मांगा, तो महिला के पास वैध टिकट नहीं था। हंगामा और नाटकः टिकट न होने पर जब टीटीई ने नियमों के तहत बात की, तो महिला भड़क गई और बहस करने लगी। टीटीई पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगाने और उसे फंसाने की नीयत से उसने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और कोच में शोर मचाना शुरू कर दिया।
    1
    महिला यात्री दानापुर से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज जा रही थी। जब ट्रेन में चल टिकट परीक्षक (ट्टे) ने उससे टिकट मांगा, तो महिला के पास वैध टिकट नहीं था।

हंगामा और नाटकः टिकट न होने पर जब टीटीई ने नियमों के तहत बात की, तो महिला भड़क गई और बहस करने लगी। टीटीई पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगाने और उसे फंसाने की नीयत से उसने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और कोच में शोर मचाना शुरू कर दिया।
महिला यात्री दानापुर से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज जा रही थी। जब ट्रेन में चल टिकट परीक्षक (ट्टे) ने उससे टिकट मांगा, तो महिला के पास वैध टिकट नहीं था।
हंगामा और नाटकः टिकट न होने पर जब टीटीई ने नियमों के तहत बात की, तो महिला भड़क गई और बहस करने लगी। टीटीई पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगाने और उसे फंसाने की नीयत से उसने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और कोच में शोर मचाना शुरू कर दिया।
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Faridabad, Haryana•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.