Shuru
Apke Nagar Ki App…
Barati Row Watar Fall chunakhan kaladhungi pawalgar 263140
Pankaj kamboj
Barati Row Watar Fall chunakhan kaladhungi pawalgar 263140
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिशन शक्ति के तहत संस्कारशाला के बच्चों ने किया पुलिस व फायर स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और आपदा प्रबंधन की मिली जानकारी,पालिकाध्यक्ष रहे मौजूद बिलासपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संस्कारशाला के छात्र-छात्राओं को रविवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन एवं फायर स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली,कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।पुलिस स्टेशन में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महिला सुरक्षा,नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों और सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। बच्चों ने पुलिस स्टेशन की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और अधिकारियों से सवाल भी पूछे।इसके बाद फायर स्टेशन में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के संचालन तथा आपदा प्रबंधन की जानकारी दी।विद्यार्थियों ने फायर ब्रिगेड के वाहनों और आधुनिक उपकरणों को करीब से देखा,जिससे उनमें काफी उत्साह और जिज्ञासा दिखाई दी।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल भी मौजूद रहे और उन्होंने ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों को बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया।संस्कारशाला की संचालिका निवेदिता मित्तल ने कहा कि इस तरह के भ्रमण बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।इस अवसर पर शिक्षिकाएँ दीक्षा, पूनम, सुनीता सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।1
- भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों के 182.30 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की उठाई मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन संवाददाता : विमल सिंह | बहेड़ी (बरेली) भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने बहेड़ी तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपते हुए केसर शुगर मिल पर किसानों का लगभग 182.30 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान तत्काल कराए जाने की मांग की। संगठन का आरोप है कि आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी होने के बावजूद किसानों का भुगतान नहीं कराया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अवैध खनन, किसानों एवं गवाहों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने तथा प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने मिल प्रबंधन, संबंधित अधिकारियों एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की भी मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मांग की कि किसानों का पूरा बकाया भुगतान ब्याज सहित कराया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 15 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले तहसील परिसर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।2
- बृजघाट से गंगाजल लेकर सीतारामपुर पहुंचे शिवभक्त गांव में गूंजे बम-बम भोले' के जयकारे सावन माह के पावन अवसर पर रामपुर जनपद की तहसील स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीतारामपुर के शिवभक्त बृजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव लौटे। गंगाजल लेकर लौटते समय श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारे लगाए। गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की जाएगी। शिवभक्तों की वापसी से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और हर ओर भोलेनाथ के जयकारे सुनाई दिए। श्रद्धालुओं में गंगाजल यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।1
- भोले की उमड़ी भीड़ पहले सोमवार में मनोज कश्यप की न्यूज़ के साथ कॉमेडीयों की पहले सोमवार में उमड़ी भीड़2
- झारखंड में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, कैंडल जलाकर मार्च किया पास्ट। झारखंड में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, कैंडल जलाकर मार्च किया पास्ट। वीडियो देखिए।1
- 24 घंटे में खुला पांच लाख की केबिल चोरी का राज, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी ने 31 जुलाई को कोतवाली चौखुटिया में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है। 29 जुलाई को कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान छह ड्रमों में रखी विद्युत केबिल का बड़ा हिस्सा गायब मिला। कंपनी ने इस कार्य का जिम्मा सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत को दिया था, जो घटना के बाद बिना सूचना के फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी रंजीत (28) पुत्र यादराम, निवासी यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये कीमत की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचेंद्र यादव, अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।1