logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

24 घंटे में खुला पांच लाख की केबिल चोरी का राज, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी ने 31 जुलाई को कोतवाली चौखुटिया में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है। 29 जुलाई को कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान छह ड्रमों में रखी विद्युत केबिल का बड़ा हिस्सा गायब मिला। कंपनी ने इस कार्य का जिम्मा सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत को दिया था, जो घटना के बाद बिना सूचना के फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी रंजीत (28) पुत्र यादराम, निवासी यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये कीमत की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचेंद्र यादव, अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।

11 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
11 hrs ago

24 घंटे में खुला पांच लाख की केबिल चोरी का राज, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी ने 31 जुलाई को कोतवाली चौखुटिया में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है। 29 जुलाई को कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान छह ड्रमों में रखी विद्युत केबिल का बड़ा हिस्सा गायब मिला। कंपनी ने इस कार्य का जिम्मा सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत को दिया था, जो घटना के बाद बिना सूचना के फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी रंजीत (28) पुत्र यादराम, निवासी यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये कीमत की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचेंद्र यादव, अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थिति अपने कैम्प कार्यलय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने 700 से अधिक कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक मे नगर आयुक्त हल्द्वानी, ddo नैनीताल, sdm धारी, नैनीताल, ct मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकाश प्राधिकरण सचिव, विजली, पानी, सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!
    4
    कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थिति अपने कैम्प कार्यलय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने 700 से अधिक कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक मे नगर आयुक्त हल्द्वानी, ddo नैनीताल, sdm धारी, नैनीताल, ct  मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकाश प्राधिकरण सचिव,  विजली, पानी, सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    12 hrs ago
  • मानेश्वर मंदिर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक स्थल बनाने का लिया संकल्प, मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित। मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन। मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महाअभियान, प्रशासन और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को मानेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी SARRA तथा संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। अभियान को मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर परिसर की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से डेढ़ टन तक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर चल रहें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया गया। अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की। पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि मानेश्वर धाम अत्यंत पवित्र, दिव्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    मानेश्वर मंदिर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक स्थल बनाने का लिया संकल्प, मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित।
मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन।
मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महाअभियान, प्रशासन और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को मानेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी SARRA तथा संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है।
अभियान को मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर परिसर की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से डेढ़ टन तक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर  चल रहें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया गया। अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की।
पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि मानेश्वर धाम अत्यंत पवित्र, दिव्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS बने तभी वोट मिलेगा हमारा। #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #viralreelschallenge #PostViral #public
    1
    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में AIIMS बने तभी वोट मिलेगा हमारा।

#गैरसैंण #कर्णप्रयाग 
#viralreelschallenge #PostViral 
#public
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • झारखंड में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, कैंडल जलाकर मार्च किया पास्ट। झारखंड में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, कैंडल जलाकर मार्च किया पास्ट। वीडियो देखिए।
    1
    झारखंड में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, कैंडल जलाकर मार्च किया पास्ट। 
झारखंड में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में आक्रोश, कैंडल जलाकर मार्च किया पास्ट। वीडियो देखिए।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    13 hrs ago
  • नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जनपद चम्पावत में विद्यार्थियों ने सुना मा. प्रधानमंत्री का संबोधन जिलाधिकारी ने छात्रों से किया नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान चम्पावत, 02 अगस्त 2026 (सूवि)। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान को मिल रही नई गति : जिलाधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया , जिसमें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा श्री मुकेश कलखुड़िया, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद श्री मोहित पाण्डेय, विभाग संयोजक बजरंग दल श्री चन्दन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जनपद चम्पावत में विद्यार्थियों ने सुना मा. प्रधानमंत्री का संबोधन

जिलाधिकारी ने छात्रों से किया नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान
चम्पावत, 02 अगस्त 2026 (सूवि)।
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान को मिल रही नई गति : जिलाधिकारी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम  को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया , जिसमें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा श्री मुकेश कलखुड़िया, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद श्री मोहित पाण्डेय, विभाग संयोजक बजरंग दल श्री चन्दन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • सेना के वाहन से टकराई स्कूटी, दो युवक घायल सेना के वाहन से टकराई स्कूटी, दो युवक घायल सेना के वाहन से टकराई स्कूटी, दो युवक घायल
    1
    सेना के वाहन से टकराई स्कूटी, दो युवक घायल सेना के वाहन से टकराई स्कूटी, दो युवक घायल
सेना के वाहन से टकराई स्कूटी, दो युवक घायल
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.