मानेश्वर मंदिर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक स्थल बनाने का लिया संकल्प, मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित। मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन। मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महाअभियान, प्रशासन और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को मानेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी SARRA तथा संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। अभियान को मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर परिसर की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से डेढ़ टन तक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर चल रहें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया गया। अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की। पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि मानेश्वर धाम अत्यंत पवित्र, दिव्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मानेश्वर मंदिर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक स्थल बनाने का लिया संकल्प, मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित। मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन। मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महाअभियान, प्रशासन और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को मानेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी SARRA तथा संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग
से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। अभियान को मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर परिसर की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में
लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से डेढ़ टन तक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर चल रहें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया गया। अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की। पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि मानेश्वर धाम अत्यंत पवित्र, दिव्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से
अपील की कि वे पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। इस लड़की को देख लीजिए। कमाल है।1
- डाक कांवड़ यात्रा रही सफल, अब 16 व 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा डाक कांवड़ यात्रा रही सफल, अब 16 व 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं भारतीय राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से इकोत्तरनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच जल लेकर पदयात्रा की। पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल बना रहा।गौ रक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने बताया कि 2 अगस्त को आयोजित डाक कांवड़ यात्रा पूरी तरह सफल रही। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के उत्साह और सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को धनाराघाट स्थित शारदा नदी से पवित्र जल भरकर डाक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।इसके अगले दिन 17 अगस्त को धनाराघाट से शारदा नदी का जल लेकर बाइक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पूरनपुर स्थित चुंगी वाले बाबा मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए सभी श्रद्धालु सुबह तहसील परिसर में एकत्र होंगे, जहां से यात्रा विधिवत रवाना होगी।आयोजकों ने बताया कि दोनों आयोजनों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जा रहा है तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक शिवभक्तों से यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।3
- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थिति अपने कैम्प कार्यलय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने 700 से अधिक कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक मे नगर आयुक्त हल्द्वानी, ddo नैनीताल, sdm धारी, नैनीताल, ct मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकाश प्राधिकरण सचिव, विजली, पानी, सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!4
- Barati Row Watar Fall chunakhan kaladhungi pawalgar 2631401
- देहरादून:छेड़छाड़ पड़ी भारी, छात्राओं ने सिखाया सबकदेहरादून:छेड़छाड़ पड़ी भारी, छात्राओं ने सिखाया सबक देहरादून:छेड़छाड़ पड़ी भारी, छात्राओं ने सिखाया सबक1