Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। इस लड़की को देख लीजिए। कमाल है।
NTL
जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। इस लड़की को देख लीजिए। कमाल है।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। जेन G का जवाब नहीं। हम जो सोचते हैं, हमसे कहीं परे हैं ये। इस लड़की को देख लीजिए। कमाल है।1
- Barati Row Watar Fall chunakhan kaladhungi pawalgar 2631401
- हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त, कोट भ्रामरी में हुआ जलाभिषेक, अब दिवेश्वर धाम की ओर बढ़ी पावन कांवड़ यात्रा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त, कोट भ्रामरी में हुआ जलाभिषेक, अब दिवेश्वर धाम की ओर बढ़ी पावन कांवड़ यात्रा बागेश्वर जिले के गरुड़ स्थित दिवेश्वर मंदिर से महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना हुई शिवभक्तों की पावन कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे सभी कांवड़ियों ने थराली होते हुए आज मां कोट भ्रामरी मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मां भ्रामरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने लेक साइड होटल में रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने बताया कि वे कई वर्षों से हरिद्वार से गंगाजल लाकर मां भ्रामरी मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करते रहे हैं, लेकिन इस बार परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने हल्की मायूसी भी व्यक्त की, हालांकि उनकी आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए लेक साइड होटल में रात्रि विश्राम, जलपान और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं, जिसके लिए कांवड़ियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस यात्रा की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि कांवड़ यात्रा में जहां एक ओर मात्र 11 वर्ष का बाल शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ शामिल है, वहीं दूसरी ओर लगभग 70 वर्ष के बुजुर्ग श्रद्धालु भी समान श्रद्धा और ऊर्जा के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। यह दृश्य आस्था, समर्पण और सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बन गया। महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में चल रही यह पावन यात्रा कल प्रातः बैजनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। इसके बाद श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में भी गंगाजल अर्पित करेंगे और अंत में गरुड़ स्थित दिवेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन करेंगे। #Garur #Bageshwar #KanwarYatra #Haridwar #Gangajal #KotBhramariTemple #BaijnathDham #DiweshwarTemple #BhagirathGiriMaharaj #LordShiva #Uttarakhand #ShivBhakt #SanatanDharma #MeraHakNews1
- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थिति अपने कैम्प कार्यलय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने 700 से अधिक कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक मे नगर आयुक्त हल्द्वानी, ddo नैनीताल, sdm धारी, नैनीताल, ct मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकाश प्राधिकरण सचिव, विजली, पानी, सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!4
- 24 घंटे में खुला पांच लाख की केबिल चोरी का राज, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी ने 31 जुलाई को कोतवाली चौखुटिया में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य कर रही है। 29 जुलाई को कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान छह ड्रमों में रखी विद्युत केबिल का बड़ा हिस्सा गायब मिला। कंपनी ने इस कार्य का जिम्मा सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत को दिया था, जो घटना के बाद बिना सूचना के फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी रंजीत (28) पुत्र यादराम, निवासी यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये कीमत की छह बंडल विद्युत केबिल और केबिल कटर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचेंद्र यादव, अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।1