logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेल पुलिस जमालपुर की बड़ी कार्रवाई: फरवरी में 18 अपराधी गिरफ्तार, 262 लीटर शराब और 24 मोबाइल बरामद जमालपुर: रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को रेल पुलिस अधीक्षक विद्या सागर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में रेल जिले के अंतर्गत अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान एसपी ने बताया कि फरवरी माह में रेल पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके अलावा न्यायालय द्वारा जारी 07 वारंटों का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए भी रेल पुलिस ने अभियान चलाया। फरवरी महीने में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 12 कांड दर्ज किए गए। छापेमारी के दौरान कुल 262.787 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 141.887 लीटर विदेशी शराब और 120.90 लीटर देशी शराब शामिल है। इस दौरान शराब तस्करी में शामिल 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही रेल पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यात्रियों के खोए या चोरी हुए 24 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया, जिससे यात्रियों में संतोष देखा गया। बैठक के अंत में एसपी विद्या सागर ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीएनएस परियोजना (डिजिटल रिकॉर्ड कीपिंग) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी थानों में इसके तहत प्रत्येक बिंदु पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी, वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक (किऊल) ऐजाज हाफिज मनी सहित जमालपुर, भागलपुर, झाझा, नवादा और किऊल रेल थानों के थानाध्यक्ष व अंचल निरीक्षक उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    25 min ago
  • होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है। मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    1
    होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार
संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है।
मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था।
इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    17 hrs ago
  • वित्तरहित शिक्षको के भविष्य पर लगा #nitish ग्रहण, #jansuraj नेता वित्तरहित शिक्षक का उठाएंगे मुद्दा
    1
    वित्तरहित शिक्षको के भविष्य पर लगा #nitish ग्रहण, #jansuraj  नेता वित्तरहित शिक्षक का उठाएंगे मुद्दा
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बलिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए एक मोबाइल को बरामद कर धारक को सौंपा
    1
    बलिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए एक मोबाइल को बरामद कर धारक को सौंपा
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • ग्राम पोस्ट बछौता wad 12 /13 थाना मोड़काही जिला खगड़िया पिन कोड 851204 नाम पुलों देवी उम्र 70 बड़े बेटा का नाम केदार साह Contact number. 9113347481 दादी के लिए सपोर्ट किजिए आप लोग मेरे भाई बहन चाचा चाची WhatsApp number/9113347481/9430032389
    3
    ग्राम पोस्ट  बछौता  wad 12 /13
थाना मोड़काही जिला खगड़िया 
पिन कोड 851204
नाम पुलों देवी उम्र 70
बड़े बेटा का नाम केदार साह
Contact number. 9113347481
दादी के लिए सपोर्ट किजिए आप लोग 
मेरे भाई बहन चाचा चाची 
WhatsApp number/9113347481/9430032389
    user_Ghuran Kumar
    Ghuran Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया
    1
    गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63  लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण   किया गया
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।
    1
    खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों  की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    18 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.