Shuru
Apke Nagar Ki App…
#जालौन : शादी समारोह में बवाल ⏩ वर-वधू पक्ष में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट ⏩ लाठी-डंडे और बेल्ट से एक-दूसरे पर हमला ⏩ कई लोग झगड़े में घायल, मौके पर मचा हड़कंप ⏩ असलाह लहराने से इलाके में फैली दहशत ⏩ गाड़ियों में तोड़फोड़, देर रात तक चलता रहा हंगामा ⏩ पुलिस जांच में जुटी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dev Patel
#जालौन : शादी समारोह में बवाल ⏩ वर-वधू पक्ष में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट ⏩ लाठी-डंडे और बेल्ट से एक-दूसरे पर हमला ⏩ कई लोग झगड़े में घायल, मौके पर मचा हड़कंप ⏩ असलाह लहराने से इलाके में फैली दहशत ⏩ गाड़ियों में तोड़फोड़, देर रात तक चलता रहा हंगामा ⏩ पुलिस जांच में जुटी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन नगर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस और आंबेडकर स्कूल में चल रहा शादी समारोह उस वक्त खूनी तमाशे में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने आग पकड़ ली। बारात और जनात पक्ष के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ऐसा भड़का कि पूरा कार्यक्रम रणभूमि बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर बेल्ट, डंडे और लात-घूंसों से टूट पड़े। हालात इतने बेकाबू हो गए कि कुछ दबंगों ने खुलेआम असलाह लहराकर दहशत फैलाई — जैसे कानून का कोई डर ही न हो। चीख-पुकार, भगदड़ और मारपीट के बीच कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा गया — जमकर तोड़फोड़ की गई। घंटों तक चला ये हाई वोल्टेज हंगामा इलाके में खौफ का मंजर छोड़ गया। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और हालात संभाले, लेकिन तब तक शादी की खुशियां खून और खौफ में बदल चुकी थीं। अब उठ रहे हैं तीखे और सीधे सवाल: शादी में जश्न था या पहले से तय था बवाल? असलाह लेकर पहुंचे लोग कौन हैं — क्या इनके तार किसी गिरोह से जुड़े हैं? गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था थी या सब कुछ भगवान भरोसे? पुलिस की मौजूदगी या पेट्रोलिंग आखिर कहां थी जब शहर में खुला बवाल चल रहा था? वायरल वीडियो में दिख रहे चेहरे — कब तक होंगे बेनकाब? क्या इस बार भी दबंग बच जाएंगे और पीड़ित ही दब जाएंगे? जालौन में अब शादियां नहीं, शक्ति प्रदर्शन हो रहा है! दबंगई का ऐसा नंगा नाच — कानून को सीधी चुनौती! #JalaunBreaking #MegaBreaking #शादी_में_बवाल #JalaunViolence #UPCrime #Dabangai #WeddingChaos #LawAndOrderFail #UPPolice #ViralVideo #CrimeScene #PublicPanic #BreakingAlert #IndiaNews #GroundReport #ShockingNews #हंगामा #तोड़फोड़ #असलाह #खौफ #PoliceActionNow #JusticeNeeded #ExposeCriminals #ZeroTolerance #CrimeAlertIndia #JalaunCityNews1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- डेरापुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, गिट्टी लदा डंपर सीज डेरापुर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन और अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान गिट्टी से लदा डंपर संख्या UP 93 BT 4995 को सीज कर दिया गया। इसके अलावा चलाए गए चेकिंग अभियान में 14 अन्य वाहनों का चालान भी किया गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना कागजात, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- जालौन में विश्वकर्मा मंदिर से घंटे चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल!!........1
- जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र में शाम जोहलुपुर चौराहे के पास स्थित जंगल में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन, विद्युत विभाग और संबंधित विभागों को अलर्ट कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करा दिए गए। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, लेकिन प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाए। प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने वन विभाग और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर रवाना कर आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। फिलहाल आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच भी करवा रहा है। अधिकारियों ने कहा की आएगी लगने की जांच की जा राही है रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- उरई कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक गंभीर घटना अब पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल बनती जा रही है। कुकरगांव में तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही किसी ठोस कार्रवाई के संकेत मिले हैं। पीड़ित मोहम्मद अनीश, जो शिफा ट्रेडर्स के नाम से गिट्टी, बालू और सीमेंट का कारोबार करते हैं, ने बताया कि 20 फरवरी की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां उड़ा ले गए। सुबह जब वह पहुंचे तो तीनों बैटरियां गायब थीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद मामला जैसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। तहरीर दी… लेकिन कार्रवाई शून्य! पीड़ित का आरोप है कि लिखित तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो एफआईआर दर्ज की और न ही किसी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। हलका इंचार्ज पर गंभीर आरोप स्थानीय लोगों ने हलका इंचार्ज संतोष कुमार यादव पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। जनता में गुस्सा, भरोसा डगमगाया लगातार बढ़ती घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश है। सवाल उठ रहा है—क्या आम आदमी को न्याय पाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ेगा? अब नजरें पुलिस अधीक्षक पर जनपद के नए पुलिस अधीक्षक से लोगों को उम्मीद है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और पीड़ित को न्याय दिलाएंगे। #जालौन_न्यूज़ #उरई #ब्रेकिंग_न्यूज़ #चोरी_कांड #FIR_नहीं #पुलिस_लापरवाही #जनता_में_आक्रोश #UP_पुलिस #कानून_व्यवस्था #ग्राउंड_रिपोर्ट #सवाल_जारी #न्याय_कब #लोकल_न्यूज़1
- जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा माती कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को पूर्णतः सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिये गये तथा परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या अनुचित गतिविधियों को रोकने, परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित CCTV कैमरों की निरंतर निगरानी करने आदि निर्देश संबंधित को दिए गए। परीक्षा केंद्रों के आस-पास यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिये गये ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- डेरापुर के कई गावों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पशुपालकों को किया गया जागरूक डेरापुर। मंगलवार को करीब 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय डेरापुर की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम ने संयुक्त रूप से सूकर (सूअर) पशुपालकों के घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। टीम ने गांव मौजपुर, लड़वापुर, नंदपुर, मवई मुक्ता, सरगांव बुजुर्ग, नगर पंचायत डेरापुर और कुरला में पहुंचकर पशुपालकों को डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग और फाइलेरिया जैसी संचारी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालकों को बताया गया कि सूअर पालन स्थल के आसपास गंदगी न रहने दें और कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और अपने घर व पशुशालाओं की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी अभियान के तहत सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।1