Shuru
Apke Nagar Ki App…
786..masha.. अल्लाह.. Shubhan.. अल्लाह.. 20..aprail..ko..ward..drud..dee..maanaya..jatahai..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
786..masha.. अल्लाह.. Shubhan.. अल्लाह.. 20..aprail..ko..ward..drud..dee..maanaya..jatahai..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- उरई कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक गंभीर घटना अब पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल बनती जा रही है। कुकरगांव में तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही किसी ठोस कार्रवाई के संकेत मिले हैं। पीड़ित मोहम्मद अनीश, जो शिफा ट्रेडर्स के नाम से गिट्टी, बालू और सीमेंट का कारोबार करते हैं, ने बताया कि 20 फरवरी की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां उड़ा ले गए। सुबह जब वह पहुंचे तो तीनों बैटरियां गायब थीं। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद मामला जैसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। तहरीर दी… लेकिन कार्रवाई शून्य! पीड़ित का आरोप है कि लिखित तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो एफआईआर दर्ज की और न ही किसी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। हलका इंचार्ज पर गंभीर आरोप स्थानीय लोगों ने हलका इंचार्ज संतोष कुमार यादव पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। जनता में गुस्सा, भरोसा डगमगाया लगातार बढ़ती घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश है। सवाल उठ रहा है—क्या आम आदमी को न्याय पाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ेगा? अब नजरें पुलिस अधीक्षक पर जनपद के नए पुलिस अधीक्षक से लोगों को उम्मीद है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और पीड़ित को न्याय दिलाएंगे। #जालौन_न्यूज़ #उरई #ब्रेकिंग_न्यूज़ #चोरी_कांड #FIR_नहीं #पुलिस_लापरवाही #जनता_में_आक्रोश #UP_पुलिस #कानून_व्यवस्था #ग्राउंड_रिपोर्ट #सवाल_जारी #न्याय_कब #लोकल_न्यूज़1
- Post by Patil Raja1
- Post by Rinku.kumar1
- जालौन मे भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 का कराया गया प्रशिक्षण कार्य दरअसल आज कालपी नगर के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज मे आज जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य कराया गया जहाँ प्रशिक्षण के प्रथम सत्र मे मकान सूचिकरण व मकानो क़ी गणना का मास्टर ट्रेनरों के साथ ही कॉलेज के छह कमरों मे प्रोजेक्टर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान करीब तीन सौ लोगो ने प्रशिक्षण लिया। *बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी (जालौन)*3
- डेरापुर के कई गावों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पशुपालकों को किया गया जागरूक डेरापुर। मंगलवार को करीब 11 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय डेरापुर की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार तथा पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम ने संयुक्त रूप से सूकर (सूअर) पशुपालकों के घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। टीम ने गांव मौजपुर, लड़वापुर, नंदपुर, मवई मुक्ता, सरगांव बुजुर्ग, नगर पंचायत डेरापुर और कुरला में पहुंचकर पशुपालकों को डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग और फाइलेरिया जैसी संचारी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालकों को बताया गया कि सूअर पालन स्थल के आसपास गंदगी न रहने दें और कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने और अपने घर व पशुशालाओं की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही विभागीय कर्मचारियों को भी अभियान के तहत सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।1
- जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 17.04.2026 को वादिनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त हरगोविंद यादव उर्फ छकाड़ी पुत्र स्व. इंदजीत, निवासी ग्राम असेवा, थाना भोगनीपुर के विरुद्ध घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने, शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0 132/2026,धारा 64(1)/351(3)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.04.2026 को अभियुक्त को सिखमापुर मोड़, पुखरायां (भोगनीपुर क्षेत्र) से गिरफ्तार कर लिया गया। करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह,निरीक्षक बीरेन्द्र बहादुर यादव, हे0का राजीव कुमार, का0 गुलशन यादव।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1