logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या जिनका धाम मन से लो उनका नाम बन जाये सब बिगड़े काम बोलो सियावर रामचंद्र जी की जय आद्विक रेजीडेंसी

18 hrs ago
user_Sachin tiwari
Sachin tiwari
मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

अयोध्या जिनका धाम मन से लो उनका नाम बन जाये सब बिगड़े काम बोलो सियावर रामचंद्र जी की जय आद्विक रेजीडेंसी

  • user_Sachin tiwari
    Sachin tiwari
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
    highlights
    17 hrs ago
  • user_Sachin tiwari
    Sachin tiwari
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
    share with
    17 hrs ago
  • user_Sachin tiwari
    Sachin tiwari
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
    Jay श्री राम सीताराम
    17 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।
    1
    बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक
सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्रद्धेय स्वां बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज थे स्वां बाबू मित्रसेन यादव : पारसनाथ यादव बाबूजी के संघर्ष और समाजवादी विचार आज भी जनसेवा की राह दिखाते रहे : पवन पांडे सपा कार्यालय लोहिया भवन में पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद (मिल्कीपुर हैरिग्टनगंज अयोध्या) समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद एवं गरीबों, मजलूमों तथा शोषित-वंचित वर्गों के मजबूत नेता रहे श्रद्धेय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों एवं जनसेवा के योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीब, किसान, मजदूर और समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को मजबूती देने में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आम आदमी के बीच रहने वाले जननेता थे उन्होंने जीवनभर गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा उनके संघर्षों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी सांसद अवधेश प्रसाद जहां पर पहुंचे जनपद के पत्रकारों जन सैलाब और लोकप्रियता को देख पूछे कई अहम सवाल! वही मुस्कुराते हुए ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने क्या कुछ कहा जिसे वीडियो विजुअल के माध्यम से दिखाएंगे कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, जिला सचिव राकेश चौरसिया, लोटन राम, असलम, अंसार भगवान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ‘फौजी’, जिला सचिव वसी हैदर ‘गुड्डू’, पिछड़ा वर्ग के बृजेश सिंह चौहान, शिक्षक सभा के जिला महासचिव घनश्याम यादव, युवा नेता अनिल यादव, पूर्व पार्षद पहलवान राम अंजोर यादव, जगराम यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    श्रद्धेय स्वां बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। 
गरीबों, मजलूमों और शोषितों की आवाज थे स्वां बाबू मित्रसेन यादव : पारसनाथ यादव
बाबूजी के संघर्ष और समाजवादी विचार आज भी जनसेवा की राह दिखाते रहे : पवन पांडे
सपा कार्यालय लोहिया भवन में पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद
(मिल्कीपुर हैरिग्टनगंज अयोध्या)
समाजवादी पार्टी पूर्व सांसद एवं गरीबों, मजलूमों तथा शोषित-वंचित वर्गों के मजबूत नेता रहे श्रद्धेय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। 
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों एवं जनसेवा के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीब, किसान, मजदूर और समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज को मजबूती देने में समर्पित किया। 
उन्होंने कहा कि बाबूजी का जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। 
उनके विचार और संघर्ष आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देते हैं।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’ ने कहा कि बाबू मित्रसेन यादव केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आम आदमी के बीच रहने वाले जननेता थे उन्होंने जीवनभर गरीबों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। 
समाजवादी आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा उनके संघर्षों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी सांसद अवधेश प्रसाद 
जहां पर पहुंचे जनपद के पत्रकारों जन सैलाब और लोकप्रियता को देख पूछे कई अहम सवाल! 
वही मुस्कुराते हुए ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने क्या कुछ कहा जिसे वीडियो विजुअल के माध्यम से दिखाएंगे 
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओपी पासवान, जिला सचिव राकेश चौरसिया, लोटन राम, असलम, अंसार भगवान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ‘फौजी’, जिला सचिव वसी हैदर ‘गुड्डू’, पिछड़ा वर्ग के बृजेश सिंह चौहान, शिक्षक सभा के जिला महासचिव घनश्याम यादव, युवा नेता अनिल यादव, पूर्व पार्षद पहलवान राम अंजोर यादव, जगराम यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला। अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला। कहा,अखिलेश यादव और सपा सहारनपुर में मस्जिद के बहाने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह कार्रवाई धार्मिक ढांचे पर नहीं, अवैध निर्माण पर हुई है। जिला जज ने प्रबंध समिति की अपील खारिज की, सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश बरकरार। जांच में खुलासा-DM कार्यालय परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था ढांचा, मस्जिद पक्ष मालिकाना हक का कोई दस्तावेज नहीं दे सका। सपा-कांग्रेस वोट बैंक के लिए अवैध कब्जे को जायज ठहरा रहीं, यह न्यायपालिका के आदेश की अवहेलना है।
    1
    अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला।

अयोध्या पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सपा पर बड़ा हमला।
कहा,अखिलेश यादव और सपा सहारनपुर में मस्जिद के बहाने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह कार्रवाई धार्मिक ढांचे पर नहीं, अवैध निर्माण पर हुई है। जिला जज ने प्रबंध समिति की अपील खारिज की, 
सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश बरकरार। जांच में खुलासा-DM कार्यालय परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था ढांचा,
मस्जिद पक्ष मालिकाना हक का कोई दस्तावेज नहीं दे सका। सपा-कांग्रेस वोट बैंक के लिए अवैध कब्जे को जायज ठहरा रहीं, यह न्यायपालिका के आदेश की अवहेलना है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास भदरसा चौकी के आखिरी अस्तित्व तक जुड़ा रहेगा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का नाम कोई सरकारी मदद नहीं संभ्रांत लोगों से मिन्नते कर बना दिया आलीशान चौकी भदरसा अयोध्या। भदरसा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का स्थानांतरण कर दिया गया जिनका ट्रांसफर एक पुलिस प्रक्रिया के तहत किया गया कमलेश साहनी भदरसा चौकी की कमान उस समय सम्भाले थे जब पुलिस विभाग और सरकार को समझ नहीं आ रहा था कि भदरसा में क्या होने वाला था चारों तरफ तना तनी का माहौल ये कह सकते है कि बारूद के ढेर पर बैठा था भदरसा तब कमलेश साहनी ने बड़ी सूझ बूझ ने भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्र को शांत कराया जहां जरूरत पड़ी सख्ती की सख्त किया जहां जरूरत पड़ी समझाने की समझाया जहां जरूरत पड़ी कार्यवाही की वहां कार्यवाही की वही अपराधियों पर सख्ती एवं पीढ़ियों के साथ एक किला बनकर खड़े रहने वाले थे चौकी इंचार्ज भदरसा कमलेश साहनी जहां भदरसा चौकी का अपना कोई स्थायी जगह नहीं थी दर बदर भटकने को मजबूर थी भदरसा चौकी ऐसे में अधिकारियों से निवेदन कर भदरसा चौकी के लिए जमीन ली तो वही संभ्रांत लोगों से निवेदन कर लगभग 15 लाख से ऊपर के कीमत की चौकी का निर्माण भदरसा में ये जानते हुए कराया कि उन्हें उसमें रहने का मौका बहुत कम मिलेगा या नहीं मिलेगा निर्माण कराया और निर्माण के दौरान कई यातनाओं समस्याओं का सामना करना पड़ा वही भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों जहां एक चिंगारी सब कुछ तबाह करने के लिया पर्याप्त होती है वहां के हिन्दू मुस्लिम के त्यौहार होली दीपावली ईद बकरीद जैसे त्योहारों को बड़ी कुशलता और शालीनता ने निपटाया था चौकी कमलेश साहनी की क्षेत्र की जनता खुद तारीफ करती है उन्होंने कभी गरीब अमीर का फर्क नहीं देखा जो गलत था उसपर कार्यवाही की एक पैसे वाले व्यक्ति को घमंड हो गया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है वह गरीबों की जमीनों पर बराबर कब्जा करने का प्रयास करता लेकिन कमलेश साहनी ने उसका चालान कर संविधान का पाठ पढ़ा दिया था भदरसा चौकी की कमान कमलेश साहनी की जगह अब बीकापुर के दरोगा विजय तिवारी संभालेंगे लेकिन जो छाप पुलिस की और न्याय की कमलेश साहनी भदरसा में कर गए शायद उसकी पूर्ति कोई कर पाए
    1
    भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का  जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास
भदरसा चौकी को अपनी स्थाई चौकी का  जन्म दे गए चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी रच दिया इतिहास
भदरसा चौकी के आखिरी अस्तित्व तक जुड़ा रहेगा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का नाम
कोई सरकारी मदद नहीं संभ्रांत लोगों से मिन्नते कर बना दिया आलीशान चौकी भदरसा
अयोध्या। भदरसा चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी का स्थानांतरण कर दिया गया जिनका ट्रांसफर एक पुलिस प्रक्रिया के तहत किया गया कमलेश साहनी भदरसा चौकी की कमान उस समय सम्भाले थे जब पुलिस विभाग और सरकार को समझ नहीं आ रहा था कि भदरसा में क्या होने वाला था चारों तरफ तना तनी का माहौल ये कह सकते है कि बारूद  के ढेर पर बैठा था भदरसा तब कमलेश साहनी ने बड़ी सूझ बूझ ने भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्र को शांत कराया 
जहां जरूरत पड़ी सख्ती की सख्त किया जहां जरूरत पड़ी समझाने की समझाया जहां जरूरत पड़ी कार्यवाही की वहां कार्यवाही की वही अपराधियों पर सख्ती एवं पीढ़ियों के साथ एक किला बनकर खड़े रहने वाले थे चौकी इंचार्ज भदरसा कमलेश साहनी
जहां भदरसा चौकी का अपना कोई स्थायी जगह नहीं थी दर बदर भटकने को मजबूर थी भदरसा चौकी ऐसे में अधिकारियों से निवेदन कर भदरसा चौकी के लिए जमीन ली तो वही संभ्रांत लोगों से निवेदन कर लगभग 15 लाख से ऊपर के कीमत की चौकी का निर्माण भदरसा में  ये जानते हुए कराया कि उन्हें उसमें रहने का मौका बहुत कम मिलेगा या नहीं मिलेगा निर्माण कराया और निर्माण के दौरान कई यातनाओं समस्याओं का सामना करना पड़ा 
वही भदरसा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों जहां एक चिंगारी सब कुछ तबाह करने के लिया पर्याप्त होती है वहां के हिन्दू मुस्लिम के त्यौहार होली दीपावली ईद बकरीद जैसे त्योहारों को बड़ी कुशलता और शालीनता ने निपटाया था 
चौकी कमलेश साहनी की क्षेत्र की जनता खुद तारीफ करती है उन्होंने कभी गरीब अमीर का फर्क नहीं देखा जो गलत था उसपर कार्यवाही की एक पैसे वाले व्यक्ति को घमंड हो गया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है वह गरीबों की जमीनों पर बराबर कब्जा करने का प्रयास करता लेकिन कमलेश साहनी ने उसका चालान कर संविधान का पाठ पढ़ा दिया था 
भदरसा चौकी की कमान कमलेश साहनी की जगह अब बीकापुर के दरोगा विजय तिवारी संभालेंगे लेकिन जो छाप पुलिस की और न्याय की कमलेश साहनी भदरसा में कर गए शायद उसकी पूर्ति कोई कर पाए
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    14 hrs ago
  • अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई। बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाज की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया। परिषद के अध्यक्ष राम अवध ने कहा, संगठन 25 सालों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम कर रहा है। शिक्षा, बाल विवाह, परिवार नियोजन और मद्य निषेध पर किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिले हैं। अब 6-7 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही मृतक भोज जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रुदौली, दरियाबाद और मवई क्षेत्र में पासी और बौरासी समाज के बीच रोटी-बेटी का संबंध स्थापित होने से समाज राजनीतिक रूप से मजबूत होगा।
    4
    अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई।
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
अयोध्या के प्रेस क्लब में पासी कल्याण परिषद की बैठक संपन्न हुई।
जिसमें समाज की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
परिषद के अध्यक्ष राम अवध ने कहा, संगठन 25 सालों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम कर रहा है।
शिक्षा, बाल विवाह, परिवार नियोजन और मद्य निषेध पर किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिले हैं। 
अब 6-7 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा,
साथ ही मृतक भोज जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
रुदौली, दरियाबाद और मवई क्षेत्र में पासी और बौरासी समाज के बीच रोटी-बेटी का संबंध स्थापित होने से समाज राजनीतिक रूप से मजबूत होगा।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, तीन घंटे के प्रवास में देंगे करोड़ों की सौगात अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।कल अयोध्या दौरे से पहले अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की जानकारी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।सीएम योगी शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, फिर राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन करेंगे। शाम करीब 5 बजे वे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।सीएम के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
    2
    कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, तीन घंटे के प्रवास में देंगे करोड़ों की सौगात
अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।कल अयोध्या दौरे से पहले अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की जानकारी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।सीएम योगी शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे, फिर राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन करेंगे। शाम करीब 5 बजे वे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।सीएम के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव 11वीं पुण्यतिथि पर कल्याणपुर भीटरी में श्रद्धांजलि सभा, बच्चों को साइकिल वितरण और अतिथियों का सम्मान हैरिंग्टनगंज। किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर भीटरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के पिता स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में बने स्मृति स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को साइकिल वितरित की गईं। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और बाबू मित्रसेन यादव के विचारों एवं समाजसेवा को याद किया। ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने अपने दादाजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबू मित्रसेन यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज की सरकार किसानों पर दबाव बना रही है। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यक्रम में आनंद सेन यादव, तेज नारायण पांडे, हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर, लौटन राम निषाद, पारसनाथ यादव, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह राणा, राम लखन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, आनंद सिंह, अतुल यादव, एजाज अहमद, अखिलेश सिंह, अंकुर सेन यादव और ब्लॉक प्रमुख इंदू सेन यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबू मित्रसेन यादव के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव
गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव
11वीं पुण्यतिथि पर कल्याणपुर भीटरी में श्रद्धांजलि सभा, बच्चों को साइकिल वितरण और अतिथियों का सम्मान
हैरिंग्टनगंज। किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर भीटरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के पिता स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में बने स्मृति स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को साइकिल वितरित की गईं। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और बाबू मित्रसेन यादव के विचारों एवं समाजसेवा को याद किया।
ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने अपने दादाजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबू मित्रसेन यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज की सरकार किसानों पर दबाव बना रही है। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में आनंद सेन यादव, तेज नारायण पांडे, हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर, लौटन राम निषाद, पारसनाथ यादव, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह राणा, राम लखन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, आनंद सिंह, अतुल यादव, एजाज अहमद, अखिलेश सिंह, अंकुर सेन यादव और ब्लॉक प्रमुख इंदू सेन यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबू मित्रसेन यादव के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या मे बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह: बचाव ही सबसे बड़ा इलाज अयोध्या मे बदलते मौसम में वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए देवकाली स्थित डा. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बचाव को लेकर जानकारी साझा की है उनका कहना है कि बारिश, गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं..उन्होंने कहा कि बचाव के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, इम्युनिटी के लिए विटामिन C लें और आसपास पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर न पनपें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और बहुत तेज एसी या पंखे से बचें।बीमार होने पर ORS और नारियल पानी लें, हल्का सुपाच्य आहार लें, बाहर के पैकेज्ड जूस से बचें और पर्याप्त आराम करें।
    2
    अयोध्या मे बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डॉक्टर की सलाह: बचाव ही सबसे बड़ा इलाज

अयोध्या मे बदलते मौसम में वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए देवकाली स्थित डा. बृज किशोर होम्योपैथिक एंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बचाव को लेकर जानकारी साझा की है उनका कहना है कि बारिश, गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज बुखार, बदन दर्द, आंखों का लाल होना, भूख कम लगना और थकान इसके प्रमुख लक्षण हैं..उन्होंने कहा कि बचाव के लिए खूब पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, इम्युनिटी के लिए विटामिन C लें और आसपास पानी जमा न होने दें ताकि डेंगू-मलेरिया के मच्छर न पनपें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और बहुत तेज एसी या पंखे से बचें।बीमार होने पर ORS और नारियल पानी लें, हल्का सुपाच्य आहार लें, बाहर के पैकेज्ड जूस से बचें और पर्याप्त आराम करें।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • धर्म पथ पर सूर्य स्तंभों की बदहाली,40मे से 20 बंद, जल रहे स्तंभों की रोशनी भी माध्यम बिपिन पांडेय इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या अयोध्या। रामनगरी के वीआईपी मार्ग धर्म पथ पर लगे सूर्य स्तंभ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। धर्म पथ पर कुल 40 सूर्य स्तंभ लगे हैं, जिनमें से मुश्किल से 20 ही जलते नजर आते हैं और उनमें भी कई की रोशनी मद्धम पड़ चुकी है। करीब 20 स्तंभ लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे उनके खराब होने की आशंका जताई जा रही है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से धर्म पथ परियोजना के तहत इन स्तंभों को लगवाया था, जो अब रखरखाव के अभाव में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय धर्म पथ पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। सवाल उठ रहा है कि *40 में आधे बंद और जो जल रहे उनकी रोशनी मद्धम - आखिर जिम्मेदार कौन है?
    1
    धर्म पथ पर सूर्य स्तंभों की बदहाली,40मे से 20 बंद, जल रहे स्तंभों की रोशनी भी माध्यम 
बिपिन पांडेय इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
अयोध्या 
अयोध्या।  रामनगरी के वीआईपी मार्ग धर्म पथ पर लगे सूर्य स्तंभ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। धर्म पथ पर कुल 40 सूर्य स्तंभ लगे हैं, जिनमें से मुश्किल से 20 ही जलते नजर आते हैं और उनमें भी कई की रोशनी मद्धम पड़ चुकी है।
करीब 20 स्तंभ लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे उनके खराब होने की आशंका जताई जा रही है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से धर्म पथ परियोजना के तहत इन स्तंभों को लगवाया था, जो अब रखरखाव के अभाव में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय धर्म पथ पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। सवाल उठ रहा है कि *40 में आधे बंद और जो जल रहे उनकी रोशनी मद्धम - आखिर जिम्मेदार कौन है?
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.