बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।
बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।
- मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों का किया लोकार्पण सुल्तानपुर-प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, श्री रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को तहसील लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालयों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निबंधन विभाग के राजस्व में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है और क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मंत्री जी ने दोहराया कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्त सम्बन्धियों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण के लिए मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप शुल्क की व्यवस्था की है, जबकि महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 104 नए उप निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल रामजीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयसिंहपुर रवि शंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह, नगर प्रमुख कादीपुर आनन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर रवीन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों में डीआईजी अयोध्या मंडल जगदम्बा शुक्ला, एआईजी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह, उप निबंधक सदर अनिरुद्ध कुमार यादव, उप निबंधक लंभुआ धीरेन्द्र कुमार राय एवं उप निबंधक जयसिंहपुर आदित्य कुमार जायसवाल, दस्तावेज लेखकगण एवं बार के सदस्य भी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने इस निर्माण कार्य की खुले दिल से सराहना की।1
- गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव 11वीं पुण्यतिथि पर कल्याणपुर भीटरी में श्रद्धांजलि सभा, बच्चों को साइकिल वितरण और अतिथियों का सम्मान हैरिंग्टनगंज। किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर भीटरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के पिता स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में बने स्मृति स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को साइकिल वितरित की गईं। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और बाबू मित्रसेन यादव के विचारों एवं समाजसेवा को याद किया। ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने अपने दादाजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबू मित्रसेन यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज की सरकार किसानों पर दबाव बना रही है। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यक्रम में आनंद सेन यादव, तेज नारायण पांडे, हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर, लौटन राम निषाद, पारसनाथ यादव, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह राणा, राम लखन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, आनंद सिंह, अतुल यादव, एजाज अहमद, अखिलेश सिंह, अंकुर सेन यादव और ब्लॉक प्रमुख इंदू सेन यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबू मित्रसेन यादव के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- अयोध्या जिनका धाम मन से लो उनका नाम बन जाये सब बिगड़े काम बोलो सियावर रामचंद्र जी की जय आद्विक रेजीडेंसी1
- गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत गेम्स पीरियड में अचानक बेहोश हुई कक्षा-1 की छात्रा, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के यश कॉन्वेंट स्कूल में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को कक्षा-1 की एक छात्रा गेम्स पीरियड के दौरान अपनी कक्षा में खेलते समय अचानक बेहोश हो गई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।1
- लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi1
- बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।1