मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों का किया लोकार्पण सुल्तानपुर-प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, श्री रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को तहसील लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालयों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निबंधन विभाग के राजस्व में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है और क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मंत्री जी ने दोहराया कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्त सम्बन्धियों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण के लिए मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप शुल्क की व्यवस्था की है, जबकि महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 104 नए उप निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल रामजीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयसिंहपुर रवि शंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह, नगर प्रमुख कादीपुर आनन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर रवीन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों में डीआईजी अयोध्या मंडल जगदम्बा शुक्ला, एआईजी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह, उप निबंधक सदर अनिरुद्ध कुमार यादव, उप निबंधक लंभुआ धीरेन्द्र कुमार राय एवं उप निबंधक जयसिंहपुर आदित्य कुमार जायसवाल, दस्तावेज लेखकगण एवं बार के सदस्य भी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने इस निर्माण कार्य की खुले दिल से सराहना की।
मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों का किया लोकार्पण सुल्तानपुर-प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, श्री रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को तहसील लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालयों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निबंधन विभाग के राजस्व में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है और क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मंत्री जी ने दोहराया कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्त सम्बन्धियों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण के लिए मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप शुल्क की व्यवस्था की है, जबकि महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 104 नए उप निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल रामजीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयसिंहपुर रवि शंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह, नगर प्रमुख कादीपुर आनन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर रवीन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों में डीआईजी अयोध्या मंडल जगदम्बा शुक्ला, एआईजी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह, उप निबंधक सदर अनिरुद्ध कुमार यादव, उप निबंधक लंभुआ धीरेन्द्र कुमार राय एवं उप निबंधक जयसिंहपुर आदित्य कुमार जायसवाल, दस्तावेज लेखकगण एवं बार के सदस्य भी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने इस निर्माण कार्य की खुले दिल से सराहना की।
- पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शहीद स्वर्गीय चुन्नीलाल स्मृति वन का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मियांवाकी पद्धति से विकसित किए जा रहे इस वन में विभिन्न प्रजातियों के 19,600 पौधे रोपित किए गए हैं। यह वन भारतीय सेना में शहीद हुए सैनिकों के प्रति समर्पित है। ग्राम पंचायत के अनुसार, वन का निर्माण ग्राम निधि के अंतर्गत बी.बी.जी. राम जी योजना के तहत कराया गया है। कार्य की अनुमानित लागत 25,23,403 रुपये है। वन का क्षेत्रफल 80×70 मीटर निर्धारित किया गया है। कार्य में प्रतिदिन मजदूरी की दर 300 रुपये बताई गई है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार और ग्राम सचिव विजय कुमार के मार्गदर्शन में कराए गए इस कार्य का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को स्थायी सम्मान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मियांवाकी पद्धति के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वन को विकसित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार ने बताया कि वन में पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रतिदिन मजदूरों द्वारा निराई-गुड़ाई का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह सुबह-शाम वन की देखरेख के लिए स्वयं भी आते हैं। पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत की यह पहल शहीदों की स्मृति को प्रकृति से जोड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।1
- सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- *मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर* सुल्तानपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026,दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था। इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था। मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है। इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले, सबका निस्तारण कराया जा सकता है। और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है।4
- इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या* *क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है* *इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या* *क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है* बरगदिया गाँव में भूख से जूझता एक ब्राह्मण परिवार …The messenger ✍️✍️✍️** सबसे दर्दनाक बात ये है कि … बच्चों की थाली में महीनों से दाल-सब्जी नहीं, सिर्फ सूखे चावल, नमक और थोड़ा तेल है। 😢 अर्पिता पांडे नाम की यह महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ऐसी गरीबी में जी रही हैं, जिसे “गरीब” कहना भी कम होगा। यह परिवार महा-गरीब है। घर का हाल इतना बुरा है कि दीवारें टूट-फूट चुकी हैं, छत कहीं-कहीं धँसी हुई है और पूरा मकान खंडहर जैसा लगता है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे आज नहीं, बल्कि कई महीनों से भूखे पेट सो रहे हैं। उनका रोजाना का भोजन सिर्फ सूखे चावल में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर बनाया जाता है। न दाल, न सब्जी, न दूध… सिर्फ वही एक थाली जो भूख मिटाने के बजाय सिर्फ जिंदा रहने के लिए काफी है। जब अर्पिता पांडे ने रो-रोकर अपना दुख सुनाया तो रूहें थर्रा गई 🥹💔 अयोध्या के बरगदिया गाँव का यह परिवार अब आपकी नजर में है। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो आगे बढ़कर हाथ बढ़ाएँ। क्योंकि भूख से लड़ते इन मासूम चेहरों को देखने के बाद, चुप रहना संभव नहीं।1
- 18 साल से बदहाल है करौंदीकला की सड़क, 2007 में बनी 500 मीटर सड़क अब मौत का गड्ढा, बच्चे गिर-गिर कर स्कूल जा रहे* 18 साल से बदहाल है करौंदीकला की सड़क, 2007 में बनी 500 मीटर सड़क अब मौत का गड्ढा, बच्चे गिर-गिर कर स्कूल जा रहे* *करौंदी कला (सुल्तानपुर)।* करौंदीकला ब्लॉक भटोता तुलसी पट्टी गांव की मुख्य मार्ग 500 मीटर सड़क 2007-08 में बनी थी, तब से आज तक मरम्मत नहीं हुई। गिट्टियां उखड़ गई हैं, बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत ये है कि स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे रोज फिसलकर गिर रहे हैं, कई घायल भी हो चुके हैं। जनप्रतिनिधि मौन हैं, जिम्मेदार अनजान। *सवाल - क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है प्रशासन को?*1
- अमेठी में घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक लापता ,तालाब में डूबने की आशंका, गोताखोरों के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा अमेठी के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेल रहा दो साल का अनस अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गलियों, आसपास के घरों और संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए पहले स्थानीय गोताखोरों ने छानबीन की। काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं मिला तो पुलिस की मदद से SDRF की टीम बुलाई गई। टीम गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रही है। अनस मूल रूप से मिर्जापुर के विंध्याचल का रहने वाला है। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अमेठी स्थित ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग आसपास ही थे, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने बच्चे को देखा तो वह वहां मौजूद नहीं था। बच्चे के गायब होने का पता चलते ही परिजनों ने आसपास के घरों और गलियों में तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले में भी लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अनस का कोई पता नहीं चला। परिवार ने संभावित अनहोनी की आशंका में मोहल्ले के पास मौजूद तालाब और कुएं में भी बच्चे की तलाश शुरू करवाई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने सुबह से तालाब में छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक पानी में तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। SDRF के जवान गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। बच्चे की तलाश के साथ पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा घर के सामने से किस दिशा में गया। आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अनस के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई थी। मासूम के अचानक लापता होने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब और परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। मुजीब के तीन बच्चे हैं। अनस सबसे छोटा है, जबकि उससे बड़े बेटे अल्तमस और अहद हैं। परिवार लगातार बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मासूम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज की जांच के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। तालाब में SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस बच्चे के लापता होने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।4
- गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव 11वीं पुण्यतिथि पर कल्याणपुर भीटरी में श्रद्धांजलि सभा, बच्चों को साइकिल वितरण और अतिथियों का सम्मान हैरिंग्टनगंज। किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर भीटरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के पिता स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में बने स्मृति स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को साइकिल वितरित की गईं। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और बाबू मित्रसेन यादव के विचारों एवं समाजसेवा को याद किया। ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने अपने दादाजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबू मित्रसेन यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज की सरकार किसानों पर दबाव बना रही है। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यक्रम में आनंद सेन यादव, तेज नारायण पांडे, हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर, लौटन राम निषाद, पारसनाथ यादव, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह राणा, राम लखन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, आनंद सिंह, अतुल यादव, एजाज अहमद, अखिलेश सिंह, अंकुर सेन यादव और ब्लॉक प्रमुख इंदू सेन यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबू मित्रसेन यादव के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- संजय सिंह का दिल्ली की 4 इंजन सरकार पर हमला बोले- इंसान की जिंदगी सस्ती हुई, सुरक्षा नहीं दे पा रही सरकार; दिखावे की कार्रवाई होती है सुल्तानपुर में संजय सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर '4 इंजन' की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि सरकार उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। संजय सिंह ने कहा कि जब कोई बड़ी घटना होती है, तो दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है। इसके बाद अगली घटना का इंतजार होता है। उन्होंने दिल्ली में रेलवे की भगदड़, मालवीय नगर में आग लगने की घटना और बिल्डिंग गिरने जैसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सरकार पर लोगों को परेशान करने और तोड़ने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए हॉस्टल का इंतजाम नहीं है। उन्हें 18-20 हजार रुपये में पीजी में रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक, उनके भाई और एमसीडी अधिकारियों को बिल्डिंग के बेसमेंट में बारिश के दौरान चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी थी। ऐसे में 6-7 लोगों की जान जाने का जिम्मेदार कौन होगा? संजय सिंह ने सवाल उठाया कि इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों हो गई है कि '4 इंजन' की सरकार भी उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य, एमसीडी और एलजी, सब पर इन्हीं का राज है। फिर भी सुरक्षा नहीं मिल पा रही। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ दिनों के लिए कार्रवाई होगी और फिर सबको दोषमुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि अभी सबसे जरूरी है कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जाए और उनका जीवन बचाया जाए। इसके बाद एक स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि कम से कम डीयू के पास अपना हॉस्टल होना चाहिए, ताकि छात्रों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने मुआवजे की घोषणा पर भी सवाल उठाया।1
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। दुर्घटना के बाद का Golden Hour बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना देर किए की गई छोटी-सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है। सड़क पर सावधानी रखें, यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए जरूर आगे आएँ।1