पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शहीद स्वर्गीय चुन्नीलाल स्मृति वन का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मियांवाकी पद्धति से विकसित किए जा रहे इस वन में विभिन्न प्रजातियों के 19,600 पौधे रोपित किए गए हैं। यह वन भारतीय सेना में शहीद हुए सैनिकों के प्रति समर्पित है। ग्राम पंचायत के अनुसार, वन का निर्माण ग्राम निधि के अंतर्गत बी.बी.जी. राम जी योजना के तहत कराया गया है। कार्य की अनुमानित लागत 25,23,403 रुपये है। वन का क्षेत्रफल 80×70 मीटर निर्धारित किया गया है। कार्य में प्रतिदिन मजदूरी की दर 300 रुपये बताई गई है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार और ग्राम सचिव विजय कुमार के मार्गदर्शन में कराए गए इस कार्य का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को स्थायी सम्मान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मियांवाकी पद्धति के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वन को विकसित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार ने बताया कि वन में पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रतिदिन मजदूरों द्वारा निराई-गुड़ाई का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह सुबह-शाम वन की देखरेख के लिए स्वयं भी आते हैं। पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत की यह पहल शहीदों की स्मृति को प्रकृति से जोड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।
पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शहीद स्वर्गीय चुन्नीलाल स्मृति वन का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मियांवाकी पद्धति से विकसित किए जा रहे इस वन में विभिन्न प्रजातियों के 19,600 पौधे रोपित किए गए हैं। यह वन भारतीय सेना में शहीद हुए सैनिकों के प्रति समर्पित है। ग्राम पंचायत के अनुसार, वन का निर्माण ग्राम निधि के अंतर्गत बी.बी.जी. राम जी योजना के तहत कराया गया है। कार्य की अनुमानित लागत 25,23,403 रुपये है। वन का क्षेत्रफल 80×70 मीटर निर्धारित किया गया है। कार्य में प्रतिदिन मजदूरी की दर 300 रुपये बताई गई है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार और ग्राम सचिव विजय कुमार के मार्गदर्शन में कराए गए इस कार्य का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को स्थायी सम्मान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मियांवाकी पद्धति के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वन को विकसित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार ने बताया कि वन में पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रतिदिन मजदूरों द्वारा निराई-गुड़ाई का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह सुबह-शाम वन की देखरेख के लिए स्वयं भी आते हैं। पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत की यह पहल शहीदों की स्मृति को प्रकृति से जोड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।
- गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव गरीबों और किसानों की आवाज थे स्वगीर्य बाबू मित्रसेन यादव 11वीं पुण्यतिथि पर कल्याणपुर भीटरी में श्रद्धांजलि सभा, बच्चों को साइकिल वितरण और अतिथियों का सम्मान हैरिंग्टनगंज। किसान विद्यालय इंटर कॉलेज कल्याणपुर भीटरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के पिता स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिसर में बने स्मृति स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को साइकिल वितरित की गईं। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और बाबू मित्रसेन यादव के विचारों एवं समाजसेवा को याद किया। ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने अपने दादाजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबू मित्रसेन यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज की सरकार किसानों पर दबाव बना रही है। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यक्रम में आनंद सेन यादव, तेज नारायण पांडे, हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर, लौटन राम निषाद, पारसनाथ यादव, जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह राणा, राम लखन कोरी, राम प्रगट रावत, रोली यादव, साहबलाल यादव, आनंद सिंह, अतुल यादव, एजाज अहमद, अखिलेश सिंह, अंकुर सेन यादव और ब्लॉक प्रमुख इंदू सेन यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबू मित्रसेन यादव के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- अयोध्या जिनका धाम मन से लो उनका नाम बन जाये सब बिगड़े काम बोलो सियावर रामचंद्र जी की जय आद्विक रेजीडेंसी1
- मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों का किया लोकार्पण सुल्तानपुर-प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, श्री रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को तहसील लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालयों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निबंधन विभाग के राजस्व में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है और क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मंत्री जी ने दोहराया कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्त सम्बन्धियों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण के लिए मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप शुल्क की व्यवस्था की है, जबकि महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 104 नए उप निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल रामजीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयसिंहपुर रवि शंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह, नगर प्रमुख कादीपुर आनन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर रवीन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों में डीआईजी अयोध्या मंडल जगदम्बा शुक्ला, एआईजी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह, उप निबंधक सदर अनिरुद्ध कुमार यादव, उप निबंधक लंभुआ धीरेन्द्र कुमार राय एवं उप निबंधक जयसिंहपुर आदित्य कुमार जायसवाल, दस्तावेज लेखकगण एवं बार के सदस्य भी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने इस निर्माण कार्य की खुले दिल से सराहना की।1
- सिद्धनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, उमड़ा आस्था का सैलाब (अमानीगंज/मिल्कीपुर/अयोध्या) पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आज सोमवार को आस्था, भक्ति और सेवा के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक आयोजन के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही सिद्धनाथ मंदिर परिसर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के बहाने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी इस भीड़ को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या देखी तो पूर्व उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत से कई सधे हुए सवाल भी किए। सबसे अहम सवाल - क्या मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब महज धार्मिक आयोजन तक सीमित है या इसके पीछे आने वाले समय की कोई बड़ी राजनीतिक तस्वीर भी दिखाई दे रही है? इतनी बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और भव्य आयोजन को क्या 2027 की संभावित राजनीतिक तैयारी के संकेत के तौर पर देखा जाए? सवालों के जवाब में सुरेंद्र कुमार रावत ने अपने सहज और मृदुल अंदाज में क्या कहा, उन्होंने इस भीड़ और आयोजन को किस नजरिए से देखा तथा 2027 को लेकर उनकी क्या रणनीति या सोच है—यह तस्वीर उनके बयान से ही साफ होगी। सिद्धनाथ मंदिर का यह आयोजन भले ही धार्मिक आस्था का केंद्र रहा हो, लेकिन उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है। ब्यूरो रिपोर्ट4
- अयोध्या। कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। अयोध्या। कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रहे। चंपत राय ने कहा कि 15 हजार से अधिक संतों के प्रयासों का परिणाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी एक परिभाषा, वेशभूषा या पूजा पद्धति में सीमित नहीं किया जा सकता। चंपत राय ने कहा कि त्योहार और उत्सव हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में गए भारतीय अपने साथ रामचरितमानस और गीता लेकर गए, जिसने उन्हें हिंदुत्व से जोड़े रखा। 1964 में जन्माष्टमी के दिन मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन, छुआछूत दूर करना और हिंदू समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना शामिल रहा। चंपत राय के मुताबिक विहिप आज 75 हजार से अधिक गांवों-शहरों और 25 देशों में काम कर रही है। कार्यक्रम में वेद एवं संस्कृत विद्यालयों के बटुकों को विहिप की स्थापना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। महंत राजकुमार दास ने आशीर्वचन दिया।2
- अयोध्या,कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। अयोध्या,कारसेवकपुरम सभागार में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय रहे।चंपत राय ने कहा कि 15 हजार से अधिक संतों के प्रयासों का परिणाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी एक परिभाषा, वेशभूषा या पूजा पद्धति में सीमित नहीं किया जा सकता। चंपत राय ने कहा कि त्योहार और उत्सव हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में गए भारतीय अपने साथ रामचरितमानस और गीता लेकर गए, जिसने उन्हें हिंदुत्व से जोड़े रखा। 1964 में जन्माष्टमी के दिन मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन, छुआछूत दूर करना और हिंदू समाज को शिक्षित व संस्कारवान बनाना शामिल रहा। चंपत राय के मुताबिक विहिप आज 75 हजार से अधिक गांवों-शहरों और 25 देशों में काम कर रही है। कार्यक्रम में वेद एवं संस्कृत विद्यालयों के बटुकों को विहिप की स्थापना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। महंत राजकुमार दास ने आशीर्वचन दिया।2
- रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका स्कूल का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा… अयोध्या मे जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, अयोध्या के तत्वावधान में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अयोध्या डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार, संतुलन और शानदार स्केटिंग कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सी. अविन राज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। वही विद्यालय के प्रबंधक मदन मोहन त्रिपाठी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, अयोध्या के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक सफलता हासिल की और ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतिभागी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को भी मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों और अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता का सफल संयोजन एवं संचालन आयोजन सचिव रविन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की शानदार जीत से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में विद्यालय की एक और महत्वपूर्ण सफलता बताया।4
- पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित पलिया प्रतापशाह में शहीदों की याद में तैयार हुआ हरित स्मारक, मियांवाकी पद्धति से 19,600 पौधे रोपित हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया प्रतापशाह में शहीद स्वर्गीय चुन्नीलाल स्मृति वन का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मियांवाकी पद्धति से विकसित किए जा रहे इस वन में विभिन्न प्रजातियों के 19,600 पौधे रोपित किए गए हैं। यह वन भारतीय सेना में शहीद हुए सैनिकों के प्रति समर्पित है। ग्राम पंचायत के अनुसार, वन का निर्माण ग्राम निधि के अंतर्गत बी.बी.जी. राम जी योजना के तहत कराया गया है। कार्य की अनुमानित लागत 25,23,403 रुपये है। वन का क्षेत्रफल 80×70 मीटर निर्धारित किया गया है। कार्य में प्रतिदिन मजदूरी की दर 300 रुपये बताई गई है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार और ग्राम सचिव विजय कुमार के मार्गदर्शन में कराए गए इस कार्य का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को स्थायी सम्मान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मियांवाकी पद्धति के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वन को विकसित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान आलोक कुमार ने बताया कि वन में पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रतिदिन मजदूरों द्वारा निराई-गुड़ाई का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह सुबह-शाम वन की देखरेख के लिए स्वयं भी आते हैं। पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत की यह पहल शहीदों की स्मृति को प्रकृति से जोड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।1