Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव केआवाहन लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में मंगलवार 17 मार्च को प्रदर्शन की घोषणा की गई है।भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे कोतवाली का घेराव करेंगे।आरोप है कि कोतवाली और चौकी प्रभारी ने एक महिला के साथ मारपीट की और बिजली का करंट लगाया।संगठन ने आरोपित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जेल भेजने की मांग की है
Zahira Bano
लखनऊ भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव केआवाहन लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में मंगलवार 17 मार्च को प्रदर्शन की घोषणा की गई है।भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे कोतवाली का घेराव करेंगे।आरोप है कि कोतवाली और चौकी प्रभारी ने एक महिला के साथ मारपीट की और बिजली का करंट लगाया।संगठन ने आरोपित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जेल भेजने की मांग की है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अवैध एलपीजी सिलेंडरों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी कर 610 अवैध LPG सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें गैरकानूनी तरीके से स्टॉक कर रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए सिलेंडर इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों के बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल कालाबाज़ारी, अवैध सप्लाई और घरेलू गैस की व्यावसायिक खपत में किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध स्टॉकिंग कब से चल रही थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और सिलेंडरों की सप्लाई किन-किन जगहों पर की जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोदाम संचालक और इस रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।1
- लखनऊ काशीराम कॉलोनी में गैस पाइपलाइन लीकेज से मचा हड़कंप - लखनऊ के काशीराम कॉलोनी गरीब आवास योजना, सडरौना इलाके में गैस पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप मच गया।* *लीकेज की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।* *किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए लीकेज पाइपलाइन पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में गैस पाइपलाइन की कोई खास जरूरत नहीं थी, फिर भी इसे बिछा दिया गया, जिससे अब लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।*1
- लखनऊ।* पीजीआई थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रिकवरी एजेंटों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कई लोगों से जबरन वसूली किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक विकास रावत, प्रशांत सिंह और दुर्गेश शुक्ला नाम के कुछ लोग कथित तौर पर रिकवरी के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग क्षेत्र में दबाव बनाकर लोगों से पैसा वसूलते हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लोगों को कथित रूप से कुछ कारखासों का संरक्षण भी प्राप्त है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं और खुलेआम वसूली का खेल जारी है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्षेत्र में चल रही अवैध वसूली पर कब तक रोक लगती है।1
- *लखनऊ में बीच सड़क पर दबंगों की गुंडई, लोहिया चौराहे के पास जमकर मारपीट का वीडियो वायरल* राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम लोहिया चौराहे के पास बीच सड़क पर कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक आपस में भिड़े हुए हैं और सड़क पर ही एक-दूसरे को पीट रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।1
- Post by Akhileshtrivedi Shashwat1
- लखनऊ, नवनीत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस लखनऊ द्वारा देश की महान वीरांगनाओं के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान विपिन खंड लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह का उद्देश्य भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली वीरांगनाओं की स्मृति को सहेजना तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगनाओं के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा। समारोह के दौरान उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके आदर्शों को समाज में प्रसारित करने का संकल्प लिया जाएगा। इस सम्मान समारोह में देश प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर अमरीक सिंह जिन्होंने 1977 में लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया बीएससी एमएससी केमिस्ट्री पीएचडी केमेस्ट्री से डिग्री प्राप्त करने के उपरांत लखनऊ विश्वविद्यालय के कांस्टीट्यूएंट कॉलेज इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर टेक्नोलॉजी में 35 वर्ष सेवा देने के उपरांत 2020 से निरंतर कुलपति हैं उनके कार्यों की प्रशंसा रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा होती रहती है। लखनऊ विश्वविद्यालय के अपने मित्रों तथा पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारी का सम्मान करने का निर्णय उनकी पहल पर ही हो रहा है। के इस समारोह में देश की ग्यारह वीरांगनाओं के नाम से सम्मान दिए जाएंगे और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों की स्मृति में अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। महान वीरांगना जिनकी स्मृति में यह सम्मान में यह अवार्ड दिया जाएगा, ऐसी वीरांगनाओं को रेखांकित करने का उल्लेखनीय प्रयास नवनीत ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा किया जा रहा है। इस श्रेणी के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रानी पद्मावती मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रानी दुर्गाक्ती मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रजिया सुल्ताना मेमोरियल नेशनल अवार्ड, बेगम हजरत महल मेमोरियल नेशनल अवार्ड, हाड़ी रानी मेमोरियल नेशनल अवार्ड, वेलू नचियार मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रानी अवंती बाई मेमोरियल नेशनल अवार्ड, पत्रा धाय मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रानी चिन्नम्मा मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रानी अहिल्याबाई होल्कर मेमोरियल नेशनल अवार्ड सहित कुल 11 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों की स्मृति में कुंवर रामवीर सिंह मेमोरियल नेशनल अवार्ड, अतुल अनजान मेमोरियल नेशनल अवार्ड, बेन सिंह मेमोरियल नेशनल अवार्ड, इंद्रदेव सिंह मेमोरियल नेशनल अवार्ड, डीपी बोरा मेमोरियल नेशनल अवार्ड, समरपाल सिंह मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रविंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल अवार्ड, सत्यदेव त्रिपाठी मेमोरियल नेशनल अवार्ड, रोबिन मित्रा मेमोरियल नेशनल अवार्ड, राम अवतार दीक्षित मेमोरियल नेशनल अवार्ड, प्रोफेसर हरकिशन अवस्थी मेमोरियल नेशनल अवार्ड, ओंकार भारती बाबा मेमोरियल नेशनल अवार्ड, ब्रह्मा बक्श सिंह मेमोरियल नेशनल अवार्ड, डॉक्टर जगदीश गांधी मेमोरियल नेशनल अवार्ड सहित कुल 13 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कलराज मिश्र जी, पूर्व गवर्नर राजस्थान, दयाशंकर, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विंग कमांडर वंदना चौधरी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा जी, कल्याण कैंसर इंस्टिट्यूट के निदेशक एमएलबी भट्ट, अमिटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरएस तोमर जी (ग्वालियर), डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉक्टर सुधीर मिश्रा जी, पोलुशन बोर्ड के एडवाइजर प्रोफेसर एचबी सिंह, पूर्व कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह, पूर्व कुलपति प्रोफेसर डीपी तिवारी, पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमरीक सिंह, पूर्व कुलपति प्रोफेसर एएस विद्यार्थी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक और विशेष अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सरोज तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश जैसवाल, प्रोफेसर नीरज जैन, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, राणा प्रताप इंटर कॉलेज के श्री अनिल सिंह और मनोज दीक्षित शिरकत करेंगे। नवनीत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. अमरीक सिंह ने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास में महिलाओं के योगदान को व्यापक रूप से पहचान दिलाने का एक प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है और उनकी प्रेरणा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान कर उनको सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इतिहासकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा वीरांगनाओं के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी में देशभक्ति, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो सके।1
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण हादसातेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत बिजली विभाग के AE के बेटे की हादसे में मौत बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग करते वक्त हादसा बाइक ग्रुप के साथ नैतिक कर रहा था राइडिंग।1
- लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रिकवरी एजेंटों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कई लोगों से जबरन वसूली किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक विकास रावत, प्रशांत सिंह और दुर्गेश शुक्ला नाम के कुछ लोग कथित तौर पर रिकवरी के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग क्षेत्र में दबाव बनाकर लोगों से पैसा वसूलते हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लोगों को कथित रूप से कुछ कारखासों का संरक्षण भी प्राप्त है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं और खुलेआम वसूली का खेल जारी है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्षेत्र में चल रही अवैध वसूली पर कब तक रोक लगती है।1
- लखनऊ : हजरतगंज में नियमों को ताख पर रख समय से पहले शराब बिक्री, वीडियो वायरल - लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक देसी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेके पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस कथित अवैध बिक्री का खुलासा न हो, इसके लिए ठेके के सामने तिरपाल लगाकर अंदर होने वाली गतिविधियों को छिपाने की कोशिश भी की गई। वायरल वीडियो में भी यही दावा किया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह ठेका पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर स्थित है, तो फिर आखिर इतनी बेखौफ तरीके से नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत सही है, तो यह न सिर्फ आबकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।1