Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण हादसातेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण हादसातेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत बिजली विभाग के AE के बेटे की हादसे में मौत बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग करते वक्त हादसा बाइक ग्रुप के साथ नैतिक कर रहा था राइडिंग।
NATIONAL INDIA TV
लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण हादसातेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण हादसातेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत बिजली विभाग के AE के बेटे की हादसे में मौत बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग करते वक्त हादसा बाइक ग्रुप के साथ नैतिक कर रहा था राइडिंग।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ काशीराम कॉलोनी में गैस पाइपलाइन लीकेज से मचा हड़कंप - लखनऊ के काशीराम कॉलोनी गरीब आवास योजना, सडरौना इलाके में गैस पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप मच गया।* *लीकेज की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।* *किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए लीकेज पाइपलाइन पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में गैस पाइपलाइन की कोई खास जरूरत नहीं थी, फिर भी इसे बिछा दिया गया, जिससे अब लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।*1
- लखनऊ गढ़ी संजर खान में ईद गाह निरीक्षण साफ सफाई करा रहे अध्यक्ष ईदगाह अहसान अजीज पर हुआ जान लेवा हमला दबंग के परिवार में है हिस्ट्रीशीटर सहित आपराधिक प्रवृति के लोग गाड़ी पर हुई दो राउंड फायरिंग एक दर्जन लोगों ने मिलकर किया हमला विवाद के दौरान दबंगों ने जान से मारने की नीयत से किया अध्यक्ष पर फायर मलिहाबाद थाने पर एकत्र हजारों लोगों अपराधियों पर कार्यवाही की कर रहे माँग फायरिंग में बाल बाब बचे ईद गाह कमेटी अध्यक्ष अहसान अजीज पूर्व में भी दर्ज है आरोपियों पर कई अपराधिक मामले ईद गाह में दीवार सहित लगे सरकारी पत्थर को क्षतिग्रस्त कर आरोपियों ने खुद फेसबुक पर पोस्ट की वीडियो *एक नवम्बर 2024 में यही सभी परिवार के कलीम , सोनू आदि आधा दर्जन लोगों ने पुल के पास घेर कर पत्रकार को मारा था और 2 मोबाइल सहित 5000 लूट लिया था जिस पर मलिहाबाद थाने में SC ST के साथ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एक आरोपी कलीम मलीहाबाद पुलिस की हिरासत में है आरोपी अलीम, मुन्ना, सोनू, शादाब, फरार है जिसकी मलीहाबाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है1
- अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक होटल में उस समय बवाल मच गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया। बताया जा रहा है कि पति को पहले से शक था और पीछा करते हुए वह होटल पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।1
- लखनऊ के गोमती नगर इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रील वीडियो बनाते समय तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय 12वीं के छात्र नैतिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आदित्य और स्कूटी सवार कृष्णा व लव शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर 360 डिग्री कैमरा लगा था और दोनों युवक रील शूट कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- *पीजीआई थाना क्षेत्र में अवैध रिकवरी एजेंटों का आतंक, लोगों से की जा रही अवैध वसूली, पुलिस मौन* *लखनऊ।* पीजीआई थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रिकवरी एजेंटों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कई लोगों से जबरन वसूली किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक विकास रावत, प्रशांत सिंह और दुर्गेश शुक्ला नाम के कुछ लोग कथित तौर पर रिकवरी के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग क्षेत्र में दबाव बनाकर लोगों से पैसा वसूलते हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लोगों को कथित रूप से कुछ कारखासों का संरक्षण भी प्राप्त है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं और खुलेआम वसूली का खेल जारी है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्षेत्र में चल रही अवैध वसूली पर कब तक रोक लगती है।1
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण हादसा बिजली विभाग में कार्य करने वाले के बेटे की हुई मौत तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार भिड़ंत बिजली विभाग के AE के बेटे की हादसे में मौत बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग करते वक्त हादसा बाइक ग्रुप के साथ नैतिक कर रहा था राइडिंग।1
- लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रिकवरी एजेंटों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कई लोगों से जबरन वसूली किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक विकास रावत, प्रशांत सिंह और दुर्गेश शुक्ला नाम के कुछ लोग कथित तौर पर रिकवरी के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग क्षेत्र में दबाव बनाकर लोगों से पैसा वसूलते हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन लोगों को कथित रूप से कुछ कारखासों का संरक्षण भी प्राप्त है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हैं और खुलेआम वसूली का खेल जारी है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्षेत्र में चल रही अवैध वसूली पर कब तक रोक लगती है।1
- लखनऊ : हजरतगंज में नियमों को ताख पर रख समय से पहले शराब बिक्री, वीडियो वायरल - लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक देसी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेके पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस कथित अवैध बिक्री का खुलासा न हो, इसके लिए ठेके के सामने तिरपाल लगाकर अंदर होने वाली गतिविधियों को छिपाने की कोशिश भी की गई। वायरल वीडियो में भी यही दावा किया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह ठेका पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर स्थित है, तो फिर आखिर इतनी बेखौफ तरीके से नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत सही है, तो यह न सिर्फ आबकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।1
- लखनऊ भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के तत्वावधान में बढ़ती रसोई गैस (सिलेंडर) की महँगाई के विरोध में किसान कार्यालय से लेकर सीतापुर बाईपास तक जोरदार मार्च निकालते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए महँगाई कम करने की माँग की। इस दौरान अप निरीक्षक मजीद साहब व दरोगा राजेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर आम जनता और किसानों पर पड़ रही महँगाई की मार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अजय यादव जी, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी जी, युवा प्रदेश सचिव अयान, प्रदेश उपाध्यक्ष वकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश जी , जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, रानी रावत,युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान जी, जिला उपाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश, युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद मामा, जिला उपाध्यक्ष महताब, कलीम मामा, असगर भाई, नईम भाई, अक्की भाई, नसीम गाजी, हिमांशु, रजी भाई संगीता जी सहित संगठन के अनेक किसान-मजदूर साथी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1