SIR प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग SIR प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कन्नौज। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कमेटी जनपद कन्नौज के जिलाध्यक्ष मो. शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नसरापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा से कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. शाकिर हुसैन ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि फॉर्म-6 में बदलाव और फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग समेत कई प्रक्रियाओं को लेकर कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य सचिव के समक्ष कई बार आपत्तियां दर्ज कराई गईं, लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां लगातार दर्ज करा रही है और इसे लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय मानती है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने का कार्यक्रम भी रखा था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने पुतला दहन नहीं करने दिया और कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के अधिकार में हस्तक्षेप किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ. जहीर अहमद रिजवी, प्रमोद शाक्य, एहसानुल हक, शामशाद खान, मो. आमिर अंसारी एडवोकेट, असगर हुसैन, मीर हारून, पुष्पेंद्र पांडेय, अमोल दीक्षित, मेराज अली वारसी, सरफराज हुसैन, प्रवल प्रताप, धर्मानंद, महिला नेत्री ऋण सिंह, मो. आरिफ खान, अवनीश कुमार, राजकुमार यादव, अरविंद दुबे, तारिक बशीर, आदिल अंसारी, शाहनवाज अंसारी, नायाब अंसारी, अरमान हुसैन, सर्वेश यादव, मेराज सिद्दीकी, लियाकत अली, रामतीर्थ, सत्यप्रकाश शर्मा, इस्लाम राईन, अजहर हुसैन गोलू, जितेंद्र सिंह, मजरुद्दीन, मोहिद खान, मो. दीन, आजम हुसैन, इकबाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक डलमऊ गंगा जी रायबरेली जिले का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक घाट है। *मुख्य बातें:* - *स्थान:* ये गंगा नदी के किनारे बसा एक प्राचीन नगर है। रायबरेली जिला मुख्यालय से करीब 28 KM दूर है। इसकी स्थापना भर सम्राट राजा डलदेव राजभर ने की थी, उनका किला आज भी गंगा किनारे मौजूद है। - *धार्मिक महत्व:* यहाँ गंगा स्नान का बहुत बड़ा महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा, सावन पूर्णिमा और भाद्र पूर्णिमा पर यहाँ लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। मान्यता है कि भाद्र पूर्णिमा का स्नान साल की 11 पूर्णिमाओं के बराबर पुण्य देता है और इस दिन पितृ देव भी गंगा स्नान करने आते हैं। - *डलमऊ मेला / महोत्सव:* ये मेला अब *प्रांतीय मेले* का दर्जा पा चुका है। 2019 में इसे प्रांतीय मेला घोषित किया गया था। 10 किमी के क्षेत्र और 3 किमी के घाटों पर लगने वाले इस मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर 10-15 लाख लोग डुबकी लगाते हैं। मेले की शुरुआत गंगा पूजन और गंगा आरती से होती है। - *अनोखी परंपरा:* आज भी कई गांवों से लोग बैलगाड़ियों पर सवार होकर 2-3 दिन की यात्रा करके गंगा स्नान करने आते हैं, ये परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। - *घूमने लायक जगह:* गंगा घाट के अलावा यहाँ डल राजा का किला, बड़ा मठ, महेश गिरि मठ और नवाब शुजाउद्दौला का इब्राहिम शारिक महल भी है।1
- Post by Shidharth Kumar Prajapati1
- CITY NEWS: टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत1
- बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औरोंताहारपुर स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शान्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रासलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औरोंताहारपुर स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री शान्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रासलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में राहुल बच्चा ने पहुंचकर रासलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के मंचन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने रासलीला का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।1
- #हरदोई राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की सख्ती रंग लाई: हरदोई के धन्नुपुरवा नाले की सफाई कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी मुक्ति #SVBHARATNEWS #हरदोई #नितिन_अग्रवाल #धन्नुपुरवा #जलभराव_से_मुक्ति #नगर_पालिका_हरदोई #हरदोई_न्यूज #HardoiNews #NitinAgarwal #HardoiUpdates @highlight1
- उत्तर प्रदेश जनपद बरेली से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर नमस्कार, आप देख रहे हैं INDIA18NEWS XYZ। बरेली के फतेहगंज पूर्वी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम मस्तीपुर में खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए जगदीश के ऊपर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए फरीदपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। INDIA18NEWS XYZ।1
- कानपुर ब्रेकिंग थाना कोहना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला... गंगा बैराज के कल्लू पुरवा के पास नशे की हालत में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई कानपुर ब्रेकिंग थाना कोहना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला... गंगा बैराज के कल्लू पुरवा के पास नशे की हालत में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई... टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और थार सड़क किनारे खाई में जा पलटी... बताया जा रहा है कि थार चालक नशे की हालत में था। हादसे में बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा...2
- अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना किया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा 1.सोहेल पुत्र सर्वेश उम्र 30 वर्ष 2. गुड्डी पत्नी सर्वेश उम्र 55 वर्ष निवासीगण भवन पूर्वा थाना लोनार जनपद हरदोई 3. रमेश पुत्र राजेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी रामापुर छईया थाना लोनार हरदोई को मृत घोषित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट -*1
- टोडरपुर क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: उमरौली में भरभरा कर गिरे तीन कच्चे मकान, बाल-बाल बची महिला की जान, बेघर हुए परिवार टोडरपुर (हरदोई) । विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरौली में पिछले कुछ दिनों से हो रही अत्यधिक और मूसलाधार वर्षा ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते गांव में तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान और कोठरियां ढह गईं, जिससे ये परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। इस आपदा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और एक महिला की जान बाल-बाल बची।चाय बनाते समय भरभरा कर गिरा मुख्य द्वार प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत उमरौली निवासी दिवाकर मिश्र पुत्र स्वर्गीय श्री राजाराम मिश्र का एक जर्जर कच्ची दीवार और कोठरी वाला मकान था, जो अत्यधिक वर्षा के कारण पूरी तरह कमजोर हो चुका था। सुबह के समय जब दिवाकर की पत्नी सोनी देवी घर के भीतर चाय बना रही थीं, तभी अचानक घर के मुख्य द्वार की भारी-भरकम कच्ची दीवार भरभरा कर जमींदोज हो गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर सोनी ने तत्परता दिखाई और तुरंत पीछे भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में परिवार के किसी भी सदस्य को कोई गंभीर चोट नहीं आई।मलबे में तब्दील हुए रमेश यादव और रहीस मिश्र के आशियानेबारिश का यह कहर यहीं नहीं रुका। इसी गांव के निवासी रमेश यादव पुत्र भैरव सिंह की भी कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गई। इसके साथ ही रहीस मिश्र पुत्र स्वर्गीय श्री मनीराम का भी कच्ची दीवारों से बना आशियाना ढह गया। इन तीनों परिवारों का घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया है।प्रशासन से मदद की गुहारइस दैवीय आपदा के बाद तीनों परिवारों के पास रहने के लिए अब कोई जगह नहीं बची है। बेघर हुए पीड़ित परिवार इस कड़ाके के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पीड़ित दिवाकर मिश्र, रमेश यादव और रहीस मिश्र के परिवारों को तत्काल रहने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए और राजस्व टीम भेजकर नुकसान का आकलन करते हुए उन्हें उचित सरकारी मुआवजा व सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।2