करवा चौथ आज: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनी महिलाएं रखेंगी व्रत, चांद के दीदार के बाद करेंगी पूजा अर्चना...करवा और पूजन सामग्री से सजे बाजार, पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह। धरमपुरी (धार)। सुहाग, प्रेम और अटूट दांपत्य रिश्ते का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी। दिनभर उपवास के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और अपना व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर पूजा करेंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। इस परंपरा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का भाव प्रकट होता है। बाजारों में दिखी रौनक करवा चौथ को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक नजर आ रही है। करवा और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। करवा चौथ का पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य को मजबूत करने का संदेश देता है। कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)
करवा चौथ आज: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनी महिलाएं रखेंगी व्रत, चांद के दीदार के बाद करेंगी पूजा अर्चना...करवा और पूजन सामग्री से सजे बाजार, पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह। धरमपुरी (धार)। सुहाग, प्रेम और अटूट दांपत्य रिश्ते का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया
जाएगा। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी। दिनभर उपवास के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और अपना व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने
पति का चेहरा देखकर पूजा करेंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। इस परंपरा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का भाव प्रकट होता है। बाजारों में दिखी रौनक करवा चौथ को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक नजर आ रही है। करवा और पूजन
सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। करवा चौथ का पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य को मजबूत करने का संदेश देता है। कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)
- बाकानेर के किरण उद्योग में घुसा 6.5 फीट का विशाल अजगर, थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी ने किया सफल रेस्क्यू जगन्नाथ यादव ग्राम बाकानेर स्थित निजी किरण उद्योग (जिनिंग) में गुरुवार को एक विशाल अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। उद्योग परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने करीब 6.5 फीट लंबे अजगर को देखकर तत्काल इसकी सूचना जिनिंग के संचालक विनोद दोसी और पंचायत सचिव भगवान सिंह सोलंकी को दी पश्चात वन विभाग को सूचित किया गया और थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद को दी। सूचना मिलते ही सोसायटी की टीम तुरंत बाकानेर के लिए रवाना हुई। टीम के सक्रिय सदस्य कुणाल सिंह और राजकुमार पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सावधानी और कुशलता के साथ अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दोनों ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अजगर को सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू के बाद वन विभाग के नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास, समीप के जंगल में ले जाकर उसकी दुनिया में सुरक्षित छोड़ दिया गया। थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद लगातार क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण और रेस्क्यू का कार्य कर रही है। सोसायटी के सदस्यों की इस तत्परता और जीव-प्रेम की ग्रामवासियों ने सराहना की है।4
- करवा चौथ आज: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनी महिलाएं रखेंगी व्रत, चांद के दीदार के बाद करेंगी पूजा अर्चना...करवा और पूजन सामग्री से सजे बाजार, पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह। धरमपुरी (धार)। सुहाग, प्रेम और अटूट दांपत्य रिश्ते का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी। दिनभर उपवास के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और अपना व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर पूजा करेंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। इस परंपरा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का भाव प्रकट होता है। बाजारों में दिखी रौनक करवा चौथ को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक नजर आ रही है। करवा और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। करवा चौथ का पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य को मजबूत करने का संदेश देता है। कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)4
- थाना गंधवानी, जिला धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त 433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती थाना गंधवानी, जिला धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त 433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कपास एवं तुवर की फसल के बीच की हारून खत्री की विशेष रिपोर्ट गंधवानी1
- 300 साल पुराने श्मशान और समाधि स्थल पर कब्जा। *दबंगों के हौसले बुलंद, कब्रों के पास तान दी पक्की दुकान।* कसरावद न्यूज़। कसरावद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आस्था और परंपराओं को ताक पर रखकर मुर्दों की जमीनों पर भी कब्जे शुरू हो गए है। कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम डेडगांव और उटावद के नाथ समाज पर अब एक बड़ा संकट आन पड़ा है। समाज का दावा है कि उनका यह श्मशान और समाधि स्थल करीब 300 साल पुराना है। यानी बाप-दादाओं के वक्त से उनके अपनों को यहीं दफनाया और समाधियां दी जाती रही हैं।लेकिन इन सबके बीच रवीन्द्र पंवार पिता रामचंद्र पंवार, नामक शख्स की दबंगई देखिए। उसने इस पवित्र और प्राचीन श्मशान भूमि के साथ-साथ सरकारी नहर की जमीन पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मौके पर 4 कॉलम गाड़कर धड़ल्ले से पक्की दुकान का निर्माण किया जा रहा है। करीब 8-9 साल पहले बेड़ा नदी - डेडगांव पुल का निर्माण हुआ था, जिसकी वजह से नाथ समाज की श्मशान भूमि दो हिस्सों में बंट गई। बस, फिर क्या था। दबंगों की नजर इस खाली पड़ी और बंटी हुई जमीन पर पड़ गई और उन्होंने सरकारी नहर व श्मशान के बीच की इसमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रशासन सोया, दबंग ने की दादागिरी। जब समाज के लोगों को इस अवैध कब्जे का पता चला, तो उन्होंने पहले कसरावद तहसीलदार को आवेदन दिया, लेकिन फाइलें दबी रहीं और कोई कार्रवाई नहीं हुई।हद तो तब हो गई जब समाज के लोग खुद आरोपी को समझाने पहुंचे, तो उसने कानून का डर दिखाने के बजाय समाज के लोगों के साथ दादागिरी और अभद्र व्यवहार किया। अब आर-पार की लड़ाई। न्याय की उम्मीद में अब नाथ समाज ने 27 अक्टूबर 2026 को कसरावद एसडीएम कार्यालय में हुंकार भरी है और एक कड़ा आवेदन सौंपकर मांग की है। श्मशान समाधि स्थल पर बन रही अवैध पक्की दुकान को तत्काल ध्वस्त किया जाए।सरकारी नहर और श्मशान की जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए। विजन न्यूज के लिए कसरावद से जाहिद अजमेरी, की रिपोर्ट मो. नं..9174051432 आपकी इस पर क्या राय है। क्या आस्था के केंद्रों और श्मशानों तक को भी नहीं छोड़ेंगे ये भू-माफिया। कमेंट बॉक्स में अपनी आवाज जरूर उठाएं और इस पोस्ट लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन की नींद खुले। #KhargoneNews #Kasrawad #NathSamaj #MadhyaPradesh #CrimeNews #LandGrab #MPNews #SocialJustice1
- श्रीमान कलेक्टर महोदय, जिला खरगोन (म.प्र.) विषयः खरगौन जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निजी कम्पनी कॉमथेन सिक्योरिटी सर्विसेस द्वारा विगत 5 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों को देय मानदेय में की जा रही विसंगतियों, ईपीएफ राशि में अनियमितता एवं जानकारी मांगने पर नौकरी से हटाने की धमकी के संबंध में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। महोदय, उपरोक्त विषयांतर्गत सविनय निवेदन है कि खरगौन जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निजी कम्पनी कॉमथेन सिक्योरिटी सर्विसेस के माध्यम से विगत लगभग 5 वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में अनेक आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोर्टल, रिपोर्टिंग कार्य, डाटा संधारण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन किया जा रहा है। इसके बावजूद आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों को देय मानदेय के भुगतान में गंभीर एवं असमानतापूर्ण विसंगतियां सामने आ रही हैं। समान अथवा समान प्रकृति का कार्य करने वाले कर्मचारियों में कुछ को लगभग 5,000, कुछ को 6,000 तथा कुछ कर्मचारियों को 8,000 तक का मानदेय भुगतान किए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। सबसे गंभीर विषय यह है कि कर्मचारियों के वास्तविक वेतन/मानदेय से काटी जाने वाली ईपीएफ राशि के संबंध में भी पारदर्शिता का अभाव है। कर्मचारियों के अनुसार ईपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा किए जाने के स्थान पर वर्ष में एक बार काटकर अथवा कागजों पर प्रदर्शित किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। इस संबंध में जब कर्मचारी संबंधित ठेकेदार/कम्पनी से अपने वेतन, ईपीएफ कटौती एवं जमा राशि का विस्तृत विवरण मांगते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जानकारी उपलब्ध कराने के बजाय नौकरी से हटाने अथवा सेवा समाप्त करने की धमकी दिए जाने की शिकायत है। श्रीमान कलेक्टर महोदय, जिला खरगोन (म.प्र.) विषयः खरगौन जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निजी कम्पनी कॉमथेन सिक्योरिटी सर्विसेस द्वारा विगत 5 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों को देय मानदेय में की जा रही विसंगतियों, ईपीएफ राशि में अनियमितता एवं जानकारी मांगने पर नौकरी से हटाने की धमकी के संबंध में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। महोदय, उपरोक्त विषयांतर्गत सविनय निवेदन है कि खरगौन जिले में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निजी कम्पनी कॉमथेन सिक्योरिटी सर्विसेस के माध्यम से विगत लगभग 5 वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में अनेक आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोर्टल, रिपोर्टिंग कार्य, डाटा संधारण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन किया जा रहा है। इसके बावजूद आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों को देय मानदेय के भुगतान में गंभीर एवं असमानतापूर्ण विसंगतियां सामने आ रही हैं। समान अथवा समान प्रकृति का कार्य करने वाले कर्मचारियों में कुछ को लगभग 5,000, कुछ को 6,000 तथा कुछ कर्मचारियों को 8,000 तक का मानदेय भुगतान किए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। सबसे गंभीर विषय यह है कि कर्मचारियों के वास्तविक वेतन/मानदेय से काटी जाने वाली ईपीएफ राशि के संबंध में भी पारदर्शिता का अभाव है। कर्मचारियों के अनुसार ईपीएफ की राशि नियमित रूप से जमा किए जाने के स्थान पर वर्ष में एक बार काटकर अथवा कागजों पर प्रदर्शित किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। इस संबंध में जब कर्मचारी संबंधित ठेकेदार/कम्पनी से अपने वेतन, ईपीएफ कटौती एवं जमा राशि का विस्तृत विवरण मांगते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जानकारी उपलब्ध कराने के बजाय नौकरी से हटाने अथवा सेवा समाप्त करने की धमकी दिए जाने की शिकायत है।1
- बड़वानी में सिंगल यूज प्लाास्टेक पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन डेढ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों पर 3,500 रुपये का जूर्माना1
- सनावद पुलिस ने चुने घरों में ताले चटका कर चोरी करने वाले शातिर चोरों किया पर्दाफाश गिरफ्तार आरोपियों पर प्रदेश के कई थानों में दर्ज है आपराधिक प्रकरण *सनावद पुलिस ने सुने घरों में ताले चटका कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश** • • *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए चोरी गए सोने के आभूषण* • *पूछताछ में आरोपियों ने सनावद व कसरावद क्षेत्र में की गई चोरी की घटना को भी किया स्वीकार* सनावद :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर थाना सनावद पर सुने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है । फरियादी निवासी स्टाफ क्वाटर नवोदय विद्यालय जुनापानी ने थाना सनावद पर सूचना दी थी कि, विगत दिनों में किन्ही अज्ञात आरोपियों के द्वारा उनके नवोदय विद्यालय परिसर स्थित स्टाफ क्वाटर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण चुरा कर ले गए है । फरियादी की सूचना पर थाना सनावद पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । सुने घरों में हुई उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के खुलासे करने के लिए निर्देशित किया गया । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय चोरी से जुडी जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । परिणामस्वरूप विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त चोरी में अलिराजपुर व धार जिले के रहने वाले शातिर आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कडी दर कडी जोडते हुए आरोपी की जानकारी एकत्रित की गई एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह के कुल 05 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया साथ ही सनावद व कसरावद क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सोमला, रामसिंह, महेश उर्फ नानका एवं अजय को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है एवं प्रकरण में फरार आरोपी शंकर पिता भांगडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण कीमती लगभग 21,50,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकार्ड भी प्रदेश के अन्य थानों में दर्ज है उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्रसिंह पंवार, प्र.आर.559 विनोद, प्र.आर.746 राजेश, प्र.आर. 533 राजेन्द्र चौहान, प्र.आर. 940 रविन्द्र चौहान, सहित संपूर्ण स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।4
- आंदोलन की चेतावनी के बाद सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहतडेढ़ साल से लोग सड़क निर्माण का कर रहे थे इंतजार जगन्नाथ यादव धामनोद. नगर के पुराने बस स्टैंड से प्रकाश नगर तक सडक़ नवीनीकरण का काम आखिरकार मंगलवार से शुरू हो गया है। करीब डेढ़ से दो साल से अधूरे पड़े इस मार्ग के कारण रहवासी, दुकानदार और वाहन चालक लगातार परेशानियों का सामना कर रहे थे। सड़क की बदहाली और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। मार्ग की समस्या को लेकर पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने पुराने बस स्टैंड पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन की सांकेतिक अर्थी निकालकर भी नाराजगी जताई गई। आंदोलन के बाद सीवरेज का काम शुरू हुआ, लेकिन सडक़ निर्माण को लेकर इंतजार बना हुआ था। सोमवार मेड़ा एक बार फिर पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और सडक़ निर्माण जल्द शुरू करने की मांग उठाई। अधिकारियों की ओर से जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही देरी होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके चलते मंगलवार से सडक़ निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि लोगों की मांग है कि काम केवल शुरू ही न हो, बल्कि तेजी से पूरा भी किया जाए, ताकि लंबे समय से धूल-मिट्टी और बदहाल मार्ग की परेशानी झेल रहे लोगों को स्थायी राहत मिल सके।3