Shuru
Apke Nagar Ki App…
यू जी सी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर याचिकाकर्ताओं के वकील डॉ. ए पी सिंह की बाईट
Yogesh Kumar Gupta
यू जी सी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर याचिकाकर्ताओं के वकील डॉ. ए पी सिंह की बाईट
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- उदयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने मांडवा थाने के थानाधिकारी निर्मल खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। सौदे के तहत 8 लाख रुपए लेते समय एसीबी टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।1
- दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी1
- महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित, इसको लेकर पंचायत समिति स्थित सभागार में विधायक भागचंद टांकड़ा ने विभागवार बैठक ली, बैठक में बांदीकुई, बसवा SDM सहित तमाम विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद, विभिन्न विभागों से जुड़े लोकार्पण-शिलान्यास कार्यों को लेकर विधायक ने अधिकारियों से ली जानकारी, PWD, नगर पालिका, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी बैठक में रहे मौजूद, बांधों के निर्माण, सड़क, और 33 केवी सब स्टेशन सहित, अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा, वहीं सीएम के आगमन को लेकर राजेश पायलट कॉलेज में बनाया जाएगा हेलीपैड, विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा ने महाविद्यालय पहुंच कर व्यवस्थाओं को लेकर दिये निर्देश, इस मौके पर SDM रामसिंह राजावत, रविकांत मीना, तहसीलदार राजेश सैनी, अनु शर्मा, प्राचार्य बजरंग लाल सैनी सहित अन्य अधिकारी रहे उपस्थित1
- ग्राम विकास अधिकारियों ने किया आज आंदोलन का आगाज । दौसा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज संपूर्ण राजस्थान में प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर ज़िला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम माननीय मुख्यमंत्री महोदय,मुख्य सचिव महोदय, माननीय केबिनेट मंत्री मदन दिलावर पंचायत राज एवं शासन सचिव पंचायत राज के नाम ग्राम विकास अधिकारी संघ ने ज्ञापन सौंपे। इसी कड़ी में दौसा जिले में जिला अध्यक्ष जगदीश दुर्गेश, संभाग मंत्री पुरुषोत्तम पाराशर एवं जिला मंत्री मुकेश चन्द मीना के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व नारे लगा कर ज़ोर दार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जगदीश दुर्गेश ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की विगत 6 वर्षों से पदोन्नतियां नहीं की जा रही है विभाग के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियां रोकी गई है जिला मंत्री मुकेश चन्द मीना एचेडी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के मंत्री मदन दिलावर के द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी,अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारी संवर्ग की पदोन्नतियां नहीं की जा रही है। संभाग मंत्री पुरुषोत्तम पाराशर ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों की लगभग 2000 पदोन्नतियां लंबित है l जिसके कारण ग्राम विकास अधिकारी संघ ने आज 23 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन का ज्ञापन दिया है तथा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा । इस दौरान ज़िला कोषाध्यक्ष भगवान स्वरूप जैमिनी, संगठन मंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य मुकेश कुमार मीना,ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कुशवाहा मंडावर,ब्लॉक अध्यक्ष महवा भूपाल मीना,ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदरा अवधेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सिकराय चेतराम मीना,ब्लॉक अध्यक्ष बांदीकुई सरदार सिंह गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष बसवा हेतराम मीना, ब्लॉक अध्यक्ष बैजूपाड़ा हनुमान गुर्जर,ब्लॉक अध्यक्ष नांगल राजावतान अनिल कुमार बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष लवान सुभाष डाबोलिया,ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ पचवारा छोटे लाल बैरवा,ब्लॉक अध्यक्ष लालसोट मुकेश कुमार मीना एवं ब्लॉक अध्यक्ष दौसा लोकेश कुमार गुर्जर,रामावतार गुर्जर, मुकेश कुमार शर्मा,फरियाद अली, अनुज गुप्ता,श्रवण लाल मीना, प्रशांत शर्मा, मनीष कुमार मीना, राजवीर मीना,मनोज मीना, अनिल कुमार शर्मा,राजसिंह तंवर,मनमोहित मीना, गणेश विजय, इंद्राज सैनी,अभिषेक मीना, दीपक शर्मा,उमंग उपाध्याय,सुमन मीना, रुपंती मीना,कैलाशी मीना,शोबाई मीना,रेखा गुर्जर,सीमा मीना सहित सैकड़ों ग्राम विकास अधिकारी जगदीश दुर्गेश जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द मीना एचेडी जिला महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ दौसा एवं सभी साथी उपस्थित रहे।4
- Bhai is larki ki madad kijiye1
- गोविंदगढ़ क्षेत्र के ततेड़ा मोड़ पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जयपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित हो गई।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1