Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेलमेट आखिर क्यों है जरूरी रीवा पुलिस ने हेलमेट को लेकर क्या दिखाया हेलमेट आखिर क्यों है जरूरी रीवा पुलिस ने हेलमेट को लेकर क्या दिखाया, क्या पुलिस के इस डेमो को देखकर आम जनता शिर पर लगाकर चलेगी हेलमेट देखें खबर
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
हेलमेट आखिर क्यों है जरूरी रीवा पुलिस ने हेलमेट को लेकर क्या दिखाया हेलमेट आखिर क्यों है जरूरी रीवा पुलिस ने हेलमेट को लेकर क्या दिखाया, क्या पुलिस के इस डेमो को देखकर आम जनता शिर पर लगाकर चलेगी हेलमेट देखें खबर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे सुबह करीब 11 बजे विश्व प्रसिद्ध Pitambara Peeth पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में स्थित बंकखंडी शिव महादेव मंदिर में भी डॉ. मिश्रा ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद डॉ. मिश्रा सीतासागर स्थित कृपा आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।1
- दतिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31, गल्ला मंडी के पीछे स्थित राजीव नगर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए खुलेआम फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में करन अहिरवार, विशेष जाटव और राज यादव के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- झांसी सट्टे के मामले में फंसे भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ने कहा प्रशासन से न्याय की उम्मीद षड्यंत्र का होगा खुलासा1
- दतिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 स्थित गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित फरियादी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस घटना को करन अहिरवार, विशेष जाटव और राज यादव नामक आरोपियों ने अंजाम दिया है। फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- *दतिया ब्रैकिग न्यूज---* *दतिया वार्ड क्रमांक 31 थाना सिविल लाइन गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में बदमाशों के द्रारा दिनदहाड़े फायरिंग की गई घर पर*। सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो। *बदमाश करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*। दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- बालाघाट में तेज आंधी एवं बारिश में मचाया कहर, कई पेड़ टूटे एवं भारी नुकसान वही मौसम में आई ठंडक गर्मी से मिली लोगों को राहत, देखें खबर2
- दतिया के राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज आंधी और बादलों के साथ आई हवाओं ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ बिजली लाइन और खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से कॉलोनी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेज आंधी का असर इतना था कि इलाके में कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। फिलहाल विभाग द्वारा स्थिति को सामान्य करने की कवायद जारी है।1
- दतिया। बहुचर्चित पार्षद कल्लू कुशवाह हत्याकांड में फरार आरोपी साहब सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम सिरोल में आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन किया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई की भनक पहले ही आरोपी को लग गई थी, जिसके चलते वह फिर से गिरफ्तारी से बच निकला। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी साहब सिंह यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद ले रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और लोगों में आक्रोश भी देखा गया था। पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1